



Day: October 25, 2022


खड़गे के पदभार ग्रहण के कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली पहुंचे राहुल, सीएम गहलोत भी रहेंगे उपस्तिथ: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पिछले दिन हुए आंतरिक चुनावों में कांग्रेस नेता शशि थरूर को मात देकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत की हासिल, 24 साल बाद किसी गैर गांधी को मिली है कांग्रेस की कमान, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को AICC दफ्तर में करेंगे पदभार ग्रहण, खड़गे के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी पहुंचे दिल्ली, त्योहारी सीजन के चलते 26 अगस्त तक भारत जोड़ो यात्रा है विश्राम पर, इसी कारण दिल्ली पहुंचे हैं राहुल गांधी, वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कल सुबह 7.30 बजे दिल्ली पहुचेंगे, मल्लिकार्जुन खड़गे के पदभार ग्रहण के बाद राजस्थान में आए सियासी संकट को लेकर भी मल्लिकार्जुन खड़गे ले सकते हैं अहम फैसला, सूत्रों के अनुसार पदभार ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेसी नेताओं के बीच होगी अहम बैठक
25 Oct 2022
Read More »


बिहार उपचुनाव के लिए तैयारियों में जुटे नीतीश-तेजस्वी, बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी के लिए मानेंगे वोट: बिहार के दो विधानसभा सीटों, गोपालगंज और मोकामा, के लिए होने जा रहे उपचुनाव को लेकर राज्य में बढ़ी सियासी सरगर्मी, नीतीश कुमार के पाला बदलकर महागठबंधन में जाने के बाद बिहार में बदले राजनीतिक समीकरण में है यह पहला चुनाव, मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने भी कस ली है कमर, नीतीश कुमार 27 अक्टूबर को मोकामा में करेंगे जनसभा, इस दौरान नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी रहेंगे मौजूद, मोकामा और गोपालगंज में आगामी तीन नवंबर को होना है उपचुनाव चुनाव, ऐसे में राजद और जदयू किसी भी कीमत पर इस चुनाव को नहीं लेना चाहती हलके में, जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मोकामा टाल इलाके के घोसवरी प्रखंड में एक जनसभा को करेंगे संबोधित, महागठबंधन ने मोकामा से राजद के पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को दिया है टिकट तो वहीं गोपालगंज से मोहन गुप्ता है चुनावी मैदान
25 Oct 2022
Read More »



सही कहा बुआ, आपको भी जबरन अल्पसंख्यक बनाए गए धर्म का CM बनाने के करने चाहिए प्रयास- विश्वास: भारतवंशी ऋषि सुनक के ब्रिटैन के प्रधानमंत्री चुने जाने पर भारत में शुरू हुई बयानबाजी नहीं ले रही ख़त्म होने का नाम, जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर कसा तंज तो मशहूर कवि कुमार विश्वास ने ली महबूबा की चुटकी, ट्वीट कर लिखा- ‘सही बात है बुआ, भारत ने तो डॉ जाकिर हुसैन, श्री फखरुद्दीन अली अहमद, डॉ. मनमोहन सिंह, डॉ. कलाम साहब जैसे ढेर सारे अल्पसंख्यक भारतीयों के नेतृत्व में की है खूब प्रगति, अब आपको भी जम्मू कश्मीर में जबरन अल्पसंख्यक बनाए गए धर्म का मुख्यमंत्री बनाने के करने चाहिए प्रयास प्रारंभ’, इससे पहले महबूबा ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ‘यह गर्व का क्षण है कि ब्रिटेन में पहली बार भारतीय मूल का होगा प्रधानमंत्री, ऐसे में यह याद रखना हमारे लिए अच्छा होगा कि जब यूके ने एक जातीय अल्पसंख्यक सदस्य को अपने प्रधानमंत्री के रूप में कर लिया है स्वीकार, लेकिन हम अब भी एनआरसी और सीएए जैसे विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण कानूनों से हैं बंधे हुए’
25 Oct 2022
Read More »

गौरा गौरी पूजा के दौरान सीएम भूपेश बघेल के हाथों पर बीरेंद्र ठाकुर ने किए सोंटे से प्रहार, जानें क्यों: हर वर्ष की तरह परंपरा के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे दुर्ग, दुर्ग पहुंचे सीएम बघेल ने की पाटन ब्लाक के ग्राम जांजगीर में गौरा गौरी पूजा, पूजा के दौरान सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं इस दौरान परंपरा के अनुसार बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री के हाथों पर सोंटे से किया प्रहार, लोक मान्यता है कि गौरा गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से किए जाने वाले प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और आती है खुशहाली, मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में लेते हैं हिस्सा, जांजगीर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं, सीएम बघेल ने कहा- ‘दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह करता रहे जगमग, हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे होती है बहुत खुशी महसूस, दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर हो जाता है मन हर्षित’
25 Oct 2022
Read More »

यूके ने चुना एक अल्पसंख्यक पीएम लेकिन हम आज भी NRC और सीएए जैसे कानूनों में हैं बंधे- महबूबा: भारतवंशी ऋषि सुनक बनें ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री, कंजरवेटिव पार्टी ने उन्हें चुना अपना नेता, सुनक ब्रिटेन के इतिहास में पहले अश्वेत व्यक्ति हैं जो देश के सर्वोच्च पद पर हुए हैं आसीन, लेकिन सुनक के पीएम चुने जाने पर भारत में सियासी बयानबाजी का दौर हुआ शुरू, जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं PDP प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने दिया बड़ा बयान, मुफ़्ती ने ट्वीट कर लिखा- यह याद रखना हमारे लिए अच्छा होगा कि यूके ने एक जातीय अल्पसंख्यक सदस्य को अपने पीएम के रूप में कर लिया है स्वीकार, फिर भी हम एनआरसी और सीएए जैसे विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण कानूनों से हैं बंधे,’ भारत पर 200 साल तक राज करने वाली अंग्रेजी हुकूमत पर भारतवंशी ने दिवाली के दिन गाड़ा झंडा, उनकी ताजपोशी को लेकर दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुनक को दी बधाई और आशा व्यक्त की कि भारत और ब्रिटेन के संबंध होंगे और प्रगाढ़’
25 Oct 2022
Read More »



