



Day: October 18, 2022





BJP बना रही है CBI पर दबाव, सीबीआई ने मुझे ‘आप’ छोड़ने को कहा- मनीष सिसोदिया ने दिया बड़ा बयान: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में हुए कथित घोटाले को लेकर सीबीआई ने सोमवार को मुख्य आरोपी एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से की करीब 10 घंटे तक पूछताछ, पूछताछ के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘दिल्ली सरकार की नई शराब नीति में नहीं है कोई घोटाला, ये सारा का सारा केस ही फर्जी है, बीजेपी कर रही है CBI का गलत इस्तेमाल, सीबीआई के जरिये बीजेपी द्वारा मुझपर दबाव बनाने की हो रही है कोशिश, सीबीआई ने मुझे आम आदमी पार्टी छोड़ने की कही बात, उन्होंने कहा कि आप छोड़ दो तो आपको बना देंगे मुख्यमंत्री, दिल्ली में चल रही है ऑप्रेशन लोटस की साजिश,’ रविवार को मिले CBI के समन के बाद आज सुबह मनीष सिसोदिया ने अपने आवास से रोड शो निकाला और CBI दफ्तर पहुंचे, इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा
18 Oct 2022
Read More »

वसुंधरा राजे के साथ बीजेपी कर रही है अन्याय, इसकी पूरी रिपोर्ट है मेरे पास- सीएम गहलोत ने खोली पोल: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सोमवार को PCC में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर दिया बड़ा बयान, सीएम गहलोत ने अपने बयान के साथ ही बीजेपी में चल रही गुटबाजी को दे दी नई हवा, सीएम गहलोत से जब पत्रकारों ने सवाल पुछा कि इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश सरकार पर हैं हमलावर, तो इसके जवाब में सीएम गहलोत ने कहा- राजस्थान में भाजपा बंटी हुई है कई गुटों में, इसकी पूरी रिपोर्ट है मेरे पास, वसुंधरा राजे की बीजेपी में लगातार हो रही है अनदेखी, बीजेपी उनके साथ कर रही है अन्याय, इसलिए राजे सरकार के खिलाफ कर रही है बयानबाजी, बीजेपी नेता वसुंधरा राजे से बनाए रखे हुए हैं दूरी,’ हाल ही में मैडम राजे ने राजस्थान कांग्रेस में मचे सियासी घमासान और बेमौसम बारिश के बाद हुए फसल खराबे को लेकर सूबे की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर साधा था निशाना
18 Oct 2022
Read More »

पायलट की करते करते कितनी बार करोगे जनता की रगड़ाई, बयानवीर नहीं कर्मवीर बनो मुख्यमंत्री जी- राठौड़: प्रदेश की सियासत में फिर उठी ‘रगड़ाई’ की गूंज, खास तौर पर सचिन पायलट के लिए सीएम अशोक गहलोत द्वारा प्रयोग किए जाने वाले ‘रगड़ाई’ शब्द को लेकर बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ ने साधा सीएम गहलोत पर निशाना, कहा- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी, पायलट साहब की रगड़ाई करते-करते कितनी बार करोगे राजस्थान की जनता की रगड़ाई? वो तो नादान सही, पर आप तो हो अनुभवी, आपके अनुभव का राजस्थान की जनता को कब मिलेगा लाभ? आप MSP पर क्यों नहीं कर रहे हो बाजरा खरीद? बयानवीर नहीं, कर्मवीर बनो,’ राठौड़ ने आगे फिर लिखा- मुख्यमंत्री जी निकम्मा, निर्लज्ज, नालायक और रगड़ाई जैसे निकृष्ट एवं स्तरहीन शब्दों का तीर चलाकर अपने खुद के दल के प्रतिद्वंद्वी पर आप कर चुके हैं दर्जनों बार वार, लेकिन अब तो कर रहे हो अमर्यादित बयान देने की पराकाष्ठा को पार, मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे सीएम गहलोत की अपनी ही पार्टी के नेता के विरुद्ध इस प्रकार की बयानबाजी है राजनीतिक संस्कृति की मर्यादा के विपरीत एवं घोर निंदनीय
18 Oct 2022
Read More »


