Day: October 19, 2022

'बाबा' के निशाने पर सीएम गहलोत

गहलोत सरकार के खिलाफ एक बार फिर थाने के बाहर धरने पर बैठे किरोडी मीणा, ये दी चेतावनी: राजस्थान में बढ़ता महिला अपराध बन चूका है प्रदेश के लिए नासूर, सवाईमाधोपुर में एक युवती के अपहरण से गरमाई सियासत, भाजपा के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा सवाईमाधोपुर पहुंच महिला थाने के बाहर बैठे धरने पर, थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग हैं मौजूद, कथित रूप से मुस्लिम युवक द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटी के अपहरण का है मामला, सांसद किरोड़ी भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की कर रहे हैं मांग, सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट करते हुए लिखा- ‘प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार में बहन-बेटियों की सुरक्षा पूरी तरह हो चुकी है चौपट, सवाईमाधोपुर में मुस्लिम युवक द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटी के अपहरण के विरोध में थाने के सामने युवती के परिजनों के साथ मैं बैठा हूँ धरने पर, जब तक बच्ची ओर उनके परिजनों को न्याय नहीं मिलेगा, मेरी लड़ाई रहेगी जारी’

Read More »
मल्लिकार्जुन खड़गे बनें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

आखिर खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, थरुर ने स्वीकारी हार, मल्लिकार्जुन को दी जीत की बधाई: कांग्रेस की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को हुए चुनाव के बाद परिणाम आया सामने, कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, खड़गे दूसरे दलित कांग्रेस अध्यक्ष बनें, शशि थरूर को दी एक तरफ़ा मुकाबले में शिकस्त, मल्लिकार्जुन खड़गे को मिले 7897 वोट जबकि शशि थरूर को मिले 1072 वोट, वहीं 416 वोटों को दिया गया अमान्य करार, शशि थरूर ने अपनी हार की स्वीकार और मल्लिकार्जुन खड़गे को दी जीत की बधाई, चुनाव से पहले ही मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के मिल रहे थे संकेत, AICC दफ्तर के बाहर है उत्साह का माहौल, करीब 24 साल बाद मिला है कांग्रेस को गैर गांधी अध्यक्ष

Read More »
img 20221019 103436

पायलट सहित 17 विधायकों को अयोग्य किए जाने सम्बंधी याचिका पर जल्द सुनवाई मंजूर, नवम्बर की होगी तारीख: विधानसभा स्पीकर की ओर से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित पायलट गुट के 17 विधायकों को दिए अयोग्यता नोटिस के मामले में जल्द सुनवाई का प्रार्थना पत्र हाइकोर्ट ने किया स्वीकार, याचिका पर नवंबर माह के तीसरे सप्ताह में रखी गई सुनवाई, जस्टिस एमएम श्रीवास्तव और जस्टिस विनोद कुमार भारवानी की खंडपीठ ने मोहनलाल नामा की ओर से दायर प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए दिए ये आदेश, नामा की ओर से अधिवक्ता विमल चौधरी और योगेश टेलर ने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता की वजह से प्रदेश का काम हो रहा है बाधित, सरकार का पूरा ध्यान रहता है इसी ओर, कोर्ट को विधानसभा अध्यक्ष की नोटिस के संबंध में तय करनी है वैधानिकता, जिस पर जल्द होनी चाहिए सुनवाई, इस पर याचिकाकर्ता विधायक पीआर मीना के अधिवक्ता ने विरोध करते हुए कहा की सुप्रीम कोर्ट में पहले से लंबित है एसएलपी, ऐसे में हाईकोर्ट को फिलहाल मामले पर नहीं करनी चाहिए सुनवाई, SC में सुनवाई पर रोक नहीं होने का हवाला देते हुए नामा का प्रार्थना पत्र हुआ स्वीकार

Read More »
2022 10image 15 44 523743605sha ll

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शुरू हुई मतगणना, 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर के व्यक्ति को मिलेगी कमान: 24 साल बाद आज गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का चुना जाएगा अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किसी एक के हाथ में जाएगी कांग्रेस की कमान, सुबह 10 बजे से शुरू हुई है वोटों की गिनती, दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जारी है मतगणना, दोपहर तक तस्वीर हो जाएगी साफ कि कौन बनेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए बीती 17 अक्टूबर को हुआ है चुनाव, देश के सभी मतदान केंद्रों से कांग्रेस मुख्यालय लाई गईं हैं मतपेटियां, कांग्रेस मुख्यालय के भीतर बने स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया था सभी मतपेटियों को, मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर दोनों की तरफ से 5-5 एजेंट मतगणना की करेंगे निगरानी, जबकि दोनों पक्षों से 2 एजेंट रखे गए हैं रिजर्व में, इनके अलावा दोनों नेताओं के समर्थक भी कांग्रेस मुख्यालय में हैं मौजूद, गांधी परिवार से करीबी और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के चलते खड़गे की दावेदारी मानी जा रही है मजबूत

Read More »
18 10 2022 himachal bjp ticket 23148039

हिमाचल में अब बीजेपी ने जारी की 62 प्रत्याशियों की सूची, अनुराग ठाकुर के पिता-ससुर का कटा टिकट: हिमाचल विधानसभा चुनाव का घमासान अपने चरम पर, कांग्रेस के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी 62 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, जारी लिस्ट के तहत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से लडे़ंगेचुनाव तो अनिल शर्मा को मंडी से दिया गया है टिकट, वहीं सतपाल सिंह सत्ती ऊना से उतारा गया है चुनाव मैदान में, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पिता और पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को नहीं मिला टिकट, वहीं अनुराग के ससुर गुलाब सिंह को भी टिकट से रहना पड़ा वंचित, दोनों को 2017 के चुनाव में करना पड़ा था हार का सामना, वहीं चुराह सीट से हंसराज, भरमौर से डॉ. जननक राज, चंबा से इंदिरा कपूर, डलहौजी से डी.एस. ठाकुर, भटियाल से विक्रम जरियाल, नूरपुर से रणवीर सिंह, इंदौरा से रीता धीमान, फतेहपुर से राकेश पठानिया, ज्वाली से संजय गुलेरिया, जसवां-प्रांगपुर से विक्रम ठाकुर, जयसिंह पुर से रविंदर धीमान, सुलह से विपिन सिंह परमार, नगरोटा से अरुण कुमार मेहरा, कांगड़ा से पवन काजल, शाहपुर से सरबीण चौधरी को मिला टिकट

Read More »
img 20221019 090037

जोनपुरिया के जन्मदिन के होर्डिंग्स से मैडम राजे का फोटो गायब, सांसद के बदले तेवर बना चर्चा का विषय: सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया के जन्मदिन के लगे होर्डिंग में पूर्व CM वसुंधरा राजे का फोटो न होना बना चर्चा का विषय, ऐसे में माना जा रहा है कि कभी मैडम राजे के भरोसेमंद सांसदों में रहे जोनपुरिया के भी बदल रहे हैं तेवर, जोनपुरिया के बर्थडे के होर्डिंग्स में राज्य स्तर के लगभग सभी नेता जिनमें गुलाब चंद कटारिया, सतीश पूनिया, राजेंद्र राठौड़, अशोक सैनी को दी गई जगह, लेकिन पूर्व CM वसुंधरा राजे सिंधिया का फोटो रहा गायब, बीते रोज मंगलवार को सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया के जन्मदिन के मौके पर जिला मुख्यालय के जैन नसियां में रखा गया था सुकन्या समृद्धि योजना का डायरी वितरण एवं कन्या पूजन समारोह, शहर में कई जगह लगाए गए थे इसके पोस्टर और होर्डिंग्स जिसमें पूर्व CM वसुंधरा राजे को छोड़कर सभी नेताओं के लगे थे फोटो, ऐसे में कार्यकर्ताओं के बीच चली चर्चा कि ये सांसद का पहला कार्यक्रम है जिसमें लगे पोस्टर, होर्डिंग्स में नहीं है मैडम राजे एक भी फ़ोटो, अब इसको लेकर निकाले जा रहे हैं सियासी मायने

Read More »
1346287 rca

RCA चुनाव पर 14 नवम्बर तक लगी रोक, नांदू गुट ने जताई खुशी, कही ये बड़ी बात, गहलोत गुट में निराशा: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव पर 14 नवंबर तक रोक रहेगी जारी, मंगलवार को RCA चुनाव को लेकर दायर की गई याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, जिसमें कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक जारी रखने के दिए आदेश, कोर्ट के फैसले से जहां वैभव गहलोत गुट में छाई निराशा, तो वहीं नांदू गुट ने कोर्ट के फैसले पर जताई खुशी, नागौर जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि हमें न्याय प्रक्रिया पर है पूरा विश्वास, लेकिन जब तक RCA के संविधान में नहीं होगा संशोधन, हम किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे चुनाव, नागौर, श्रीगंगानगर, दौसा और अलवर क्रिकेट जिला संघों ने दायर की थी याचिका, जिसमें कहा गया कि पूर्व IAS अधिकारी रामलुभाया को राज्य सरकार ने दिया है लाभ का पद, ऐसे में उन्होंने चुनाव अधिकारी की निष्पक्षता पर याचिका में उठाए सवाल, याचिका में कहा गया कि रामलुभाया चुनावों में सीएम गहलोत के बेटे वैभव को पहुंचाएंगे फायदा, ऐसे में निष्पक्ष चुनाव अधिकारी बनाए जाने तक स्थगित किए जाने चाहिए RCA चुनाव

Read More »