



Day: October 15, 2022

हमसे बड़े नेता हो तो बोला, नहीं तो हमारी सुना- ठेठ यूपी भाषा में आग बबूला हुए मंत्री निषाद, फेंका माइक: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, शनिवार को सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार में मतस्य पालन मंत्री डॉ संजय निषाद का देखने को मिला रौद्र रूप, मऊ जिले के हिंदी भवन सभागार में कार्यकर्ताओं की मंडल स्तरीय बैठक को मंत्री जी कर रहे थे संबोधित कि एक कार्यकर्ता मंच पर चलाने लगा मोबाइल और करने लगा बात, अपने भाषण के बीच में कार्यकर्ता के बोलने पर संजय निषाद हो गए आग बबूला, मंत्री ने कार्यकर्ता को फटकार लगाते हुए फेंक दिया माइक और लगा दी मंच पर ही कार्यकर्ता को लताड़, संजय निषाद ने कहा- ‘दूसरों की सुनोगे तो बर्बाद हो जाओगे, हमसे बड़े नेता हो तो बोला, नहीं तो हमारी सुना,’ मंत्री की नाराजगी देखकर कार्यकर्ताओं में मच गई अफरा-तफरी, करीब 20 मिनट तक कार्यक्रम रहा बाधित, बाद में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से फिर से कार्यक्रम को कराया गया शुरू
15 Oct 2022
Read More »

लाभ के पद मामले में दोषी पाए गए सीएम सोरेन ने कहा- अगर मैं मुजरिम हूं तो सुना दी जाए हमें सज़ा…: झारखंड की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, ऑफिस ऑफ प्रॉफिट यानी लाभ के पद से जुड़े मामले में दोषी पाए जाने के बाद भी हेमंत सोरेन के खिलाफ राज्यपाल रमेश बैस ने नहीं लिया है कोई फैसला, इसे लेकर सीएम हेमंत सोरेन का झलक पड़ा दर्द, सीएम सोरेन ने कहा- ‘अगर मैं मुजरिम हूं तो सुना दी जाए हमें सज़ा… अगर मैं गुनहगार हूं और इतने दिनों तक क्यों नहीं सुनाई जा रही सज़ा, किस हैसियत से बैठा हूं मैं इस पद पर? इसका जवाब उनको देना है, यह हमारे विरोधियों द्वारा षड्यंत्र रचने का किया जा रहा है काम और राज्य में बनाया जा रहा है बेवजह का बवंडर, राज्यपाल और चुनाव आयोग के संदर्भ में तो मैं कहूंगा कि यह भारत की पहली घटना होगी कि एक मुख्यमंत्री खुद राज्यपाल महोदय और चुनाव आयोग से हाथ जोड़कर कह रहा है कि वो ही तय करें कि एक मुख्यमंत्री को क्या सज़ा मिलनी चाहिए’
15 Oct 2022
Read More »



मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित को रेप मामले में मिली राहत, 11 जनवरी तक अग्रिम जमानत बरकरार: गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री और विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के लिए आई राहत की खबर, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को निरस्त करने की मांग पर टाली सुनवाई, इस मामले में अब अगले साल 11 जनवरी 2023 को होगी सुनवाई, अग्रिम जमानत को चुनौती देने वाली इस याचिका पर जोशी की ओर जवाब पेश कर दोहराया गया कि उनपर लगाए गए आरोप नहीं है सही, 21 जुलाई को रोहित जोशी को किया था नोटिस जारी, रेप पीड़िता ने रोहित जोशी को मिली अग्रिम जमानत याचिका को निरस्त करने की मांग कर दायर की थी याचिका, 8 जून को तीस हजारी कोर्ट के सेशंस कोर्ट ने रोहित जोशी को दी थी अग्रिम जमानत, रेप पीड़िता के मुताबिक रोहित के मंत्री पुत्र होने की वजह से उसे राजस्थान पुलिस पर नहीं रहा भरोसा, युवती की ओर से दिल्ली में दर्ज FIR में रोहित पर शादी का झांसा देकर जनवरी 2021 से अप्रैल 2022 तक शारीरिक शोषण करने का लगाया गया था आरोप
15 Oct 2022
Read More »



बाल बाल बचे CM नीतीश, छठ घाट का निरिक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री की जेपी सेतु के पिलर से टकराई बोट: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, छठ त्यौहार के पहले गंगा नदी में बाढ़ आ जाने की वजह से घाटों पर छठ पूजा करना हो चूका है मुश्किल, ऐसे में प्रशासन छठ पूजा के लिए विकल्प की कर रहा है तलाश, इसी के मद्देनजर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निकले थे छठ घाटों का निरीक्षण करने, लेकिन सीएम नीतीश अपने अधिकारीयों के साथ उस समय बाल बाल बच गए जब उनकी बोट जेपी सेतु के एक पिलर से जा टकराई, एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक स्टीमर पर सवार सभी लोग हैं सुरक्षित, मिली जानकारी के अनुसार पिलर से टकराने से स्टीमर को भी पहुंची थी क्षति, स्टीमर में सवार सभी लोग अचानक हिल गये, सीएम और उनके साथ मौजूद सभी पदाधिकारी दूसरे स्टीमर से बाहर निकले, बाहर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से वापस लौटे सीएम आवास
15 Oct 2022
Read More »

उपनिवेशवाद की बेड़ियों को तोड़ना हमारे लिए है जरूरी, तभी कर सकता है भारत तरक्की- पीएम मोदी: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को किया संबोधित, इस दौरान पीएम मोदी ने कई पहलुओं पर की अहम चर्चा, पीएम मोदी ने कहा- ‘पीछे हटाने वाले औपनिवेशिक कानूनों को हटाकर उपनिवेशवाद की बेड़ियों को तोड़ना हमारे लिए है जरूरी, तभी भारत सही मायने में कर सकता है प्रगति, देश ने डेढ़ हजार से ज्यादा पुराने और अप्रासंगिक कानूनों को कर दिया है रद्द, इनमें से अनेक कानून तो गुलामी के समय से चले आ रहे थे, देश के लोगों को सरकार का अभाव भी नहीं लगना चाहिए और देश के लोगों को सरकार का दबाव भी नहीं होना चाहिए महसूस, आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तब लोकहित को लेकर सरदार पटेल की प्रेरणा, हमें सही दिशा में ले जाएगी और हमें लक्ष्य तक भी पहुंचाएगी’
15 Oct 2022
Read More »


