



Day: October 8, 2022


CM जब होते हैं प्रवास पर तो रहते हैं असमंजस में की जयपुर आने पर मुख्यमंत्री रहंगे या नहीं- गहलोत: राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस सरकार को जमकर लिया आड़े हाथ, कहा- यह सरकार पूरी तरह से डूबी है अंतरकलह में और गहलोत जुटे हैं अपनी कुर्सी बचाने के प्रयासों में, यदि गहलोत कहीं किसी प्रवास पर भी जाते हैं तो खुद ही असमंजस में रहते हैं कि जयपुर आने के बाद मुख्यमंत्री रहेंगे या नही, कांग्रेस की अंतरकलह के चलते कानून व्यवस्था हो चुकी है लचर तो बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खाने को हैं मजबूर, बेमौसम बारिश से किसानों को हुआ है भारी नुकसान और लंपी रोग से गोवंशों की हो रही है मौत, लेकिन गहलोत को नहीं है इसकी चिंता, वे केवल लगे हुए हैं अपनी कुर्सी बचाने के प्रयास में, किसानों का लोन माफ करने का किया गया था वादा, बेरोजगारों को भत्ता देने का भी किया गया था ऐलान, लेकिन दोनों ही वादे नहीं किए गए पूरे, रीट परीक्षा में सामने आई व्यापक धांधली जो कि लाखों बच्चों के साथ है विश्वासघात
8 Oct 2022
Read More »



यदि पायलट स्वाभिमानी हैं तो तुरंत छोड़ दें कांग्रेस, आप, BJP या बसपा में जाएं या बनाएं खुद की पार्टी- किरोड़ी: राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने सचिन पायलट को दी सलाह, कहा- कांग्रेस के नेता सचिन पायलट को कह रहे हैं नकारा, निकम्मा और गद्दार, ऐसे में पायलट को आत्मचिंतन करने की है जरूरत, क्योंकि कांग्रेस की नजर में पायलट गद्दार और नकारा हैं तो ऐसी अपमानजनक स्थिति में उन्हें नहीं रहना चाहिए वहां, खुद के लिए और पूर्वी राजस्थान के हित में लेना चाहिए कोई ना कोई निर्णय, अब पायलट खुद निर्णय करें कि वह आप में जाएं या बीजेपी या बसपा को अपनाएं, या फिर बनाएं खुद की नई पार्टी, लेकिन यदि स्वाभिमानी हैं तो जरूर देना चाहिए जवाब,’ वहीं गहलोत सरकार प निशाना साधते हुए किरोड़ी ने कहा- प्रदेश की जनता बनी हुई है सैंडविच, प्रशासन हो चुका है बेलगाम, भ्रष्टाचार है चरम पर और आम जनता है त्रस्त, राजस्थान में तीसरा मोर्चा फिलहाल नहीं है संभव, क्योंकि राजस्थान की जनता अभी नहीं करती है तीसरे मोर्चे पर विश्वास, इसलिए तीसरे मोर्चे का अभी यहां नहीं है कोई स्कोप
8 Oct 2022
Read More »


पूर्व राज्यपाल सत्य पाल मलिक से CBI ने की पूछताछ! 300 करोड़ रूपये की रिश्वत से जुड़ा है मामला: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, हाल ही में मेघालय के राज्यपाल के पद से सेवानिवृत हुए सत्यपाल मलिक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले सत्य पाल मलिक से CBI CBI ने की पूछताछ, ANI से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई सूत्रों ने बताया- ‘सीबीआई ने मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्य पाल मलिक से दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय में उनके आरोपों पर की है पूछताछ,’ दरअसल सत्यपाल मलिक ने दावा किया था कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहते हुए उन्हें 300 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की पेशकश की गई थी, यह पेशकश ‘अंबानी’ और ‘आरएसएस से संबद्ध व्यक्ति’ की दो फाइलों को मंजूरी देने के एवज में दी जानी थी, लेकिन उन्होंने यह डील कर दी थी निरस्त,’ इससे पहले पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के 300 करोड़ रुपये की घूस ऑफर किए जाने के आरोपों को लेकर सीबीआई जांच के दिए गए थे आदेश, केंद्र सरकार ने दे दी थी इसकी मंजूरी
8 Oct 2022
Read More »

मोदी के मंत्री का पकिस्तान प्रेम! वायु सेना दिवस के मौके पर लगाई पाक विमान की तस्वीर, हुए ट्रोल: आज पूरा देश मना रहा है भारतीय वायु सेना दिवस, इसका मुख्य उद्देश्य भारत की वायु सेना को श्रद्धांजलि देना और उनके योगदान को है याद करना, लेकिन इस ख़ास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री का पाकिस्तान प्रेम मिला देखने को, वायु सेना दिवस के मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने लगाई F-16 लड़ाकू विमान की तस्वीर, देश वासियों को बधाई देने के लिए बनाये गए पोस्टर में दिखाई दी इस विमान की तस्वीर, हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान को दी थी F-16 लड़ाकू विमान खेप, इस फोटो को अपने ट्वीटर पेज पर साझा करने के बाद से केंद्रीय मंत्री आए ट्रोलर्स के निशाने पर, एक यूज़र ने लिखा- ‘हम कब से लेने लग गए F-16 को उपयोग में,’ वहीं कुछ देर बाद ट्वीटर पर हो रही खिंचाई को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने वो ट्वीट कर दिया डिलीट और नई फोटो के साथ सेना को दी शुभकामनाएं
8 Oct 2022
Read More »


JP के गांव में अधूरे काम को पूरा करे यूपी सरकार- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा सीएम योगी को पत्र: बिहार में जेपी नारायण को लेकर फिर से छिड़ी सियासत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, पत्र में उन्होंने यूपी-बिहार बॉर्डर स्थित जेपी नारायण के पैतृक गांव सिताबदियारा के लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की उठाई मांग, सीएम नीतीश ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में गांव सिताबदियारा में कई परियोजनाओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की शुरुआत, इस दौरान पड़ोसी राज्य में विकास कार्यों की धीमी गति पर उन्होंने जताया दुःख, पत्र में सीएम नीतीश ने लिखा- ‘लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताबदियारा गांव में बारिश के दिनों में कटाव का बना रहता था खतरा, पिछले कुछ सालों में वहां कटाव के हालात भी हुए थे उत्पन्न, इस इलाके को बाढ़ से बचाने के लिए घाघरा नदी की ओर से एक रिंग डैम बनाने का कार्य किया गया है शुरू, यह कार्य बिहार वाले क्षेत्र में हो गया है पूरा लेकिन, यूपी के क्षेत्र का कार्य अभी भी है पेंडिंग’
8 Oct 2022
Read More »


