



Day: October 13, 2022


बंगाल में नहीं है कानून का शासन बल्कि शासक का है कानून- धनखड़ के ममता के प्रति तेवर बरकरार: पश्चिम बंगाल की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यम्नत्री ममता बनर्जी की अदावत नहीं है किसी से छिपी, उपराष्ट्रपति बनने के बाद भी धनखड़ के तेवर में नहीं आई है कोई कमी, आयोग के सालाना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगदीप धनखड़ ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना, कहा- ‘पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट से यह पता चलता है कि राज्य में कानून का शासन नहीं है बल्कि है शासक का कानून,’ जगदीप धनखड़ करीब तीन सालों तक पश्चिम बंगाल के गवर्नर थे और इस दौरान सीएम ममता बनर्जी से कई मुद्दों पर हुआ था उनका टकराव, यूनिवर्सिटी में वीसी नियुक्त करने से लेकर कानून व्यवस्था तक के मामलों में दोनों के बीच कई बार देखने को मिला था टकराव, इस बीच एनएचआरसी के कार्यक्रम में चेयरपर्सन जस्टिस अरुण मिश्रा ने समान नागरिक संहिता की भी की वकालत
13 Oct 2022
Read More »

हिजाब बैन को लेकर आज आएगा SC का अहम फैसला, स्कूल-कॉलेज में ड्रेस कोड के पालन से जुड़ा मामला: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, देश की सर्वोच्च अदालत आज सुना सकती है हिजाब मामले में अहम फैसला, जस्टिस हेमंत गुप्ता और सुधांशु धुलिया की बेंच सुनाएगी अहम फैसला, इस फैसले के साथ ही स्कूल और कॉलेजों में हिजाब पहनने की स्थिति हो जाएगी साफ़, इससे पहले मार्च महीने में हाई कोर्ट ने ड्रेस कोड के पालन के आदेश को ठहराया था सही, कोर्ट ने ये भी कहा था कि, हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है जिसके बाद इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई हैं 24 याचिकाएं, राज्य सरकार की तरफ से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता, कर्नाटक के एडवोकेट जनरल प्रभूलिंग के नवाडगी और एडीशनल सॉलीसीटर जनरल के.एम. नटराज ने की थी बहस, इसमें साफ़ कहा गया था कि, साल 2021 तक सभी छात्र यूनिफार्म का पालन कर रहे थी लेकिन 2022 में हिजाब को लेकर चलाया गया है अभियान
13 Oct 2022
Read More »

शेखावत का बिगड़ गया मानसिक संतुलन, ऐसे मंत्री को केबिनेट से ही नहीं बल्कि निकाल देना चाहिए पार्टी से- गर्ग: पूर्वी राजस्थान के नेताओं को लेकर दिए गए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान का विरोध हुआ शुरू, राज्यमंत्री सुभाष गर्ग ने कहा- मैं गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान की करता हूं निंदा, शायद मंत्री जी का बिगड़ गया है मानसिक संतुलन, भाजपा अध्यक्ष को ऐसे मानसिक दिवालिया वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से ही नहीं, बल्कि पार्टी से ही कर देना चाहिए निष्कासित, जो पार्टी के जनप्रतिनिधियों के लिए देता है ऐसा बयान, इस बयान से भरतपुर सहित पूर्वी राजस्थान की जनता का भी हुआ है अपमान, ऐसे में केंद्रीय मंत्री को मांगनी चाहिए जनता से माफी, वहीं, मंत्री भजन लाल जाटव ने शेखावत के बयान की निंदा करते हुए कहा उन्हें नहीं करना चाहिए इस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल, भरतपुर संभाग के लोग हैं स्वाभिमानी, शायद गजेंद्र सिंह शेखावत को भरतपुर संभाग के बारे में नहीं है पूरी जानकारी, शेखावत ने भरतपुर सहित पूर्वी राजस्थान के नेताओं को बताया था बिन पेंदे का लोटा, कब किधर लुढ़क जाए, पता नहीं चलता
13 Oct 2022
Read More »


