Day: October 11, 2022

सीएम गहलोत ने नेताजी को दी अंतिम श्रद्धांजलि

सीएम गहलोत सैफई पहुंच नेताजी मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में हुए शामिल, दिग्गज रहे मौजूद: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव हुए पंचतत्व में विलीन, नेताजी के नाम से पुरे देश में मशहूर मुलायम सिंह का उनके पैतृक गांव सैफई में किया गया अंतिम संस्कार, पुत्र अखिलेश यादव ने दी उनकी चिता को मुखाग्नि, नेताजी के अंतिम संस्कार में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी की शिरकत, सीएम गहलोत ने मुलायम सिंह यादव के निधन को बताया देश के लिए अपूरणीय क्षति, साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की, सीएम गहलोत के साथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई दिग्गज नेता रहे मुलायम सिंह यादव की अंतिम विदाई में मौजूद

Read More »
पंचतत्व की अनंत वेला में समाहित हुए मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव हुए पंचतत्व में विलीन, नेताजी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज रहे मौजूद: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव हुए पंचतत्व में विलीन, नेताजी के पैतृक गांव सफाई के मेला ग्राउंड में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, अखिलेश यादव ने दी उन्हें मुखाग्नि, आज सुबह 10 बजे सैफई के मेला ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था नेताजी का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा जनसैलाब, मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में कई सियासी दिग्गज रहे मौजूद, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री जयवीर सिंह, मंत्री डॉक्टर संजय निषाद, मंत्री आशीष पटेल, मंत्री राकेश सचान और मंत्री धर्मवीर प्रजापति, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई दिग्गज रहे मौजूद, योगगुरु स्वामी रामदेव भी नेता की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

Read More »
सीएम गहलोत का बड़ा फैसला

अब से हर विधायक को महीने में एक बार करना होगा इंदिरा रसोई में भोजन- सीएम गहलोत का बड़ा फैसला: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, इंदिरा रसोई योजना को लेकर सीएम गहलोत ने आज CMO में ली अहम बिथाक, सीएम गहलोत की अध्यक्षता में हुई रिव्यू बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय, सीएम गहलोत ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा- ‘राजस्थान में हर माह एक विधायक किसी भी दिन जाकर इन्दिरा रसोई में खाएंगे खाना, इससे भोजन की गुणवत्ता भी बनी रहेगी और हो जाएगा निरीक्षण भी, यह महत्वपूर्ण निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि आम जन को यह भरोसा हो कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक भोजन मिलता रहेगा,’ उल्लेखनीय है कि राजस्थान में जरूरतमंद लोगों को 8 रुपये में शुद्ध, ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है इंदिरा रसोई योजना, जिसमें रोजाना बड़ी संख्या में लोग करते हैं भोजन, इस पर सालाना 250 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का है प्रावधान

Read More »
ठाकरे ने साधा शिंदे पर निशाना

40 गद्दारों ने किया हमसे धोखा, ये नहीं छीन सकते हमारे सिद्धांत- नया पार्टी सिंबल मिलने पर बोले ठाकरे: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, शिवसेना के दो गुटों की ओर से पार्टी के सिंबल और नाम और पर दावों के बीच चुनाव आयोग ने शिवसेना के दोनों गुटों को दिया नया नाम, उद्धव ठाकरे गुट की पार्टी का नाम ‘शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ रखा गया है तो वहीं एकनाथ शिंदे की पार्टी का नाम बालासाहेबांचे शिवसेना होगा, इसके साथ ठाकरे गुट को नए नाम के साथ जलती हुई मशाल के रूप में मिला है नया चुनाव चिन्ह, चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने साधा बीजेपी शिंदे गुट पर निशाना, कहा- ‘हमें जो नाम मिला है, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे उससे पता चलता है कि शिवसेना से ये नाम नहीं है अलग, इन 40 गद्दारों ने हमसे धोखा किया और की पार्टी को छीनने की कोशिश, लेकिन ये लोग हमारे सिद्धांतों को नहीं छीन सकते, इन 40 गद्दारों ने दिखा दिया कि राजनीति कितनी गंदी हो सकती है, उन लोगों ने जो किया है, वह सिर्फ शिवसेना ही नहीं बल्कि है लोकतंत्र के साथ धोखा’

Read More »
सचिन पायलट का टोंक दौरा

सचिन पायलट का टोंक दौरा, बेमौसम बारिश के बाद खेतों में उतरकर खुद लिया फसल खराबे का जायजा: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक अपने झालावाड़ दौरे के बाद सोमवार देर रात पहुंची टोंक, सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद अलसुबह ग्रामीणों से की मुलाकात, ग्रामीणों ने सचिन पायलट का बड़े ही उत्साह के साथ किया स्वागत, हाल ही में हुई बेमौसम बरसात के कारण हुए फसल खराबे की अधिकारीयों एवं ग्रामीणों से ली जानकारी, इसके बाद ह्यातपुरा, अरनिया तिवारी, बालापुरा में पायलट ने खुद खेतों में उतरकर ग्रामीणों से ली फसल खराबे की जानकारी, इस दौरान डीएम चिन्मयी गोपाल, एसपी मनीष त्रिपाठी, कृषि विभाग के अधिकारी रहे मौजूद, सचिन पायलट ने प्रशासन से शीघ्र गिरदावरी रिपोर्ट तैयार कर मुआवज़े की कार्यवाही पूर्ण करने के दिए निर्देश, पत्रकारों से बात करते हुए पायलट ने कहा- इस बारिश से किसानों कमाई पर फर्क पड़ा है, मुसीबत के इस वक़्त में अगर हम साथ नहीं आएंगे तो फिर कौन आगे आएगा’

Read More »
मैडम राजे का झालावाड़ दौरा

मैडम राजे का झालावाड़ दौरा, बारिश से हुए नुकसान का किया हवाई सर्वे, अधिकारीयों से करेंगे मुलाकात: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे पहुंची झालावाड़, झालावाड़ पहुंची मैडम राजे का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, इसके बाद मैडम राजे ने हेलीकॉप्टर से किया जिले का हवाई सर्वे, भारी बारिश से हुए नुकसान का मैडम राजे ने किया आकलन, इस मसले में मैडम राजे करेंगी जिला कलेक्टर भारती दीक्षित से वार्ता, मैडम राजे के साथ सांसद दुष्यंत सिंह भी हैं मौजूद, इसके बाद मैडम राजे डाक बंगले में करेंगी अधिकारीयों से चर्चा, मैडम राजे ने खुद ट्वीट कर आज सुबह ही दी थी अपने झालावाड़ दौरे की जानकारी, इससे पहले भी मैडम राजे सावन में हुई भारी बारिश के बाद उपजे हालातों का आंकलन करने पहुंची थी झालावाड़

Read More »
img 20221011 110106

‘नेताजी’ को श्रद्धांजलि अर्पित करने सैफई जाएंगे गहलोत, दोपहर 3 बजे होगा मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार: समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव सैफई में तीन बजे होगा अंतिम संस्कार, 82 वर्ष की आयु में सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह ने ली अंतिम सांस, पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा गया था सुबह 10 बजे, सैफई में अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन और मुलायम सिंह यादव के परिवार ने कर ली हैं पूरी तैयारियां भी, नेताजी के नाम से पहचान बनाने वाले सपा नेता मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए देशभर से सियासी दिग्गजों का पहुंचने का सिलसिला जारी, पीएम मोदी के भी अंतिम संस्कार में शामिल होने की जताई जा रही है संभावना है, वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे सैफई, दोपहर 12.30 विशेष विमान से पहुंचेंगे सीएम गहलोत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इटावा के सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव के किए अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि की अर्पित

Read More »