



Day: August 18, 2022



चुनाव आयोग की बेईमानी से हारे विधानसभा चुनाव, अब बिहार की तरह यूपी में भी जल्द होगा खेला- अखिलेश: साल की शुरुआत में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली हार को लेकर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुनाव आयोग की बेईमानी की वजह से विधानसभा चुनाव में हारी समाजवादी पार्टी, बड़ी संख्या में वोटर्स के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए, यही नहीं हाल ही में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली हार का जिम्मेदार भी अखिलेश ने इलेक्शन कमीशन को है ठहराया, कहा- सपा कार्यकर्ताओं को नहीं डालने दिया गया वोट, जबकि आजमगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं को जारी किए गए रेड कार्ड, उस वक्त चुनाव आयोग सो रहा था क्या? वहीं बीजेपी पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि देश में अब नहीं रह गया है कोई भी निष्पक्ष संस्थान, सरकार दबाव डालकर इन संस्थानों से करवा रही है अपने अनुसार काम, इसके साथ ही अखिलेश ने दावा किया कि बिहार की तरह यूपी में भी बीजेपी को लगेगा झटका, क्योंकि उसके सहयोगी दल नहीं हैं उससे खुश और भविष्य में वे इस सत्तारूढ़ पार्टी से तोड़ लेंगे नाता
18 Aug 2022
Read More »

बीमा भारती को नीतीश कुमार की दो टूक तो कार्तिकेय सिंह और लेसी सिंह को सौंपी नई जिम्मेदारी: बिहार में महागठबंधन सरकार का हो चूका है मंत्रिमंडल विस्तार, लेकिन ये मंत्रिमंडल बन गया है चर्चा का विषय, एक तरफ जहां लेसी सिंह को मंत्री बनाए जाने पर पार्टी विधायक बीमा भारती ने उठाए सवाल तो वहीं कार्तिकेय सिंह पर चल रहे अपहरण के केस को लेकर भी सियासत है गर्म, बीमा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेसी सिंह को मंत्री मंडल से हटाने का किया था अनुरोध और इस्तीफे देने की भी की थी पेशकश लेकिन सीएम नीतीश ने उन्हें दे दिया दो टूक जवाब, सीएम नीतीश ने कहा- ‘बीमा भारती भूल गईं कि उन्हें भी बनाया जा चुका है दो बार मंत्री, पार्टी उन्हें समझाएंगी, अगर नहीं मानीं तो वे जहां जाना चाहें वहां जा सकती हैं, कैबिनेट में होती है सीमित जगह,’ वहीं कार्तिकेय सिंह को लेकर जहां बीजेपी है नीतीश सरकार पर हमलवार तो वहीं सीएम नीतीश ने सिंह के साथ लेसी सिंह को भी दे दी है नई जिम्मेदारी, कार्तिक सिंह को शिवहर जिले का बनाया गया है प्रभारी मंत्री तो लेसी सिंह को मधुबनी की मिली है जिम्मेदारी
18 Aug 2022
Read More »

राजस्थान विश्वविद्यालय अध्यक्ष पद पर NSUI की रितु बराला को टक्कर देंगे नरेन्द्र यादव, ABVP ने की घोषणा: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रत्याशी की घोषणा के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी की अपने प्रत्याशी की घोषणा, ABVP से नरेन्द्र यादव होंगे राजस्थान विश्विद्यालय से छात्रसंघ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार, ABVP के राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा ने की नरेन्द्र यादव के नाम की घोषणा, इससे पहले NSUI ने गहलोत सरकार में मंत्री मुरारी लाल मीणा की बेटी निहारिका और पायलट समर्थक माने जा रहे निर्मल चौधरी सहित अन्य दिग्गजों को दरकिनार करते हुए रितु बराला पर जताया विश्वास, तो अब ABVP की घोषणा से भी उम्मीद पाल रहे कई प्रत्याशियों को लगा है झटका, ऐसे में दोनों खेमों में अब बगावत की सताने लगी है चिंता, निर्मल चौधरी और निहारिका ने की निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा, तो वहीं ABVP के बागी अब करेंगे एलान, ऐसे में JNVU के बाद अब राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव भी हुए रोचक, आगामी 26 अगस्त को होंगे राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव, अगले दिन 27 अगस्त को घोषित होंगे परिणाम
18 Aug 2022
Read More »

जैसे विदेश में लड़कियां बदलती हैं अपना बॉयफ्रेंड, उसी तरह नीतीश कुमार बदलते हैं सरकार- विजयवर्गीय: बिहार में सत्ता परिवर्तन हुए एक सप्ताह का समय बीत चुका है लेकिन सियासी बयानबाजी है चरम पर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का NDA से अलग होकर महागठबंधन में शामिल होना बीजेपी को नहीं आ रहा है रास, ऐसे में बीजेपी नेता लगातार कर रहे हैं नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी, अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कैलाश विजयवर्गीय ने गुरूवार को दिया बड़ा बयान, अपने विदेश दौरे से लोटे विजयवर्गीय ने कहा- ‘मैं विदेश में था जिस दिन बिहार की सरकार बदली तो एक ने बोला कि ये तो हमारे यहां होता है कभी भी बदल लेती हैं लड़कियां बॉयफ्रेंड, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी ये ही है स्थिति कि कब किससे हाथ मिला लें कब किसका हाथ छोड़ दें,’ बता दें कि पिछले बुधवार को नीतीश कुमार बीजेपी से गठबंधन तोड़ते हुए महागठबंधन में हो गए थे शामिल और 8वीं बार ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ, सत्ता परिवर्तन एक बाद से ही बीजेपी है नीतीश पर हमलावर
18 Aug 2022
Read More »




चिराग पासवान पहुंचे सुराणा, मृतक छात्र के परिजनों से की मुलाकात, चंद्रशेखर को पुलिस ने किया डिटेन: राजस्थान के जालोर में कथित तौर पर मटकी से पानी पीने के बाद टीचर की पिटाई से हुई दलित छात्र की मौत पर गरमाई सियासत, देश भर के विभिन्न सियासी दलों के नेताओं का जालौर दौरा जारी, इसी कड़ी में गुरूवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे सुराणा, सुराणा पहुंच चिराग ने मृतक छात्र के परिवार से की मुलाकात और साथ ही घटना की ली पूरी जानकारी, वहीं परिजनों को सांत्वना देने के बाद चिराग ने राजस्थान सरकार से न्याय की मांग की, वहीं भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर भी हैं चाहते हैं पीड़ित परिवार से मिलना, लेकिन पुलिस ने चंद्रशेखर को जोधपुर में ही कर रखा है डिटेन, बता दें इस मामले में आरोपी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन स्कूल में मौजूद टीचर और छात्र मटकी से पानी पीने वाली घटना को बता रहे हैं निराधार, छात्रों की आपसी लड़ाई के कारण टीचर ने की थी दलित छात्र इंद्र कुमार मेघवाल की पिटाई
18 Aug 2022
Read More »


