Day: October 3, 2022

मान सरकार ने साबित किया विश्वास मत

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र हुआ समाप्त, मान सरकार ने साबित किया विश्वास मत, पक्ष में पड़े 93 वोट: पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, आम आदमी पार्टी नेताओं द्वारा बीजेपी पर दिल्ली के बाद पंजाब में विधायकों को खरीदने के आरोपों के बीच सोमवार को पार्टी ने विधानसभा में विश्वास मत किया साबित, पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान प्रदेश की भगवंत मान सरकार के पक्ष में पड़े 93 वोट, विधानसभा सत्र की शुरुआत में कांग्रेस विधायकों ने AAP के विश्वास मत का किया विरोध, विश्वास मत पर चर्चा के लिए 117 सदस्यीय विधानसभा में हर पार्टी को उसके विधायकों की संख्या के आधार पर समय किया गया था आवंटित, AAP के पास विधानसभा में 92, कांग्रेस 18, शिअद 3, भाजपा 2, बसपा और 1-1 हैं निर्दलीय विधायक, विश्वास मत पर चर्चा से पहले सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा एलान करते हुए समर्थन मूल्य का भाव 360 रुपये से बढ़ाकर 380 रुपये प्रति क्विंटल करने का किया एलान

Read More »
आरोप साबित न हों तो भ्रष्ट भजनलाल देंगे इस्तीफा?- कोली

पायलट के दम पर चुनाव जीत कर मंत्री बने दोगले भजनलाल जाटव जा बैठे गहलोत खेमे में- रंजीता कोली: गहलोत सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव के पहाड़ों और खनन क्षेत्रों में घूमने का आरोप पर भाजपा सांसद रंजीता कोली का जोरदार पलटवार, जाटव पर निशाना साधते हुए कोली ने कहा- पहले अपने गिरेबान में झांके जाटव जो ठेकेदारों से करते हैं सांठगांठ, यदि मैं किसी से एक रुपया भी लेती हूं या भ्रष्टाचार करती हूं, तो मैं राजनीति से दे दूंगी इस्तीफा, या फिर भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाले खुद मंत्री भजनलाल जाटव को दे देना चाहिए इस्तीफा, मैं लोगों की शिकायत पर जाती हूँ खनन क्षेत्र में निरीक्षण के लिए, भजनलाल जाटव उनमें से हैं जो सचिन पायलट के नाम पर न केवल वैर विधानसभा से चुनाव जीते बल्कि मंत्री बने, आज उन्हीं पायलट को धोखा देकर जा बैठे अशोक गहलोत के खेमे में, दोगली बातें करते हैं भजनलाल जाटव, इनकी बातों के नहीं हैं कोई मायने, जाटव भ्रष्टाचार में लिप्त हैं यह बात तो बोल चुके हैं खुद उनकी सरकार के विधायक और मंत्री, PWD विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बना रखा है जाटव ने

Read More »
सोनिया गांधी पहुंची मैसूर

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पहुंची मैसूर, भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल, कर्नाटक में भरेगी हूंकार: भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर, राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से केरल तक भारत जोड़ो यात्रा ने 532 किलोमीटर का सफर किया है तय, फिलहाल कर्नाटक में यात्रा ने 62 किलोमीटर की यात्रा कर ली है पूरी, इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल होने के पहुंच चुकी है मैसूर, सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को कर्नाटक के मंड्या में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगी, लंबे समय बाद सोनिया गांधी पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में लेंगी भाग, स्वास्थ्य कारणों के चलते वह पिछले कुछ चुनावों में भी नहीं कर सकी प्रचार, चर्चा ये भी है कि चुनावी राज्य में सोनिया गांधी एक सभा को भी कर सकती है संबोधित, बता दें राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से की थी इस यात्रा की शुरुआत, 150 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान 3,500 किलोमीटर की दूरी की जाएगी तय

Read More »
अमित शाह का मिशन जम्मू-कश्मीर

अमित शाह का मिशन जम्मू-कश्मीर, कल राजोरी में होने वाली विशाल जनसभा में करेंगे ये बड़ा एलान!: जम्मू-कश्मीर की सियासत से बड़ी खबर, गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के साथ ही जम्मू कश्मीर भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है एलान, यही कारण है कि चुनावी राज्यों के साथ साथ अब केंद्रीय गृहमंत्री एवं बीजेपी के चाणक्य अमित शाह चुनावी राज्यों के साथ कर रहे हैं जम्मू कश्मीर का दौरा, अपने तीन दिवसीय जम्मू कश्मीर दौरा के तहत जम्मू पहुंचे अमित शाह कल करेंगे राजोरी में विशाल सभा का संबोधित, सूत्रों की मानें तो इस सभा में अमित शाह जम्मू कश्मीर के एक बड़े तबके पहाड़ी समुदाय को दे सकते हैं बड़ी सौगात, पहाड़ी समुदाय को एसटी स्टेटस दिए जाने की सालों से चली आ रही मांग पर अमित शाह कर सकते हैं बड़ा एलान, अगर ऐसा हुआ तो ये फैसला बीजेपी के लिए माना जा रहा है मास्टर स्ट्रोक, जो आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पहुंचा सकता है बड़ा फायदा, ऐसे में अमित शाह के इस दौरे को लेकर जम्मू से लेकर घाटी तक हलचल हो गई है तेज

Read More »
img 20221003 wa0277

सचिन पायलट जयपुर में, मुलाकात करने पहुंच रहे मंत्री-विधायक, 19 अक्टूबर तक टला सियासी घमासान!: राजस्थान कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों की चुप्पी के बाद सीएम अशोक गहलोत के बयानों दे एक बार फिर गरमाया सियासी माहौल, इसी बीच 7 दिन के गैप के बाद सचिन पायलट लौटे दिल्ली से जयपुर, पायलट के लौटते ही मुलाकात करने पायलट के सरकारी आवास पहुंच रहे समर्थक विधायक और मंत्री, गहलोत सरकार में मंत्री मुरारी लाल मीणा और विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के अलावा अन्य समर्थक विधायकों ने की मुलाकात, बीती 25 सितंबर को होने वाली विधायक दल की बैठक में भाग लेने सीएम आवास पहुंचे थे पायलट, लेकिन देर रात तक भी गहलोत समर्थक विधायकों की नाराजगी के चलते नहीं हो पाई थी विधायक दल की बैठक, ऐसे में अब हर किसी की निगाह पायलट के अगले कदम पर, वहीं सूत्रों की मानें तो 17 अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा जिसमें राजस्थान से भी 400 पीसीसी मेंबर लेंगे भाग, ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव परिणाम आने तक यानी 19 अक्टूबर तक राजस्थान में नहीं दिखाई देगी किसी तरीके की कोई बड़ी सियासी हलचल

Read More »