Day: October 8, 2022

बिहार उपचुनाव में रोचक होगा मुकाबला

बाहुबली नेता अनंत सिंह की बीवी के सामने मोकामा से चुनाव लड़ेंगे ललन सिंह! आज होंगे BJP में शामिल!: बिहार की सियासत से जुड़ी खबर, मोकामा विधानसभा सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान हुआ तेज, राजद के बाहुबली नेता अनंत सिंह के जेल जाने के कारण खाली हुई मोकामा सीट पर उनकी पत्नी नीलम लड़ेगी चुनाव, मोकामा सीट पर रहा है अनंत सिंह का एकछत्र राज, ऐसे में अनंत सिंह के बाहुबल से लड़ने के लिए बीजेपी भी एक दबंग नेता की कर रही है खोज, सियासी गलियारों में चर्चा है कि इंडियाज मोस्ट वांटेड टीवी सीरीज में दिखने के बाद चर्चा में आए बाहुबली ललन सिंह आज बीजेपी में शामिल होकर लड़ सकते हैं अनंत सिंह की पत्नी के खिलाफ चुनाव, कभी लोजपा नेता सूरजभान सिंह के साथ साए की तरह रहने वाले ललन सिंह फिलहाल जेडीयू में हैं, सूत्रों का कहना है कि ललन सिंह आज शाम जदयू का साथ छोड़ बीजेपी में होंगे शामिल, 2005 विधानसभा चुनाव में ललन सिंह दे चुके हैं अनंत सिंह को टक्कर

Read More »
LG ने लिखा सीएम को पत्र

LG ने CM केजरीवाल को लिखा 6 पेज का पत्र, मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर लगाया मर्यादा लांघने का आरोप: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और आम आदमी पार्टी के बीच चली आ रही खींचतान नहीं ले रही थमने का नाम, शनिवार को LG सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने को लिखा 6 पेज का लेटर, LG ने पत्र में लिखा- ‘मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी मंत्री ना सिर्फ लांघ रहे हैं मर्यादा की सीमाएं, बल्कि संवैधानिक कर्तव्यों और शासन की जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं पीछे, विज्ञापनों और भाषणों के बल पर चल रही आपकी शासन व्यवस्था जनहित के मौलिक कार्यों से पूरी तरह होती दिख रही है विमुख, अफसोस की बात यह है कि इन कमियों से अवगत कराते हुए इनके निवारण का अनुरोध किया तो आपने और आपके सहयोगियों ने उन विषयों पर जवाब न देकर न सिर्फ लोगों को किया गुमराह, बल्कि आदतन लगाए तथ्यहीन और व्यक्तिगत आक्षेप,’ LG के पत्र पर केजरीवाल की आई प्रतिक्रिया, ट्वीट कर लिखा- ‘आज आया है एक और लव लेटर’

Read More »
राहुल गांधी से साधा बीजेपी पर निशाना

नफरत और हिंसा फैलाना है राष्ट्र-विरोधी कार्य, हम हर उस व्यक्ति के खिलाफ लड़ेगे जो इसे फैलाएगा- राहुल: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 28वां दिन, 28वें दिन के पहले चरण की यात्रा हुई समाप्त, दूसरे चरण की यात्रा से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के तुरुवेकेरे में की प्रेसवार्ता, राहुल गांधी से जब कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रिमोट कंट्रोल से चलने से जुड़ा पूछा गया सवाल तो उन्होंने कहा- ‘हमारे दो नेता जो पार्टी अध्यक्ष के लिए खड़े हैं वे पूरी तरह हैं काबिल, उनकी रही है अपनी व्यक्तिगत सोच, ऐसे में उनके बारे में कहना कि वे रिमाट कंट्रोल से चलेंगे, यह है उनका अपमान, हमारी पार्टी में नहीं है कोई गुटबाजी, हम रखते हैं संवाद में यकीन,’ बीजेपी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा- ‘इससे फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाले व्यक्ति कौन हैं और किस समुदाय से आते हैं, नफरत और हिंसा फैलाना है एक राष्ट्र-विरोधी कार्य और हम हर उस व्यक्ति के खिलाफ लड़ेगे जो देश में फैलाएगा नफरत’

Read More »
गहलोत के निशाने पर भाजपा

इन्वेस्ट राजस्थान समिट में आ सकता है कोई भी निवेशक, बीजेपी को इसे मुद्दा बनाना पड़ेगा भारी- CM गहलोत: इन्वेस्ट राजस्थान समिट का आज दूसरा दिन एवं अंतिम दिन, इन्वेस्ट राजस्थान समिट के समापन समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी की शिरकत, MSME कॉन्क्लेव में सीएम गहलोत ने आए हुए अतिथियों का किया स्वागत, वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उद्योगपति गौतम अडानी की मुलाकात पर बीजेपी ने साधा निशाना तो सीएम गहलोत ने पत्रकार वार्ता में किया पलटवार, कहा- ‘इन्वेस्ट राजस्थान समिट में कोई भी निवेशक आ सकता है, BJP को इसको मुद्दा बनाना पड़ेगा भारी, इसमे करीब 3 हजार लोगों ने लिया है भाग, इसमें कोई राजनीतिक दल के लोग शामिल होने नहीं आये हैं, गौतम अडानी, हो या अम्बानी हो या अमित शाह का बेटा जय शाह हो कोई भी निवेशक हो वो राजस्थान आना चाहता है तो वो आ सकता है, हमें सिर्फ और सिर्फ उचित तरीके से निवेशक और युवाओं के लिए रोजगार चाहिए, बीजेपी को इस पर करनी चाहिए राजनीति बंद’

Read More »