Day: September 22, 2022

img 20220922 wa0168

सोशल मीडिया पर पायलट के नाम की बाढ़, विधायक सोलंकी को ट्वीट कर समर्थकों से करनी पड़ी अपील: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने और पार्टी मुखिया बनने की सम्पूर्ण संभावना के चलते गरमाया प्रदेश का सियासी माहौल, सीएम गहलोत के पार्टी अध्यक्ष बनने के साथ ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसकी होगी ताजपोशी? इसको लेकर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक जबरदस्त उत्साह, इसी बीच सूत्रों के हवाले से मुख्यमंत्री के लिए सचिन पायलट के नाम पर मुहर लगने की आई खबर, इसी के साथ ट्वीटर पर नम्बर वन ट्रेंड कर रहा सचिन पायलट का नाम, तो वहीं फेसबुक पर भी कमेंट्स की आ रही बाढ़, इसी बीच कट्टर पायलट समर्थक और चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने पायलट समर्थकों के नाम दिया सन्देश, ट्वीट कर लिखा- सभी साथियों से निवेदन है कि बनाएं धैर्य और संयम, सच्चाई की होगी जीत, और हमारे नेता सचिन पायलट जी को उनकी मेहनत का जरूर मिलेगा फल, हमें है आलाकमान पर पूरा भरोसा, इसलिए कोई भी साथी सोशल मीडिया पर नहीं करे कुछ भी अनावश्यक पोस्ट या कमेंट

Read More »
img 20220922 wa0159

कट्टर गहलोत समर्थक राजेन्द्र गुढा बोले- आलाकमान सचिन पायलट को बनाता है CM तो हमें है मंजूर: सीएम अशोक गहलोत के पार्टी अध्यक्ष बनने और सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने की खबरों ने गरमाया प्रदेश की सियासत को, इसी बीच सीएम गहलोत के कट्टर समर्थक माने जाने वाले मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने आज पाला बदलते हुए कर दिया साफ, कहा- राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी जिसे राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाएंगी, वह हमें होगा मंजूर, सचिन पायलट को लेकर जब सवाल पूछा गया तो गुढा ने कहा कि सचिन पायलट ही नहीं, आलाकमान विधायक भरोसी लाल जाटव को ही क्यों न मुख्यमंत्री बना दें, वह भी हमें होगा मंजूर, गुढ़ा ने यह भी कहा कि मैं तो अभी G-6 में शामिल विधायकों की कर रहा हूं बात, कि हम सभी छह विधायक हैं कांग्रेस आलाकमान के साथ, और जो आलाकमान कहेगा हम करेंगे वो ही, गुढ़ा ने दावा किया कि वह दो बार रह चुके हैं कांग्रेस की सरकार में, जानते हैं कि कांग्रेस के विधायक किसी नेता के साथ नहीं, बल्कि होते हैं कांग्रेस आलाकमान के साथ

Read More »
img 20220922 wa0137

सचिन पायलट के नाम पर लगी मुहर! जल्द होगा शपथग्रहण, राहुल आज रात दिल्ली में करेंगे अहम मुलाकात: कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने का कर लिया है फैसला, सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पायलट को जल्द ही बनाया जा सकता है राजस्थान का नया मुख्यमंत्री, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष बनाने का हो चुका है फाइनल निर्णय, तेजी से बदलते सियासी समीकरणों के बीच राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बीच आज रात वापस आ रहे हैं दिल्ली, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में सोनिया गांधी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं राहुल गांधी, वहीं सूत्रों की मानें तो सीएम गहलोत, राहुल गांधी और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बीच हुई अहम बैठक में भी राहुल ने पायलट के नाम पर ही लगाई है मुहर, सूत्र बता रहे हैं कि इसी महीने हो सकता है पायलट का शपथग्रहण, सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने से राजस्थान के साथ-साथ मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में पार्टी को मिलेगा फायदा

Read More »
uddhav thackeray eknath shinde

दशहरा रैली के आयोजन को लेकर बीएमसी ने उद्धव और शिंदे दोनों गुटों को दिया बड़ा झटका, जानें क्या: बीएमसी ने शिंदे और उद्धव गुट दोनों को दशहरा रैली से पहले दिया बड़ा झटका, बीएमसी ने कानून और व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए उद्धव और शिंदे दोनों गुटों को मुंबई के शिवाजी पार्क में 5 अक्टूबर को वार्षिक दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति देने से किया इनकार, नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने की इस खबर की पुष्टि, नागरिक निकाय के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि स्थानीय पुलिस स्टेशन ने बीएमसी को सौंपी एक रिपोर्ट में कहा है कि- अगर किसी एक धड़े को दी जाती है रैली की अनुमति, तो रैली के दिन दोनों गुटों के बीच राजनीतिक टकराव की हो सकती है सम्भावना, इसलिए एहतियात के तौर पर दोनों गुटों को अनुमति देने से कर दिया गया है इनकार, दशहरा रैली है शिवसेना द्वारा आयोजित सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम, 1966 में पार्टी के गठन के बाद से ही यह रैली शिवाजी पार्क मैदान में की जाती रही है आयोजित, ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि यह क्षेत्र है शिवसेना भवन के करीब और इसे माना जाता है पार्टी का मुख्य गढ़ भी

Read More »
img 20220922 150314

अध्यक्ष पद के दावेदारों को राहुल ने दी अहम सलाह, तो गहलोत के दो पदों वाले फॉर्मूले को किया स्पष्ट ना: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी हुई तेज, वहीं भारत जोड़ो यात्रा के 15वें दिन आज राहुल गांधी ने की एक प्रेसवार्ता, पीसी के दौरान राहुल गांधी ने खुद के चुनाव नहीं लड़ने के दिए स्पष्ट संकेत, तो वहीं अध्यक्ष पद के दावेदारों को भी दी गम्भीर सलाह, राहुल ने कहा- कांग्रेस का अध्यक्ष पद है वैचारिक पद, भारत का दृष्टिकोण लाता है सामने, ऐसे में जो भी अध्यक्ष बने उनको विचारधारा को रखना चाहिए याद, अध्यक्ष पद पर मेरी स्थिति है स्पष्ट,’ वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दो पदों पर बने रहने के लिए ईजाद किए गए फॉर्मूले के सवाल पर राहुल गांधी ने दिया स्पष्ट जवाब, कहा- एक व्यक्ति एक पद सिद्धांत पर हम हैं कायम, उदयपुर चिंतन शिविर में हुई इस सिद्धांत पर चर्चा, हम इस सिद्धांत पर हैं कायम,’ ऐसे में यह तय है कि अशोक गहलोत अगर बनते हैं पार्टी अध्यक्ष तो उन्हें छोड़ना होगा मुख्यमंत्री का पद, राहुल ने कहा- ये यात्रा मेरी नहीं लोगों की है, मैं हूं सिर्फ इस यात्रा का एक हिस्सा

Read More »
img 20220922 090023

बेरोजगारों युवाओं को सीएम गहलोत की बड़ी सौगात, सर्किट हाउस और अधीनस्थ सेवा में होगी सीधी भर्ती: प्रदेश की गहलोत सरकार ने सर्किट हाउस राज्य और अधीनस्थ सेवा नियमों में किया बड़ा संशोधन, अन्य सेवाओं की तरह सर्किट हाउस और अधीनस्थ सेवा के 50 फीसदी पदों पर होगी सीधी भर्ती, जबकि शेष 50 फीसदी पदों पर पदोन्नति से भरा जाएगा रिक्त पदों को, अब तक विश्राम भवन प्रबंधक के 75% पद भरे जा रहे थे प्रमोशन से, जबकि 25% भरे जा रहे थे सीधी भर्ती से, कार्मिक विभाग की ओर से जारी हुए संशोधित आदेश, वहीं दूसरे आदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में नवीन 3 संकायों व 18 पदों के सृजन के प्रस्ताव को दी मंजूरी, जिसके अनुसार विश्वविद्यालय में तीन नवीन विभागों लेखा और व्यवसाय सांख्यिकी, आर्थिक प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन तथा मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की स्थापना के साथ ही इनमें शैक्षणिक कार्यों के लिए आचार्य के 3, सह आचार्य के 6, सहायक आचार्य के 9 सहित कुल 18 पदों के सृजन को दी गई है मंजूरी

Read More »