



Day: October 19, 2022





सांसद किरोड़ी लाल मीणा का धरना हुआ समाप्त, पुलिस ने अपहृत बालिका को किया दस्तयाब: राजस्थान के सवाई माधोपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती के किडनैप के बाद मचा हंगामा हुआ शांत, सांसद किरोड़ी लाल मीणा की मेहनत लाई रंग, सांसद किरोड़ी पुलिस द्वारा अपहृत बच्ची के माता पिता की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर बैठ गए थे धरने पर, साथ ही पुलिस को जल्द से जल्द लड़की की छानबीन के दिए थे निर्देश, सांसद किरोड़ी के दबाव के कारण ही पुलिस ने महज 5 घंटे में युवती को किया डिटेन, फिलहाल पुलिस युवक की तलाश में है जुटी, युवती के मिलने के बाद सांसद किरोड़ी ने अपना धरना किया समाप्त, ट्वीट कर लिखा- सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय में धरने के बाद पुलिस ने अपहृत बालिका को कर लिया है दस्तयाब, इस प्रकार की नहीं की जा सकती हैं घटनाएं कतई बर्दाश्त, पुलिस से निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के स्वाभाविक रूप से अपना कार्य करने की करता हूं अपेक्षा, भविष्य में नहीं होनी चाहिए इसकी पुनरावृत्ति’
19 Oct 2022
Read More »



शिंदे-फडणवीस के साथ पवार के ‘डिनर प्लान’ की चर्चाओं ने पकड़ा जोर, उद्धव की बढ़ी मुश्किलें: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, अंधेरी पूर्व सीट पर उपचुनाव और बृह्नमुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी गतिविधियां हुई तेज, अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के ‘डिनर प्लान’ ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं, पवार राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ बुधवार को भोजन कार्यक्रम में होने जा रहे हैं शामिल, सियासी गलियारों में चर्चा है कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव नजदीक हैं इस कारण पवार जुटे हैं लॉबिंग में, हालांकि, इस रात्रि भोज को लेकर दोनों ही पक्ष राजनीति से दूरी की कर रहे हैं बात, सियासी दलों का कहना है कि, अलग-अलग राजनीति दलों के कई नेता क्रिकेट का जश्न मनाने के लिए आ रहे हैं साथ, वहीं फडणवीस के एक करीबी ने कहा- ‘एमसीए है प्रतिष्ठित एसोसिएशन और फडणवीस और पवार की रात्रि भोज की योजना है एमसीए से जुड़ी, यह पूरी तरह है खेल की बात, ऐसे मामलों में न देखें राजनीति’
19 Oct 2022
Read More »

पीएम मोदी के ‘कबूतर छोड़ने के बाद चीते छोड़ने’ वाले बयान पर AIMIM प्रमुख ओवैसी ने कसा तंज: बुधवार को गुजरात में डिफेंस एक्सपो का उद्धघाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर मचा घमासान, पीएम मोदी ने एक्सपो को संबोधित करते हुए कहा था कि, ‘पहले हम कबूतर छोड़ते थे, अब चीते’, पीएम मोदी के बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज, ओवैसी ने इशारों इशारों में जिक्र करते हुए गुजरात में बिलकिस बानो के आरोपियों को मिली राहत पर कसा तंज, ओवैसी ने पीएम मोदी के बयान को शेयर करते हुए लिखा- ‘और रेपिस्ट’, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस साल अगस्त में बिलकिस बानो मामले में चिमनलाल भट्ट समेत 11 दोषियों की जल्द रिहाई को दे थी मंजूरी, इसी को लेकर अब गहराता जा रहा है विवाद
19 Oct 2022
Read More »

AICC दफ्तर पहुंच सचिन पायलट ने दी कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई: 24 साल बाद कांग्रेस को मिला गैर गांधी अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, शशि थरूर को दी शिकस्त, खड़गे की जीत के बाद राजस्थान के दिग्गज नेता एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने AICC दफ्तर पहुंच मल्लिकार्जुन खड़गे को दी जीत की बधाई, खड़गे को बधाई देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा- ‘कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें अध्यक्ष पद के लिए निष्पक्षता के साथ होते हैं चुनाव, भारी बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे जी जीते हैं, ये लोकतंत्र की जीत है और कांग्रेस पार्टी की जीत है, मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे जी को दी है बधाई, मुझे पूरा भरोसा है कि खड़गे जी का व्यापक अनुभव मिलेगा पार्टी को,’ बुधवार को हुई मतगणना में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले तो वहीं शशि थरूर को 1072 वोट, 416 वोट कर दिए गए रद्द, खड़गे की जीत के बाद थरूर ने ट्वीट कर दी बधाई एवं पहुंचे उनके आवास
19 Oct 2022
Read More »


