



Day: August 16, 2022


महागठबंधन सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार, नीतीश गृह मंत्री तो तेजस्वी–तेजप्रताप के खाते में आए ये विभाग: बिहार में महागठबंधन सरकार के बनने के 6 दिन के भीतर हुआ मंत्रिमंडल विस्तार , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खेमे जदयू से 11 तो सबसे ज्यादा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खेमे से राजद से 16 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, तो वहीं कांग्रेस के 2 विधायकों ने ली शपथ, राज्यपाल फागू चौहान ने 5–5 विधायकों को एक साथ दिलाई शपथ, नीतीश कुमार के पास जहां गृह मंत्रालय रहेगा तो वहीं तेजस्वी को स्वास्थ्य के साथ नगर विकास मंत्री का मिला प्रभार, तो तेजप्रताप को मिला पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जदयू विधायक विजय कुमार चौधरी के पास रहेगा वित्त विभाग, कांग्रेस विधायक आफाक आलम को मिला पशु एवं मत्स्य संसाधन, राजद विधायक चंद्रशेखर को मिला शिक्षा विभाग, महागठबंधन की इस सरकार में 3 महिला मंत्रियों को मिली जगह, शीला कुमारी को परिवहन विभाग, अनिता देवी को पिछड़ा वर्ग कल्याण, लेशी सिंह को मिला खाद्य उपभोक्ता संघ को विभाग तो वहीं राजद विधायक कुमार सर्वजीत को मिली पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी
16 Aug 2022
Read More »

दलित छात्र की मौत पर सांत्वना देने जा रहे डॉ किरोड़ी को रोका प्रशासन ने, गोलमा देवी हुईं जालोर रवाना: जालोर के सुराणा में मटकी से पानी पीने पर गुस्साए स्कूल संचालक की पिटाई से हुई दलित छात्र की मौत पर परिजनों को सांत्वना और आर्थिक सहायता देने जा रहे बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को रोका प्रशासन ने, डॉ किरोड़ी ने बताया- मैं इन्द्र कुमार के परिवार से मुलाकात करने के लिए जा रहा था सुराणा, लेकिन रास्ते मे आला प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा जिले में माहौल खराब होने का हवाला देकर जालौर नहीं आने का किया निवेदन, मेरे द्वारा प्रशासन को अवगत कराया कि मै सिर्फ आर्थिक सहायता देने जा रहा हूँ, लेकिन प्रशासन ने अपने किसी प्रतिनिधि को जालौर भेजने की कही बात, प्रशासन के निवेदन पर मैंने मेरी धर्मपत्नी पूर्व मंत्री गोलमा देवी को इन्द्र मेघवाल के शोक संतप्त परिवार से मिलने व मेरी ओर से आर्थिक सहायता देने के लिए भेज दिया है जालौर, मैं स्वयं जयपुर में रहकर इस मामले पर लड़ूंगा लड़ाई, जब तक नहीं मानी जाती परिवार की मांगें, मैं नहीं बैठना वाला हूं चुप
16 Aug 2022
Read More »

नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार की लिस्ट से नाम कटने से नाराज कुशवाहा ने किया शपथग्रहण कार्यक्रम का बहिष्कार!: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उठा नाराजगी का ज्वार, नए मंत्रियों के शपथग्रहण में जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा नहीं होंगे शामिल, सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल विस्तार से नाम काटने से नाराज कुशवाहा चले गए हैं पटना से दिल्ली, नीतीश कुमार ने जब एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन से मिलाया था हाथ, तब से ही नए मंत्रिपरिषद में उपेंद्र कुशवाहा को जगह मिलने के लगाए जा रहे थे कयास, कुशवाहा भी यह तय मानकर बैठे थे इस बार उनका मंत्री बनना है तय, मगर एकदम से आलाकमान ने उनका नाम कर दिया लिस्ट से बाहर, नाम कटने से नाराज होकर उपेंद्र कुशवाहा चले गए हैं दिल्ली, सूत्रों की मानें तो उपेंद्र के जेडीयू में बढ़ते कद से पार्टी में कुशवाहा जाति के नेता हैं नाराज, 12 अगस्त को पटना के मौर्या होटल में जेडीयू के कुशवाहा नेताओं की हुई बैठक में जाति के कई नेताओं ने उपेंद्र को मंत्री न बनाने की कही थी बात
16 Aug 2022
Read More »

जब वीसी में सीएम गहलोत पुकारते रहे सचिन पायलट… सचिन पायलट, लेकिन नहीं आया कोई रिस्पॉन्स: राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन के बीच फिर शुरू हुई सियासी खींचतान बनी चर्चा का विषय, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीते रोज सुबह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने जहां इशारों इशारों में पायलट पर कसा जोरदार तंज, कहा- कुछ लोग मान-सम्मान की बात कर भड़का रहे हैं कार्यकर्ताओं को, तो वहीं दोपहर बाद गहलोत की अध्यक्षता में लंपी वायरस से बचाव को लेकर हुई ओपन वीसी में सचिन पायलट ने बनाई दूरी, जबकि खुद गहलोत वीसी में लगाते रहे पायलट को आवाज, पायलट का नम्बर आने पर पहले मुख्य सचिव उषा शर्मा ने पुकारा पायलट का नाम, लेकिन नहीं मिला कोई रिस्पॉन्स, इसके बाद सीएम गहलोत ने भी पुकारा पायलट का नाम और पूछा कि सचिन जुड़े हुए हैं क्या, लेकिन नहीं मिला कोई रिस्पॉन्स, गहलोत ने फिर से आवाज लगाई सचिन पायलट…सचिन पायलट लेकिन आया कोई रेस्पॉन्स, फिर सीएम गहलोत ने शुरू कर दिया अपना, लेकिन पायलट की गैरमौजूदगी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई
16 Aug 2022
Read More »


