



Day: October 15, 2022


अब भी जेल में ही रहेंगे साईबाबा, SC ने बॉम्बे HC के फैसले पर लगाई रोक, दिसंबर में होगी अगली सुनवाई: दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा की मुश्किलें नहीं ले रही ख़त्म होने का नाम, एक दिन पूर्व बॉम्बे हाईकोर्ट ने जीएन साईबाबा सहित अन्य को माओवादी लिंक मामले में आरोप मुक्त दिया था करार और रिहाई के दिए थे आदेश, लेकिन शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे है कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, SC के आदेश के सानुसार साईबाबा को अभी जेल में ही बिताने पड़ेंगे कुछ दिन और, जस्टिस एमआर शाह और बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने महाराष्ट्र राज्य की अपील पर नोटिस जारी करते हुए आदेश किया पारित, SC ने कहा- ‘दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहे साईबाबा को निचली अदालत ने उम्रकैद की सझा दी थी, लेकिन हाई कोर्ट ने तथ्यों को देखे बिना सिर्फ तकनीकी आधार पर उन्हें कर दिया बरी, गंभीर मामले में सजा पा चुके व्यक्ति को सिर्फ तकनीकी आधार पर रिहा करना नहीं है सही, मामले को विस्तार से सुना जाएगा,’ अब इस मामले पर 8 दिसंबर को होगी सुनवाई
15 Oct 2022
Read More »

मैडम राजे की देव दर्शन यात्रा, सकराय पहुंच मां शाकम्भरी के करेंगी दर्शन, रास्ते में हुआ भव्य स्वागत: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शेखावाटी दौरा, पिछले कुछ दिनों से मैडम राजे देव दर्शन यात्रा के जरिये जनता के मूड का ले रही है जायजा, सकराय धाम पहुंच मैडम राजे करेंगी मां शाकम्भरी के दर्शन, इससे पहले मैडम राजे का चौमूं, रींगस, श्रीमाधोपुर में हुआ भव्य स्वागत, चौमूं पहुंची मैडम राजे का राधा स्वामी बाग कट पर BJP युवा नेता शंकर गौरा, BJP नेता व बराला हॉस्पिटल के निदेशक डॉ श्रवण बराला ने किया स्वागत सत्कार, तो वहीं भाजपा विधायक रामलाल शर्मा द्वारा आर चन्द्राज रिसोर्ट पर भी हुआ मैडम राजे का स्वागत, वहीं रींगस और श्रीमाधोपुर में भी मैडम राजे का हुआ भव्य स्वागत, श्रीमाधोपुर में पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने मैडम राजे का किया स्वागत, मैडम राजे का चुनरी ओढ़ाकर किया गया सम्मान, सकराय धाम पहुंच मैडम राजे करेंगे मां शाकम्भरी के दर्शन, इसके बाद विराटनगर पहुंचे स्व आचार्य धर्मेंद्र जी की श्रद्धांजलि सभा में करेंगी शिरकत
15 Oct 2022
Read More »

सीएम गहलोत पहुंचे कर्नाटक के बेल्लारी, राहुल गांधी के साथ कर रहे हैं अहम बैठक, वेणुगोपाल भी हैं मौजूद: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश में लंबे समय से चल रहे सियासी घमासान का अब जल्द हो सकता है पटाक्षेप, सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे कर्नाटक के बेल्लारी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कर रहे हैं अहम बैठक, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी हैं इस बैठक में शामिल, राजस्थान सहित कई अन्य सियासी मुद्दों पर इस बैठक में हो सकती है चर्चा, इस बैठक के बाद राजस्थान में सत्ता परिवर्तन की अटकलों पर लग सकता है विराम, साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर भी बैठक में हो सकती है अहम चर्चा, वहीं कर्नाटक के बेल्लारी में होने वाली बेरोजगार रैली में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राहुल गांधी करेंगे शिरकत, रैली में 3 लाख से अधिक लोगों के जुटने की है उम्मीद, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भपेष बाघले भी होंगे इस रैली में शामिल
15 Oct 2022
Read More »

भाजपा-कांग्रेस के सांसद और विधायक हुए एक, साधारण सभा की बैठक का बहिष्कार कर सदन से निकले बाहर: सवाई माधोपुर जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में हंगामे के बीच एक हुआ कांग्रेस और बीजेपी का खेमा, विकास के मुद्दे को लेकर कांग्रेसी विधायक अशोक बैरवा और भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ हो गए लामबंद, यही नहीं सांसद और विधायक दोनों ने जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक का कर दिया बहिष्कार और सदन छोड़कर निकल गए बाहर, शुक्रवार को हुई साधारण सभा की बैठक में विकास के विभिन्न एजेंडे किए गए थे शामिल, पेयजल, बिजली, सड़क आदि समस्याओं पर लगातार हुई खुलकर वार्ता भी, इसके पश्चात जब कुछ अधिकारी बैठक में नहीं हुए शामिल तो जिला परिषद के सभी सदस्यों ने इस पर जाहिर किया ऐतराज, तब कलेक्टर ने नदारद अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी कही बात, इसके बाद जिला परिषद के सीईओ अभिषेक खन्ना द्वारा विकास के कुछ प्रस्ताव को नकारे जाने से बिगड़ी बात, नाराज कांग्रेसी विधायक अशोक बैरवा और भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने एक राय होकर कर दिया बैठक का बहिष्कार
15 Oct 2022
Read More »



