Day: August 19, 2022

सिसोदिया के घर पर CBI की छापेमारी

NYT कर रहा है सिसोदिया की शिक्षा नीति की दुनिया में तारीफ लेकिन CBI कर रही है छापेमारी- केजरीवाल: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को लेकर उठा विवाद नहीं ले रहा थमने का नाम, दिल्ली-एनसीआर में आज CBI ने 21 जगहों पर की है छापेमारी, इस छापेमारी में मनीष सिसोदिया का घर भी नहीं रहा अछूता, इसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा- ‘एक तरफ न्यू यॉर्क टाइम्स जो की अमेरिका का सबसे बड़ा अखबार है उसमें हमारे शिक्षा मंत्री को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री घोषित किया गया है तो वहीं हमारे देश में उसी शिक्षा मंत्री के घर पर CBI कर रही है छापेमारी, यह बेहद दुःखद है, न्यूयॉर्क टाइम्स के पहले पन्ने पर आना और दिल्ली में शिक्षा क्रांति लाना नहीं था आसान लेकिन कुछ लोगों को ये बात नहीं हो रही है हजम, अगर हम ऐसे नेताओं के भरोसे रहें तो हो जाएंगे और भी पीछे, आने वाले वक़्त में अमेरिका ही नहीं, हर बड़े देश की ख़बरों में भारत की कामयाबियां होंगी,मुश्किलें आएंगी, अड़चनें आएंगी, लेकिन अब भारत रुकेगा नहीं, इन पार्टियों और नेताओं के सामने झुकेगा नहीं’

Read More »
img 20220819 115751

सिसोदिया के 21 ठिकानों पर CBI के छापे के मुद्दे पर BJP को मिला कांग्रेस का साथ, केजरीवाल ने किया स्वागत: शराब नीति में गड़बड़ी को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI की छापेमारी जारी, 7 राज्यों में 21 ठिकानों पर की जा रही है छापेमारी, इस मुद्दे पर BJP को मिला कांग्रेस का साथ, पूर्व CM शीला दीक्षित के बेटे संदीप ने कहा- दिल्ली सरकार में पिछले 7-8 साल से जो हो रहा था, इसमें आश्चर्य ये है कि अब तक क्यों नहीं पड़ी रेड? आबकारी नीति, स्कूल बनाने में धांधली, शिक्षक भर्ती घोटाला, जिसमें भी देखेंगे तो 1 नहीं पड़ने चाहिएं 10-10 छापे,’ वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने लिखा- ‘एजेंसियों के निरंतर दुरुपयोग का एक बड़ा नुकसान यह भी है कि जब एजेंसी सही काम भी करे तब भी उसको देखा जाता है शक की दृष्टि से,’ वहीं सिसोदिया के पक्ष में उतरे केजरीवाल ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसकी टाइमिंग पर उठाए सवाल, कहा- जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार NYT के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने सीबीआई भेजी, स्वागत है CBI का

Read More »