



Day: October 18, 2022





कथित पात्रा चोल मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली संजय राउत को राहत, 21 अक्टूबर तक बढ़ाई गई हिरासत: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कथित पात्रा चॉल लैंड स्कैम मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें नहीं ले रही है खत्म होने का नाम, कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को एक बार फिर 21 अक्टूबर तक के लिए बढ़ाया गया, अदालत ने मंगलवार को कहा- ‘कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार शिवसेना सांसद संजय राउत की जमानत याचिका पर 21 अक्टूबर को होगी सुनवाई,’ वहीं कोर्ट में शिवसेना सांसद संजय राउत ने एनसीपी नेता एकनाथ खडसे से भी की मुलाकात, जो ईडी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आए थे कोर्ट, इस दौरान दोनों नेताओं ने बात की और राउत को खडसे से यह कहते हुए सुना गया कि वह जल्द ही जेल से होंगे बाहर, बता दें कि ईडी ने संजय राउत को इस साल जुलाई में पात्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में किया था गिरफ्तार
18 Oct 2022
Read More »


चांद देख अवकाश की तारीखें बदलने वाली सरकार कर रही है अधिकारीयों के साथ अन्याय- किरोड़ी: राजस्थान में अब दीपावली के बाद होने वाली गोवर्धन और भैयादूज की छुट्टियों को लेकर मचा घमासान, सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से दिवाली की छुट्टियों को लेकर जारी किये गए कैलेंडर को लेकर खड़ा हुआ विवाद, दिवाली के बाद 25 और 26 अक्टूबर को रखा गया है अवकाश लेकिन दिवाली के दूसरे दिन यानी 25 अक्टूबर को है ग्रहण, जिसके कारण गोवर्धन का त्यौहार 26 को और 27 मनाया जाएगा भैयादूज का तयोहार, अब इस विवाद पर राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने उठाए सवाल, सांसद किरोड़ी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- हिन्दू आस्था की चादर पर खंजर मारना है अशोक गहलोत सरकार की आदत, भैयादूज का पर्व 27 अक्टूबर को है ऐसे में इस दिन अवकाश नहीं करना कर्मचारियों के साथ है अन्याय, चांद देखकर अवकाश की तारीखें बदलने वाली कांग्रेस की सरकार को सीखना चाहिए हिंदुओं की धार्मिक भावना का भी आदर करना’
18 Oct 2022
Read More »

अमेठी की 10 हजार महिलाओं को समृति ईरानी ने भेजा दिवाली गिफ्ट, जानिए किस किस को मिलेगा तोहफा: 6 दिन बाद 24 अक्टूबर को पुरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा दीपावली का त्यौहार, दिवाली के त्योंहार को देखते हुए केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र में 10 हजार महिलाओं को भेजा दिवाली का गिफ्ट, मंगलवार को केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता 10 हजार साड़ियों, दीया और धूपबत्ती की खेप लेकर पहुंचे हैं अमेठी, पूरे लोकसभा क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों को इन्हें किया जाएगा वितरित, सांसद ईरानी द्वारा अमेठी में राजनैतिक रूप से सक्रिय होने के बाद से ही दिया जाता रहा है दिवाली पर कुछ न कुछ उपहार, 2015 में उन्होंने 25 हजार महिलाओं का कराया था बीमा, जबकि वर्ष 2018 में कराई थी साड़ी वितरित, पिछले कुछ साल कोविड के चलते उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में भेजी थी राहत सामग्री, इस साल एक बार फिर उनकी ओर से दिवाली के उपलक्ष्य में दस हजार साड़ियों की भेजी गई है खेप
18 Oct 2022
Read More »

वसुंधरा राजे क्या एक्टिव हुई भाजपा के दूसरे नेता भी आने लगे नजर, BJP है विपक्ष के तौर पर फैल- खाचरियावास: राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस पार्टी के विधायकों द्वारा हाल ही में स्पीकर सीपी जोशी को दिए इस्तीफों के मामले में बीजेपी नेताओं ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात, बीजेपी नेताओं की इस मुलाकात पर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कसा तंज, साथ ही सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जिक्र करते हुए कहा- ‘4 साल में वसुंधरा राजे कहीं नजर नहीं आई लेकिन अब वो दिखने लगी हैं तो भाजपा के दूसरे नेता भी आने लगे हैं नजर, राजस्थान में बीजेपी विपक्ष की भूमिका निभाने में रही है पूरी तरह से फेल, वे अब केवल नाटक करके स्पीकर जोशी के पास हैं गए, आने वाले दिनों में बीजेपी की विदाई राजस्थान से ही होगी शुरू, बीजेपी ने गरीब के निवाले पर लगा दिया टैक्स, बीजेपी करती है झूठ और फरेब की राजनीति, कांग्रेस में नहीं है कोई गुटबाजी, जब हम चुनाव में जाएंगे तो एकजुट होकर जाएंगे’
18 Oct 2022
Read More »

BJP नेताओं ने की स्पीकर सीपी जोशी से मुलाकात, प्रदेश में व्याप्त सियासी अस्थिरता करने की उठाई मांग: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश में मचे सियासी घमासान को लेकर बीजेपी नेताओं ने की विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात, हाल ही में सियासी घमासान के बाद प्रदेश कांग्रेस के 90 विधायकों ने दे दिया था विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा, जिसके बाद से बीजेपी लगातार अध्यक्ष सीपी जोशी पर विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करने को लेकर बना रही है दबाव, इसी क्रम में आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में भाजपा नातों ने स्पीकर सीपी जोशी से मिलकर विधायकों के इस्तीफों के बारे में तत्काल फैसला लेने की मांग उठाई मांग, कटारिया ने कहा- ‘तीन सप्ताह पहले विधायकों ने इस्तीफे दिए थे, लेकिन स्पीकर अभी तक नहीं कर पाए हैं इस बारे में कोई फैसला, ऐसे में हम स्पीकर से अपील करते हैं की वे प्रदेश में व्याप्त सियासी अस्थिरता को खत्म कर लें त्वरित निर्णय,’ वहीं सीपी जोशी ने कहा- जल्द ही नियमों के आधार पर लिया जाएगा फैसला जिससे भविष्य के लिए एक नजीर हो सके पेश’
18 Oct 2022
Read More »


