Day: October 13, 2022

img 20221013 wa0281

जूताकांड पर धमकी भरे बयान के बाद पायलट ने दिखाया बड़प्पन, अशोक चांदना को दी जन्मदिन की बधाई: गहलोत सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना का जन्मदिन आज, नेता, कार्यकर्ता, विधायक, मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री गहलोत ने चांदना को दी बधाई, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा में रही पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की चांदना को बधाई, हाल ही में पुष्कर में हुए जूता कांड और फिर चांदना द्वारा पायलट का नाम लेकर धमकी वाले बयान के बाद भी सचिन पायलट ने दिखाया बड़प्पन और चांदना की दीर्घायु की कामना के साथ ट्वीट के जरिए दी जन्मदिन की बधाई, हालांकि इससे पहले चांदना के इतने बड़े बयान के बाद भी न तो सचिन पायलट और न ही पायलट गुट के किसी विधायक ने चांदना पर किया था कोई पलटवार, वहीं खेल मंत्री अशोक चांदना ने आज सुबह पहले जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ और बाद में अपने विधानसभा क्षेत्र में अपनी जनता के बीच मनाया अपना जन्मदिन, अब सभी की निगाहें टिकीं बधाई के रिप्लाई पर, चांदना ने अभी तक किसी की बधाई का नहीं दिया कोई जवाब, देखना होगा पायलट को रिप्लाई करने का चांदना का अंदाज

Read More »
इटालिया को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में: गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को लिया हिरासत में, राष्ट्रीय महिला आयोग कार्यालय से लिया हिरासत में, इससे पहले आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के कार्यालय के बाहर किया था विरोध प्रदर्शन, एनसीडब्ल्यू ने गुरुवार को आप गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया को एक वीडियो के सिलसिले में किया था तलब, जिसमें उन्हें कथित तौर पर पीएम मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते देखा गया था, गोपाल इटालिया को पुलिस के द्वारा हिरासत में लेने पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ‘बीजेपी ने हार की बौखलाहट से आप गुजरात के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को किया है गिरफ्तार,’ इटालिया ने पीएम मोदी को नीच कहकर किया था संबोधित

Read More »
बीजेपी विधायक का बड़ा बयान

BJP विधायक का बड़ा बयान- करवा चौथ पर महिलाओं को मुस्लिम युवकों से मेहंदी लगवाना गलत: आज पुरे देश की विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रख रही है करवा चौथ का व्रत, लेकिन इसी बीच उत्तरप्रदेश से भाजपा सांसद ने विवादित बयान देते हुए मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू महिलाओं को मेहँदी लगवाने का किया विरोध, बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने बड़ा बयान देते हुए कहा- पहले तो हिन्दू महिलाओं को घर पर ही मेहंदी लगानी चाहिए क्योंकि घरों में बहुत सी बेटियां है जो जानती हैं मेहंदी लगाना, महिलाओं को मुस्लिम युवकों से मेहंदी लगवाना है गलत क्योंकि उनका इरादा होता है कुछ और, उनका इरादा लव जिहाद को होता है, मेहंदी की आड़ में ये लोग लव जिहाद चलाते हैं और ऐसे कई मामले आए हैं सामने, महिलाओं को इन लोगों के पास जाने की नहीं है जरुरत, मैं हूं इसके खिलाफ,’ वहीं यूपी के मुजफ्फरनगर में हिन्दू संगठनों ने पहले तो मुस्लिम युवकों द्वारा हिन्दू महिलाओं को मेंहदी लगाने का विरोध किया और इसके बाद नगर में 13 जगहों पर लगाए मेहंदी सेंटर ताकि हिन्दू महिलाएं को हिन्दुओं से ही मेहंदी लग सके

Read More »
जम्मू प्रशासन ने वापस लिया अपना आदेश

विपक्षी दलों के विरोध के बाद 1 साल से जम्मू में रह रहे लोगों को मतदाता बनाए जाने वाला आदेश हुआ वापस: जम्मू कश्मीर की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, जम्मू के जिला उपायुक्त ने अपने उस आदेश को ले लिया है वापस जिसमें एक साल से जम्मू में रह रहे लोगों को मतदाता बनाने की कही गई थी बात, विपक्षी दलों के विरोध के बाद लिया गया ये अहम फैसला, कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस जैसे दल कर रहे थे इस आदेश का विरोध, मामले को तूल पकड़ता देख प्रशासन ने इस संबंध में जारी आदेश बुधवार देर रात ले लिया वापस, पिछले आदेश के अनुसार 15 अक्तूबर से प्रशासन उन लोगों को भी मतदाता सूची में कर रहा था शामिल जो पिछले 1 साल से ही रह रहे हैं जम्मू-कश्मीर में, इस आदेश के आने के बाद राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख मुख्यमंत्री महबूबा मु्फ्ती ने कहा था कि ‘बीजेपी जम्मू और कश्मीर के बीच धर्म और क्षेत्र के आधार पर बंटवारा करने की कर रही है कोशिश, बीजेपी के इन प्रयासों को किया जाना चाहिए विफल’

Read More »
सोरेन सरकार का बड़ा फैसला

नगर निकाय चुनाव में नहीं होगा OBC आरक्षण लागू, सीएम सोरेन के नेतृत्व में कैबिनेट ने प्रस्ताव किया पारित: झारखंड की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, झारखंड में नगर निकाय चुनाव कराने के लिए कैबिनेट ने प्रस्ताव किया पारित, इस चुनाव में इस बार पिछड़े वर्ग को आरक्षण नहीं देने का लिया गया है फैसला, इस वजह से पिछड़ों के लिए आरक्षित छह नगर निकायों में अब सामान्य वर्ग के उम्मीदवार भी लड़ सकेंगे चुनाव, लिहाजा निकाय चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या पिछली बार की तुलना में और भी ज्यादा बढ़ने का है अनुमान, गजट अधिसूचना जारी होते ही राज्य चुनाव आयोग हो जायेगा सक्रिय, नगर निकायों में नए सिरे से आरक्षण की तालिका के साथ रोस्टर सूची की जाएगी जारी, नगर निकाय के 2018 और 2019 में हुए चुनावों में किया गया था पिछड़ों को आरक्षण देने का प्रावधान, पिछड़ों को आरक्षण नहीं देने के निर्णय के बाद होने वाली सभी चुनावी तैयारियां और आरक्षण के प्रावधान उसी के अनुसार होंगे तैयार

Read More »