



Day: August 19, 2022


हमने डेढ़ महीने पहले तोड़ी थी एक बहुत मजबूत दही हांडी, जो थी ऊंची और कठिन भी- शिंदे का बड़ा तंज: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जन्माष्टमी के मौके पर उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, शिंदे ने पूर्ववर्ती महाविकास अघाड़ी सरकार की तुलना दही हांडी से भी की, शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर ठाणे के तेम्बी नाका में दही हांडी कार्यक्रम में हुए शामिल, इस दौरान उन्होंने शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ अपने विद्रोह का जिक्र करते हुए कसा जोरदार तंज, शिंदे ने कहा- ‘आप अब दही हांडी तोड़ रहे हैं, हमने डेढ़ महीने पहले एक बहुत मजबूत दही हांडी को तोड़ा था, ये बहुत कठिन और ऊंची थी, इसे तोड़ने के लिए हमें 50 मजबूत परतें लगानी पड़ीं और हम सफल रहे,’ एकनाथ शिंदे ने आगे कहा- ‘शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे चाहते थे कि शिवसेना पार्टी का एक कार्यकर्ता बने महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री, वहीं दिवंगत आनंद दीघे चाहते थे कि ठाणे से एक शिवसेना कार्यकर्ता प्राप्त करे ये शीर्ष पद, दिघे की इच्छा अब हो गई है पूरी’
19 Aug 2022
Read More »



कथित आबकारी घोटाले में CBI ने सिसोदिया सहित 15 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR, बढ़ेंगी मुश्किलें!: दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की कथित आबकारी घोटाले को लेकर गरमाई सियासत, शुक्रवार को CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित 21 ठिकानों पर CBI ने की छापेमारी, इसी बीच CBI ने मनीष सिसोदिया सहित 15 लोगों पर FIR की दर्ज, CBI की एफआईआर में कुछ शराब कंपनियों के भी हैं नाम, सीबीआई के मुताबिक, मनीष सिसोदिया पर आपराधिक साजिश और खातों में हेरफेर का भी लगा है आरोप, केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पिछले साल नवंबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में की है प्राथमिकी दर्ज, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने की थी आबकारी नीति में नियमों के कथित उल्लंघन और खामियों को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश, जिसके एक महीने बाद की गई है ये छापेमारी, वहीं आबकारी विभाग की देखरेख करने वाले मनीष सिसोदिया ने कहा- ‘नीति सरकारी शराब की दुकानों में भ्रष्टाचार से निपटने के लिए थी, मैं जांच एजेंसी के साथ करूंगा पूरा सहयोग’
19 Aug 2022
Read More »

पुजारी के आत्मदाह को डॉ किरोड़ी ने बताया ह्रदयविदारक, गहलोत सरकार पर साधा निशाना, की ये मांग: राजस्थान के जयपुर में लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के फरमान से परेशान पुजारी ने आग लगाकर किया आत्मदाह, मुरलीपुरा इलाके में 18 अगस्त की सुबह मंदिर के पुजारी गिर्राज शर्मा ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का किया था प्रयास, 90 फीसदी तक जल चुके गिर्राज शर्मा की गुरुवार देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई मौत, घटना को लेकर बीजेपी से राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, कहा- जन्माष्टमी के आह्लाददायक अवसर पर जयपुर में पंडित गिर्राज प्रसाद शर्मा द्वारा आत्मदाह करना है अत्यन्त दु:खद, भगवद्भक्तों द्वारा ऐसे कदम उठाना अशोक गहलोत सरकार पर है कलंक, न केवल ब्राह्मण समाज बल्कि पूरा हिंदू समाज इस दुर्घटना से है सकते में, प्रदेश की अंधी-बहरी गहलोत सरकार से है मेरी मांग, कि परिजनों को 50 लाख रुपए व उनके पुत्रों को तुरंत प्रदान की जाए नौकरी, जिससे शोकग्रस्त परिजनों को मिल सके संबल, साथ ही इस घटना के जिम्मेदार अपराधियों के विरुद्ध की जाए कठोरतम कार्रवाई
19 Aug 2022
Read More »


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बताया कौन बनेगा पार्टी प्रमुख: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सुगबुगाहट पहुंची अपने चरम पर, सियासी गलियारों में चली जबरदस्त चर्चा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की चर्चा, लेकिन इन सभी अटकलों पर अब खुद सीएम गहलोत ने लगा दिया विराम, साथ ही आलाकमान को भी दे दिया दो टूक संदेश, मीडिया के सवाल पर सीएम गहलोत ने कहा- ‘मेरी अध्यक्ष बनने की नहीं है कोई इच्छा और न ही मेरा अध्यक्ष बनना बनता है, पार्टी राहुल गांधी को बनाना चाहती है अध्यक्ष, देश भर में कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं को लगता है कि राहुल गांधी ही वो नेता हैं जो वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा और नरेंद्र मोदी से कर सकते हैं मुक़ाबला, मुझे अगर ऐसा लगता कि मेरे अध्यक्ष बनने से कोई बड़ा बदलाव आ पाता तो मैं ख़ुद इस बारे में करता बात, लेकिन अल्टीमेटली आज नहीं तो कल राहुल गांधी को अध्यक्ष पद के लिए तैयार होना होगा, अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस के कार्यकर्ता निराश होकर बैठ जाएंगे घर’
19 Aug 2022
Read More »

सूखे की जानकारी लेने जा रहे नीतीश कुमार के हेलीकाप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, ये हैं वजह: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बिहार में मौसम विभाग के अनुसार अगस्त महीने में अनुमान से 64 फीसदी कम हुई है बारिश, इसके चलते बिहार के ज्यादातर जिलों में है सूखे की स्थिति, उस सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से हुए रवाना तो रास्ते में ही उनके हेलीकॉप्टर की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, दरअसल खराब मौसम के चलते नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग, इसके बाद गया से पटना के लिए सड़क मार्ग से हो गए सीएम रवाना, राज्य में कम वर्षा के कारण सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए सरकार ने डीजल चालित पंपसेट से पटवन के लिए की है डीजल अनुदान की व्यवस्था, किसानों को सिंचाई के लिए डीजल पर प्रति लीटर 60 रुपये के अनुदान देने का था प्रावधान, जिसमें अब कर दी गई है बढ़ोत्तरी, अगस्त में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में डीजल अनुदान को 60 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 75 रुपये करने की दी गई थी स्वीकृति
19 Aug 2022
Read More »

तेलंगाना से भी जुड़े हैं सिसोदिया के तार, होटल में हुई थी डील- बीजेपी सांसद के निशाने पर आप: दिल्ली सरकार की आबकारी नीति देश की राजधानी में सियासत गर्म, शुक्रवार को सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर समेत 21 जगहों पर की छापेमारी, इसे लेकर बीजेपी ने खोल रखा हैं आम आमदी पार्टी के खिलाफ मोर्चा, बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा- ‘तेलंगाना से भी जुड़े हुए हैं शराब माफियाओं के तार, उन्होंने कौन सा होटल बुक किया, किस रेस्ट्रोरेंट्स में मनीष सिसोदिया ने डील की यह सब आएगा सबके सामने, इसमें 10-15 प्राइवेट खिलाड़ी हैं, कुछ सरकारी लोग और सिसोदिया खुद भी हैं इसमें शामिल, 8 साल में ना कोई नया अस्पताल बना, ना सिसोदिया ने कोई नया स्कूल बनाया, दसवीं के रिजल्ट में टॉप 10 रैंकिंग से भी दिल्ली रही बाहर, दिल्ली के टैक्सपेयर्स का पैसा कहां लगाया अरविंद जी? सत्येंद्र जैन ने तो बोल दिया है मेरी याददास्त चली गयी है, क्या अब शिक्षामंत्री/शराबमंत्री भी यही कहेगा? मैंने बता देता हूँ की जल्द ही तीसरा चोर (अरविंद केजरीवाल) भी होने वाला हैं गिरफ्तार’
19 Aug 2022
Read More »


