



Day: August 18, 2022


अपराधियों का समर्थन दर्शाता है महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता- राहुल के निशाने पर BJP: गोधरा कांड के दौरान बिलकिस बानो के साथ हुए गैंगरेप के दोषियों की रिहाई को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर है हमलावर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने साधा बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना, राहुल ने बिलबिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट 11 दोषियों को माफी देने पर बीजेपी को कहा ओछी मानसिकता वाली पार्टी, राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘उन्नाव- भाजपा MLA को बचाने का काम, कठुआ- बलात्कारियों के समर्थन में रैली, हाथरस- बलात्कारियों के पक्ष में सरकार, गुजरात- बलात्कारियों की रिहाई और सम्मान, अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है, ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी?,’ राहुल गांधी ने इससे पहले भी इसी मामले पर घेरा था बीजेपी को, यही नहीं राहुल ने प्रधानमंत्री से दो टूक शब्दों में कहा- ‘प्रधानमंत्री जी, पूरा देश आपकी कथनी और करनी में देख रहा है अंतर’
18 Aug 2022
Read More »

EC के फैसले का महबूबा ने जताया विरोध, कहा- जम्मू कश्मीर बन गया है बीजेपी के लिए प्रयोगशाला: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर गहमगहमी चरम पर, इसी बीच चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लिया है बड़ा फैसला, मुख्य चुनाव अधिकारी ह्रदेश कुमार ने आदेश जारी किया कि अब विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में रह रहे कश्मीरी लोग वोटर लिस्ट में डलवा सकते हैं अपना नाम, EC के अनुसार राज्य में तैनात आर्म्स फोर्स के जवान से लेकर अफसर तक, सभी मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराकर कर सकेंगे वोट, वहीं EC के आदेश पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने उठाए सवाल और बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ‘जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र को किया जा रहा है खत्म, बीजेपी के लिए यह बन गया है एक प्रयोगशाला, चुनाव में मतदान करने के लिए 25 लाख बाहरी वोर्टस को किया गया है शामिल, बीजेपी ईजराईल और जर्मनी की नीति लाना चाहती है कश्मीर में, बीजेपी पैसा और ईडी के बल पर बनाती है सरकार, वह किसी स्थानीय फासीवादी को बनाना चाहती है यहां शासक’
18 Aug 2022
Read More »

रितु बराला होंगी NSUI की राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से छात्रसंघ अध्यक्ष पद की उम्मीदवार, हुई घोषणा: राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2022 को लेकर बड़ी खबर, रितु बराला होंगी भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार, NSUI के राजस्थान प्रभारी गुरजोत संधु ने घोषित किया नाम, जानकारी देते हुए गुरजोत संधु ने लिखा- ‘भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन राजस्थान सत्र 2022-23 में हो रहे छात्रसंघ चुनाव में राजस्थान विश्वविधालय जयपुर से अध्यक्ष पद हेतु रितु बराला को घोषित करता है अधिकृत प्रत्याशी,’ ऐसे में कई बड़े नामों को छोड़कर NSUI ने रितु बराला पर जताया विश्वास, पूर्व महासचिव महावीर गुर्जर सहित कई छात्रनेता आए रितु बराला के समर्थन में, आगामी 26 अगस्त को होंगे राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव, अगले दिन 27 अगस्त को घोषित होंगे परिणाम, कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो साल से नहीं हो रहे थे छात्रसंघ चुनाव, इस बार भी मुकाबले में रहेगी कांटे की टक्कर
18 Aug 2022
Read More »

रेप केस में FIR दर्ज करने के आदेश पर SC पहुंचे शाहनवाज़, कहा- लगाए गए सभी आरोप हैं निराधार: बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने अपने खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, इस मामले में अगले हफ्ते सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, शाहनवाज़ हुसैन ने हाई कोर्ट में दलील देते हुए कहा था- ‘पुलिस ने प्राथमिक जांच में महिला की तरफ से लगाए गए आरोप को झूठा और निराधार पाया था, मुझे झूठे केस में हो रही है फसाने की कोशिश,’ बता दें कि बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने 2018 के एक मामले में दिल्ली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने और 3 महीने में जांच पूरी करने का दिया था आदेश, दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस आशा मेनन की बेंच ने पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज न करने के लिए लिया था आड़े हाथ, हाई कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन की याचिका खारिज करते हुए 2018 में आए निचली अदालत के आदेश को रखा था बरकरार
18 Aug 2022
Read More »

दलित छात्र की मृत्यु से पूरा देश है आहत, परिवार के सदस्य को नौकरी देने पर चल रहा है काम- गहलोत: राजस्थान के जालोर में कथित तौर पर मटका छूने पर टीचर की पिटाई के बाद हुई दलित छात्र की मौत के बाद से गरमाई प्रदेश की सियासत, इसी कड़ी में अपने गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद विधायक जिग्नेश मेवानी से मुलाकात के बाद बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत- जालौर में 9 साल के मासूम बच्चे की मृत्यु से पूरा देश है आहत, विधायक जिग्नेश मेवानी ने मिलकर इस घटना पर की चर्चा, इस दुख में सभी समाज हैं परिवार के साथ, घटना के बाद आरोपी की की गई त्वरित गिरफ्तारी, SC-ST एक्ट की मुआवजा राशि व मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी गई है सहायता राशि, इसके अतिरिक्त AICC के निर्देश पर पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा दी जा रही है, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के संबंध में पूर्व के मामलों का करवाया जा रहा है परीक्षण, इस मामले को केस ऑफिसर स्कीम में लिया गया है जिससे करवाया जा सके फास्ट ट्रैक ट्रायल’
18 Aug 2022
Read More »


DJ संचालकों ने सांसद बेनीवाल को सौंपा ज्ञापन, आवास पर लगी पंचायत में किया जनसमस्याओं का समाधान: संसद के मानसून सत्र के बाद से RLP के राष्ट्रीय संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की नियमित जनसुनवाई जारी, बेनीवाल ने बुधवार को अपने आवास पर कानून व्यवस्था, अतिक्रमण, विद्युतीकरण, सड़क, सामुदायिक भवन सहित जन समस्याओं से जुड़े अन्य मामलों में अधिकारीयों को दूरभाष पर समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, साथ ही विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर सरपंचों व जन प्रतिनिधियों को दिया सकारात्मक आश्वासन, इस दौरान बीकानेर सहित कई जिलों के डीजे संचालकों ने उन्हे धार्मिक कार्यक्रमों में व उत्सवों में भाग लेने के लिए अनुमति दिलवाने से जुड़ा ज्ञापन दिया, वहीं पाली जिले के भील समाज के एक परिवार की पीड़ा का जिक्र करते हुए बोले बेनीवाल- ‘एक महिला की हत्या हो जाती है और प्रकरण में महीनो तक मुकदमा तक दर्ज नहीं किया जाता जबकि एक तरफ सीएम अनिवार्य एफआईआर की बात करके थपथपाते हैं खुद की पीठ दूसरी तरफ आपके गृह संभाग के ही मामले में अनुसंधान तो दूर महिनों तक मुकदमा तक नहीं किया दर्ज’
18 Aug 2022
Read More »


