Day: October 11, 2022

img 20221011 wa0410

नेता जी के अंतिम दर्शनों के लिए व्हील चेयर पर आए आजम खान, बिगड़ी तबियत, जाना पड़ा एंबुलेंस में: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और राम मनोहर लोहिया के शिष्य रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर देशभर के तमाम नेता और समर्थक पहुंचे उनके अंतिम दर्शन के लिए, इस दौरान खराब स्वास्थ्य के बावजूद उनके बेहद करीबी रहे आजम खान भी पहुंचे नेताजी के अंतिम दर्शनों के लिए, व्हील चेयर पर पहुंचे आजम खान की वहीं ज्यादा बिगड़ गई तबियत, इसके बाद एंबुलेंस से वापस ले जाना पड़ा आजम खान को, उनकी हालत ऐसी थी कि वे मुलायम सिंह यादव के पास नहीं हो पा रहे थे ठीक से खड़े भी, अखिलेश यादव और आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम किसी तरह सहारा देकर वहां तक ले आए खान को, अपने प्रिय सहयोगी और नेताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर निहारते रहे आजम, लंबे समय तक जेल में रहने के बाद काफी खराब रहने लगी है आजम की तबियत, मंच पर देर तक खड़े होकर बोलने की स्थिति में भी नहीं हैं आजम

Read More »
‘कांग्रेस में राहुल-प्रियंका के बाद तीसरे नंबर पर सचिन’

गुर्जर समुदाय से आने वाली पन्नाधाय का राजपूत समाज पर है बड़ा कर्ज- गुढा ने बताया पायलट की पैरवी का राज: राजस्थान कांग्रेस में उठे सियासी बवाल के पसरे सन्नाटे के बीच मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने एक बार फिर सचिन पायलट को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘पायलट का यूथ में जबरदस्त क्रेज कोटा दौरे में फिर देखा सबने, भीड़ खींचने और जनता को आकर्षित करने में हिंदुस्तान की कांग्रेस में राहुल-प्रियंका के बाद तीसरे नंबर पर हैं सचिन,’ गुढ़ा ने आगे कहा- ‘पन्नाधाय का राजपूत समाज पर है बड़ा कर्ज, जिसने अपने बेटे चंदन का बलिदान किया था उदयुपर के युवराज को बचाने के लिए, यह एक ऐतिहासिक तथ्य और इस चीज का पड़ता है फर्क,’ गुर्जर समुदाय से थीं पन्नाधाय, गुढ़ा ने इसी सामाजिक समीकरण का हवाला देकर पायलट का समर्थन करने का दिया है तर्क, वहीं विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने के मामले में गहलोत खेमे के तीन नेताओं को नोटिस के मुद्दे पर गुढ़ा ने कहा- इस पर दिल्ली को करना है फैसला, यह हाईकमान और उन नेताओं के बीच का है मामला, वो नोटिस वालों को सजा देते हैं या माफ करते हैं, ये वो देखेंगे

Read More »
पीएम मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण

पीएम मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण, कहा- शिव के सानिध्य में नहीं है कुछ भी असंभव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश वासियों को दी बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने देर शाम उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की, इसके बाद पीएम मोदी ने महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का किया उद्घाटन, पीएम मोदी ने श्री महाकाल लोक प्रदेश की जनता को किया समर्पित, महाकाल लोक परियोजना का पहला चरण तीर्थयात्रियों को विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाएं प्रदान करके मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों के अनुभव को समृद्ध करने में करेगा मदद, इस दौरान एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रहे मौजूद, लोकार्पण के बाद पीएम मोदी ने कहा- ‘भगवान शंकर के सानिध्य में नहीं है कुछ भी असंभव, जय महाकाल उज्जैन की ये ऊर्जा, ये उत्साह, अवंतिका की ये आभा, ये अद्भुतता, ये आनंद, महाकाल की ये महिमा, ये महात्म्या, ‘महाकाल लोक’ में कुछ भी नहीं है लौकिक, सब कुछ है अलौकिक’

Read More »
RCA चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट

राजस्थान HC ने 18 अक्टूबर तक RCA चुनाव पर लगाई अंतरिम रोक, RCA को दिया 1 सप्ताह का समय: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बड़ी खबर, मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए हुए RCA चुनाव पर 18 अक्टूबर तक लगाई अंतरिम रोक, इसके साथ ही कोर्ट ने आरसीए को एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के दिए गए हैं निर्देश, वहीं मामले में हाईकोर्ट की ओर से पूर्व में मुख्य चुनाव अधिकारी रामलुभाया, प्रमुख खेल सचिव और सहकारिता रजिस्ट्रार सहित अन्य को नोटिस की अभी तक नहीं हुई है तामील, सुनवाई के दौरान आरसीए की ओर से कहा गया कि उन्हें याचिका पर विस्तृत जवाब पेश करना है और इसके लिए उन्हें दिया जाए और समय, गौरतलब है कि पूर्व आईएएस और प्रदेश के जिलों के पुनर्गठन के लिए बनी हाई पावर कमेटी के चेयरमैन रामलुभाया को आरसीए का मुख्य चुनाव अधिकारी बनाने को लेकर याचिकाओं में दी गई है चुनौती, जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने गत 29 सितंबर को आदेश जारी कर 30 सितंबर को होने वाले चुनाव पर लगा दी थी रोक

Read More »
उद्धव के हाथ में मशाल तो शिंदे को EC ने दी तलवार और ढाल

तलवार और ढाल के साथ एकनाथ शिंदे करेंगे उद्धव ठाकरे की जलती मशाल का सामना, EC ने दिया सिंबल: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाली ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ को आवंटित किया चुनाव चिह्न, चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को ‘तलवार और ढाल’ का चुनाव चिह्न किया आवंटित, चुनाव आयोग ने सोमवार को उद्धव ठाकरे गुट को जहां जलती हुई मशाल के चुनाव चिह्न के साथ शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे नाम किया था आवंटित, तो वहीं एकनाथ शिंदे के गुट को चुनाव आयोग ने ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ नाम दिया, लेकिन नहीं किया था सिंबल आवंटित, चुनाव आयोग ने शिंदे खेमे से चुनाव चिह्न के लिए नए विकल्प देने को कहा था, चुनाव आयोग द्वारा नाम दिए जाने के बाद बीते दिन एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर कहा था कि, ‘आखिरकार हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व आदर्शों की जीत हुई, हम हैं उनके आदर्शों के उत्तराधिकारी’

Read More »
महेश जोशी ने दिया कारण बताओ नोटिस का जवाब

नहीं किया विधायकों को अन्य समानांतर बैठक में आने के लिए फ़ोन!- नोटिस के जवाब में बोले जोशी: राजस्थान में पिछेल महीने हुए सियासी घमासान से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस आलाकमान की तरफ से जारी किए गये कारण बताओं नोटिस का अब मंत्री महेश जोशी ने भी दिया जवाब, सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह जोशी ने भिजवाया नोटिस का जवाब, नोटिस में जोशी ने विधायकों को सामानांतर विधायक दल की बैठक के लिए फोन नहीं करने की कही बात, वहीं कांग्रेस आलाकमान को अन्य दो नोटिसों का भी मिल गया है जवाब, सियासी घमसान के बाद आलाकमान ने प्रयवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर 26 सितम्बर को मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को जारी किया था कारण बताओ नोटिस और 10 दिन में मांगा था जवाब, राठौड़ और धारीवाल ने 6 अक्टूबर से पहले ही दे दिया था अपना जवाब लेकिन मंत्री महेश जोशी को 6 अक्टूबर को मिला था नोटिस, जिसके बाद उन्हें 10 दिन के भीतर देना था जवाब, लेकिन उन्होंने 5 दिन पहले ही आज आलाकमान को भेज दिया अपना जवाब

Read More »