



Day: August 17, 2022



अगर नहीं मिला पीड़ित परिवार को न्याय तो हम 6 विधायक दे देंगे इस्तीफा- जालोर मामले में गुढ़ा का बड़ा बयान: जालोर में कथित मटकी से पानी पीने पर शिक्षक द्वारा दलित छात्र की पिटाई के बाद हुई मौत से गरमाई प्रदेश की सियासत, मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने फिर खोला अपनी ही गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा- ‘मंत्री मेघवाल के बयानों का मैं विरोध करता हूँ, किसी अपराधी की नहीं होती कोई जाती, करनी माता की भी होती है पूजा तो दलितों की भी होती है पूजा, रूणिचा में डाली बाई की पूजा होती है, गणेश्वर धाम पर हमने कुरूतियों को हटाने का किया है काम, जब मैं स्कूल में था तब किया था दलितों को घोड़ी पर बैठने का काम, इंद्र मेघवाल के परिवार की होनी चाहिए मदद, इसे एक जाती की नजर से देखा जाना चाहिए, अगर अपराध सिद्ध होता है तो अपराधी को सरेआम लगानी चाहिए फांसी, लेकिन निर्दोष है तो मिलना चाहिए न्याय, अगर पीड़ित परिवार को नहीं मिला न्याय तो हम 6 विधायक दे देंगे अपना त्यागपत्र’
17 Aug 2022
Read More »

गुजरात में कांग्रेस बना रही है सरकार, भाजपा और हमारे बीच होगा दिलचस्प मुकाबला- सीएम गहलोत: गुजरात विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पार्टी द्वारा बनाए गए सीनियर आब्जर्वर और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे वड़ोदरा, अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान सीएम गहलोत पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में फूकेंगे जान, वड़ोदरा पहुंचे सीएम गहलोत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा- ‘गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच होने वाला है दिलचस्प मुकाबला, यहां कांग्रेस पार्टी बना रही है सरकार, हम मजबूती के साथ उतरेंगे चुनावी मैदान में, गुजरात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में है काफी उत्साह, बीजेपी का गुजरात मॉडल अब पूरी तरह से हो चुका है एक्सपोज़, बिलकिस बानों जैसे अनेक घटनाएं हो रही हैं देश के अंदर, संविधान की उड़ाई जा रही है धज्जियां, देश में आज लोकतंत्र है खतरे में, देश किस दिशा में जा रहा है ये कोई नहीं जनता,’ वड़ोदरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को से मुलाकात के बाद सीएम गहलोत कल अहमदाबाद में कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक, वहीं से वे सीधे दिल्ली के लिए भरेंगे उड़ान एवं स्थानीय कार्यक्रमों में लेंगे भाग, इसके बाद है उनका जयपुर आने का कार्यक्रम
17 Aug 2022
Read More »

भाजपा की नई चुनाव समिति का हुआ एलान, शिवराज सिंह की हुई छुट्टी तो इन दिग्गजों को मिली जगह: बीजेपी ने अपने संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति का कर दिया है ऐलान, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड का किया गठन, इस बोर्ड में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नहीं मिली जगह, उनकी जगह कई अन्य चेहरों को मिली है जगह, जेपी नड्डा होंगे भाजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष, बीजेपी ने बोर्ड में सर्वानंद सोनोवाल और बीएस येदियुरप्पा को किया है शामिल, पार्टी के तमाम बड़े फैसले इसी बोर्ड के जरिए लिए जाते हैं, इस बोर्ड में जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित भाई शाह, बी. एस. येदयुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, बी एल संतोष, तो वहीं बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति में इन लोगों के अलावा भूपेन्द्र यादव, देवेन्द्र फडणवीस, ओम माथुर, वनथी श्रीनिवास को मिली है जगह
17 Aug 2022
Read More »

विवादों में घिरे महागठबंधन सरकार के कानून मंत्री, बोले नीतीश- मुझे नहीं पुरे मामले की जानकारी: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद बनी महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार आया विवादों के घेरे में, राजद खेमे से कानून मंत्री बनाए गए कार्तिकेय सिंह पर उठाने लगे सवाल, कार्तिकेय सिंह पर पहले से चल रहा है अपहरण का केस, इस मामले में सिंह हैं आरोपी और उनके खिलाफ वारंट हो चुका है जारी, जिस दिन उन्हें शपथ लेनी थी उसी दिन उनकी कोर्ट में थी पेशी, इस मामले को लेकर बीजेपी हो गई है मुखर तो बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार- ‘इसके बारे में नहीं है मुझे अधिक जानकारी,’ वहीं बोली राजद- अपराध, भ्रष्टाचार के खिलाफ महागठबंधन सरकार की है जीरो टॉलरेंस की नीति, कार्तिकेय कुमार दोषी पाए जाएंगे तो सरकार करेगी कार्रवाई, वहीं सुशिल कुमार मोदी ने गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- नीतीश कुमार आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दबाव में कर रहे हैं काम, कार्तिकेय सिंह को करना चाहिए तुरंत बर्खास्त’
17 Aug 2022
Read More »

हम राजनीतिक दलों को चुनावी वादे करने से नहीं रोक सकते, क्या मुफ्त बिजली पानी फ्रीबीज हैं?- सुप्रीम कोर्ट: देश में चुनावी मौसम के दौरान राजनीतिक दलों की मुफ्त योजनाओं पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार, सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त की योजनाओं को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया बड़ा फैसला, सीजेआई एनवी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई के दौरान की अहम टिपण्णी, सीजेआई ने कहा- हम राजनीतिक दलों को नहीं रोक सकते वादे करने से लेकिन सवाल ये है कि सही वादे क्या हैं और किन्हें फ्रीबीज के तौर पर माना जाए सही, क्या हम मुफ्त शिक्षा और कुछ यूनिट मुफ्त बिजली को देख सकते हैं फ्रीबीज के तौर पर? इस पर चर्चा होनी है जरूरी, ऐसे वादे ही किसी पार्टी की जीत या सत्ता में आना नहीं करते हैं तय, ये सवाल है कि पानी और बिजली लोगों को देना फ्रीबीज है या नहीं, बता दें इस पुरे मामले की शुरुआत तब हुई जब बीजेपी नेता और एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय की तरफ से SC में मुफ्त की योजनाओं पर लगाम लगाने की याचिका हुई थी दायर
17 Aug 2022
Read More »

कांग्रेस में हर स्तर पर जारी अंतर्कलह, 2 घण्टे में प्रचार कमेटी चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया गुलाम नबी ने: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में हर स्तर पर खुलकर सामने आने लगी है अंतर्कलह, राजस्थान में गहलोत-पायलट और छत्तीसगढ़ बघेल-सिंहदेव के बाद अब पहले से नाराज चल रहे G-23 के नेता गुलाम नबी आजाद की पार्टी से जारी अंतर्कलह आई सामने, बीते रोज जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने बड़ा सियासी परिवर्तन करते हुए अपने संगठन में कई नए चेहरों को दी थी जगह, गुलाम नबी आजाद को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया था पार्टी ने, उनके करीबी विकार रसूल वाणी को बनाया था जम्मू-कश्मीर कांग्रेस का नया प्रमुख, लेकिन चंद घंटों बाद ही आजाद ने अपने पद से दे दिया इस्तीफा, पहले तो उनकी तरफ से स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर इस्तीफा देने की बात आई सामने, लेकिन जम्मू से कांग्रेस नेता अश्विनी हांडा के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के लिए जिस प्रचार कमेटी का गठन किया है, उसमें छोड़ दिया जमीनी नेताओं को, उनके साथ नहीं हुआ न्याय, इसी वजह से गुलाम नबी आजाद ने भी अपने पद से दे दिया इस्तीफा
17 Aug 2022
Read More »




