



Day: August 17, 2022




शुक्र मनाइए मोदी सरकार का, उसने यह नहीं कहा गर्भवती महिला से वसूला जाएगा अतिरिक्त टिकट- अखिलेश: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर मोदी सरकार पर कसा जोरदार तंज, दरअसल, पहले भारतीय रेलवे द्वारा पांच साल से बड़े बच्चों का लिया जाता था रेल टिकट, लेकिन बताया जा रहा है कि अब पांच साल की जगह एक साल से बड़े बच्चों का ट्रेन में देना होगा टिकट का पूरा पैसा, यानी कि अब से ट्रेन के अंदर एक साल के बच्चे का भी देना होगा पूरा टिकट, इसी को लेकर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- एक साल के बच्चों पर फुल रेल टिकट लगाने वाली बीजेपी सरकार का मनाइए शुक्र, कि उसने ये नहीं कहा कि गर्भवती महिला से रेल में वसूला जाएगा अतिरिक्त टिकट, रेल अब गरीबों की नहीं रही, अब जनता बीजेपी का काटेगी फुल टिकट,’ इसके साथ ही दूध के बढ़े दामों को लेकर भी अखिलेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- भाजपा सरकार में जिस प्रकार दूध हो रहा है महंगा, उसे देखकर तो ये लगता है कि अब लोग नहीं दे पाएंगे ‘दूधो नहाओ’ जैसे आशीर्वाद भी, भाजपाइयों बच्चों के मुंह से दूध तो न छीनो
17 Aug 2022
Read More »

पार्टी नेताओं की बात अनसुनी कर मनमानी करने वाले अधिकारीयों की सूची कराई जाए मुझे उपलब्ध- योगी: अकसर अपने सख्त फैसलों को लेकर चर्चा में रहने वाले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों की ली क्लास, मंगलवार को सहारनपुर दौरे पर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन में जन प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, इस दौरान भाजपा के स्थानीय नेताओं ने सीएम से की अधिकारीयों की शिकायत कि, ‘जिले के कुछ अधिकारी सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की नहीं सुनते बात,’ इतना सुनते ही सीएम योगी ने तुरंत कहा- ‘हर व्यक्ति का जायज काम बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा, और फिर भी कोई नहीं सुनता है तो फिर मुझे ऐसे अधिकारीयों की सूची तुरंत कराई जाए उपलब्ध, काम किसी भी पार्टी या व्यक्ति का हो, अगर वह जायज है तो उसे होना चाहिए, सरकार बगैर किसी भेदभाव के करती है कार्य और अगर किसी को कोई समस्या है तो उसका किया जाना चाहिए समाधान, यही सरकार की है प्राथमिकता, भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता यह न समझे कि उसे किसी सीढ़ी की है जरूरत, वे हेल्पलाइन नम्बर पर कर सकते हैं बात’
17 Aug 2022
Read More »

JDU में मचा कोहराम, भारती ने की इस्तीफे की पेशकश, लेसी सिंह पर लगाए मर्डर-रंगदारी के गंभीर आरोप: बिहार की सियासत से जुड़ी खबर, मंगलवार को हुए महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को बीते अभी एक दिन भी पूरा नहीं हुआ कि जदयू में छिपी आंतरिक कलह खुलकर आई सामने, खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ पार्टी विधायक बीमा भारती ने खोला मोर्चा और साथ ही की इस्तीफे की पेशकश, बीमा भारती ने लेसी सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा- चुनावों के समय लेसी सिंह करते है पार्टी विरोधी काम, लेसी सिंह कराती है मर्डर, गलत लोगों को कैबिनेट में दी गई है जगह, मंत्री लेसी सिंह को बर्खास्त किया जाए नहीं तो हम दे देंगे इस्तीफा, लेसी सिंह का धमकाने और रंगदारी का है काम और जो उसके खिलाफ बोलता है उसका कराती हैं मर्डर, इस तरह के लोगों को कैबिनेट में जगह मिलेगी तो पार्टी का क्या होगा? दीमक की तरह पार्टी में रहने वाले लोगों को हटाया जाए नहीं तो ये पार्टी को खा जाएंगे, जेडीयू में बहुत महिलाएं हैं उन्हें कर देते कैबिनेट में शामिल, मेरे द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को कर दूंगी साबित’
17 Aug 2022
Read More »



5-10 लाख नौकरियां भी देती हैं महागठबंधन सरकार तो मैं अपना अभियान ले लूंगा वापस- PK: बिहार की सियासत में अपने जमाने के लिए जन सुराज यात्रा के दौरान चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान, अपने अभियान के तहत आज समस्तीपुर पहुंचे प्रशांत किशोर ने बिहार की नई नवेली महागठबंधन सरकार पर साधा जमकर निशाना, साथ ही प्रदेश सरकार के दस लाख नौकरियों के वादे पर दिया बड़ा बयान, पीके ने कहा- ‘अगर यह सरकार एक-दो साल में 5-10 लाख नौकरियां दे देती है तो मैं इसके समर्थन में अपना अभियान ले लूंगा वापस, लेकिन जो नियोजित शिक्षक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, उन्हें तो सरकार समय पर तनख्वाह दे नहीं पा रही, यह और नई नौकरियां कहां से दे पाएगी?’ यही नहीं प्रशांत किशोर ने बिहार में सत्ता परिवर्तन को लेकर भी दिया बड़ा बयान, कहा- ‘अभी हमको आए हुए तीन महीने ही हुए और बिहार की राजनीति 180 डिग्री घूम गई, अगला विधानसभा चुनाव आते-आते अभी कई बार घूमेगी बिहार की राजनीति, यह सरकार जुगाड़ पर चल रही है, इसे नहीं है जनता का विश्वास प्राप्त’
17 Aug 2022
Read More »

नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं?- राहुल के निशाने पर PM मोदी: बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आरोपियों को मिली रिहाई पर गरमाई देश की सियासत, देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केंद्र सरकार एवं भाजपा के खिलाफ खोल रखा है मोर्चा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को आधार बना साधा निशाना, राहुल ने ट्वीट कर लिखा- ‘5 महीने की गर्भवती महिला से बलात्कार और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के दौरान किया गया रिहा, नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं? प्रधानमंत्री जी, पूरा देश आपकी कथनी और करनी में देख रहा है अंतर’, पीएम मोदी ने 15 अगस्त को अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा था कि ‘क्या हम नारी को अपमानित करने वाली हर बात से ले सकते हैं मुक्ति का संकल्प’
17 Aug 2022
Read More »


