Day: October 25, 2022

बीजेपी ने बनाया गहलोत सरकार को घेरने का प्लान

चुनावी साल में प्रवेश के साथ ही एक्शन में दिखेगी भाजपा, बनाया गहलोत सरकार को घेरने का प्लान: राजस्थान में अगले साल के अंत होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने बनाया प्लान, 21 अक्टूबर को दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को घेरने का बनाया गया प्लान, बीजेपी कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने पर 15 नवंबर को निकालेगी जन आक्रोश रैली, इसमें राजस्थान की तमाम 200 विधानसभा क्षेत्र में सरकार के खिलाफ रैली और किए जाएंगे आंदोलन, दिवाली के बाद आज से ही इस कार्यक्रम को लेकर समितियां बनना और जिम्मेदारियां तय होना हो जाएगी शुरू, वहीं 17 दिसम्बर या उसके आसपास प्रदेश स्तर का होगा एक बड़ा कार्यक्रम, इसमें बीजेपी के दिग्गज नेता सरकार के खिलाफ भरेंगे हूंकार, इस रैली में जेपी नड्‌डा, अमित शाह सहित प्रदेश की पूरी कोर कमेटी भी होगी शामिल, इस कार्यक्रम से बीजेपी सरकार को घेरने के साथ-साथ अपनी पार्टी में एकजुटता का भी देगी मैसेज, वहीं बैठक में तमाम नेताओं को हाईकमान ने किया निर्देशित, राजस्थान में अपना एकमुखी चेहरा करें पेश

Read More »
शिवसेना का बड़ा दावा

शिंदे गुट को बड़ा झटका देने की तैयारी में BJP, जल्द उतार दी जाएगी CM की वर्दी- शिवसेना का बड़ा दावा: महाराष्ट्र में जारी सियासी उधेड़बुन के बीच निकलकर आ रही है बड़ी खबर, महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने किया बड़ा दावा, बहुत जल्द शिंदे गुट के 22 विधायक होंगे बीजेपी में शामिल, शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के अपने साप्ताहिक कॉलम में दावा करते हुए कहा- ‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं बीजेपी की अस्थायी व्यवस्था, शिंदे गुट के अधिकांश विधायक चल रहे हैं नाराज, अब हर कोई समझ गया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की वर्दी कभी भी उतार दी जाएगी, शिंदे गुट के नेता खड़ा करना चाहिए था अंधेरी पूर्व उपचुनाव में लेकिन यह बीजेपी थी जिसने इसे टाल दिया, शिंदे गुट का महाराष्ट्र की ग्राम पंचायत और सरंपच चुनाव में सफलता का है दावा झूठा, शिंदे समूह के कम से कम 22 विधायक हैं नाराज, आने वाले दिनों में इन विधायकों में से अधिकांश हो जाएंगे बीजेपी में शामिल, शिंदे ने खुद को और महाराष्ट्र को पहुंचाया है बहुत नुकसान, यह राज्य उन्हें कभी माफ नहीं करेगा’

Read More »
पेट्रोल डीजल के दामों में हुई वृद्धि

दिवाली के अगले ही दिन जनता को लगा महंगाई का झटका, इस राज्य में हुई पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि: सोमवार को पुरे देश के साथ दुनिया के कई हिस्सों में बनाई गई धूमधाम से दिवाली, लेकिन दिवाली के दूसरे ही दिन उत्तरप्रदेश की जनता को लगा बड़ा झटका, देशभर में 25 अक्टूबर के पेट्रोल-डीजल के नए रेट हो गए हैं जारी, कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार ही होती है भारत में ईंधन की कीमत तय, इसी बीच मंगलवार से यूपी के कई बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के बढ़ गए हैं दाम, हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के महानगरों में तेल के नहीं बढ़ाए हैं दाम, सरकारी तेल कंपनियों ने आज यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 31 पैसे बढ़ाकर 97 रुपये और डीजल 28 पैसे बढ़ाकर 90.14 रुपये प्रति लीटर कर दिया, जबकि गाजियाबाद में पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 96.58 रुपये और डीजल 33 पैसे चढ़कर 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है, यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल के रेट 8 पैसे चढ़कर 96.44 और डीजल भी 8 पैसे बढ़कर 89.64 रुपये लीटर हो गया है

Read More »