Day: August 16, 2022

सोनिया ने गुलाम नबी आजाद को दी अहम जिम्मेदारी

सोनिया ने गुलाम नबी आजाद को दी अहम जिम्मेदारी, संगठन में किया बड़ा बदलाव, नया पार्टी चीफ नियुक्त: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर संगठन में किया बड़ा बदलाव, पार्टी ने विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए राज्य इकाई का पुनर्गठन करते हुए जी-23 गुट के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद को दी बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने आजाद के ख़ास माने जाने वाले विकार रसूल वानी को बनाया गया जम्मू कश्मीर कांग्रेस का नया अध्यक्ष, इसके साथ ही कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद को बनाया जम्मू-कश्मीर अभियान समिति का अध्यक्ष तो रमन भल्ला को मिली कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से गुलाम अहमद मीर का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद की हैं नई नियुक्तियां, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति जारी कर दी अहम जानकारी, सूत्रों का कहना है कि जम्मू कश्मीर में किसी भी वक़्त विधानसभा चुनाव का एलान हो सकता है ऐसे में कांग्रेस ने पूर्व तैयारी के तहत लिया ये बड़ा फैसला

Read More »
tejswi

लंबी चोटी वाले तेजस्वी के बयान पर बोले गिरिराज सिंह- हिम्मत है तो दाढ़ी और टोपी पर बोलकर बताओ: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि एक फुट की चोटी रखने से कोई नहीं हो जाता ज्ञानी, इस पर गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा- ‘आप युवराज हैं, मैं हूं किसान का बेटा, चोटी और टीका है भारत की संस्कृति, इसको न दें गाली, आपकी हिम्मत है कि दूसरे धर्म के लोगों की दाढ़ी और टोपी पर कुछ बोल दें, ऐसा करने की नहीं है हिम्मत, ऐसे में भारत की संस्कृति का अपमान करने का नहीं है कोई हक,’ यही नहीं गिरिराज सिंह ने आगे कहा- भतीजे ने तो 10 लाख नौकरियों का किया था वादा, अब चाचा ने उससे भी आगे निकलते हुए 20 लाख की कर दी बात, नीतीश कुमार ने 20 सालों तक सरकार चलाने का बना दिया रिकॉर्ड, लेकिन हमेशा रहे दूसरे लोगों के ही भरोसे और कभी अपने दम पर नहीं आए सत्ता में, नीतीश कुमार को पहली बार भी और आखिरी बार भी भाजपा ने ही बिना बहुमत के बनाया है मुख्यमंत्री

Read More »
फिर टला सीएम गहलोत का गुजरात दौरा

ख़राब मौसम की वजह से फिर टला सीएम गहलोत का गुजरात दौरा, जानें अब कब जाएंगे मुख्यमंत्री: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गुजरात दौरा रद्द, सूरत में ख़राब मौसम होने के कारण दौरा हुआ रद्द, इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बनाया है सीनियर आब्जर्वर, सीनियर आब्जर्वर के नाते सीएम गहलोत आज से अपने तीन दिवसीय दौरे पर होने वाले थे रवाना, लेकिन खराब मौसम और बारिश की वजह से सीएम गहलोत नहीं जा पाए गुजरात, फिलहाल सीएम गहलोत का आगे का जाने का प्रोग्राम नहीं हुआ फाइनल, सूत्रों का कहना है कि अशोक गहलोत अगले सप्ताह की शुरुआत में जा सकते हैं गुजरात, पिछले विधानसभा चुनाव में भी सीएम गहलोत ने कांग्रेस को दी थी मजबूती, इससे पहले भी सीएम गहलोत का गुजरात दौरा उनके ख़राब स्वास्थ्य के कारण करना पड़ा था स्थगित

Read More »
img 20220816 170209

मृतक दलित छात्र के आवास पर लगा सियासी तांता, मेघवाल बोले- तब तक वापस नहीं लूंगा इस्तीफा जब तक..: जालोर में टीचर की पिटाई से दलित बच्चे की मौत के मामले में गरमाई प्रदेश की सियासत, सुराणा गांव स्थित मृतक छात्र के आवास पर लग सियासी दिग्गजों का तांता, दोपहर 1 बजे पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री ममता भूपेश, मंत्री गोविंद मेघवाल, राज्य मंत्री अर्जुन बामणिया, जनअभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने तो वहीं इनके जाने के 15 मिनिट बाद ही अटरू-बारां के विधायक पद से इस्तीफा दे चुके पानाचंद मेघवाल ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, मेघवाल ने बताया कि उन्होंने सरकार से की है पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा और परिवार से किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र भी, लेकिन जब नहीं आया सरकार से कोई जवाब तो उन्होंने दे दिया विधायक पद से इस्तीफा, और मांग पूरी नहीं होने तक वापस नहीं लूंगा इस्तीफा,’ मामले में विधायक के इस्तीफे के बाद 6 पार्षदों ने भी दिया था पद से इस्तीफा

Read More »
images (2)

ममता की ट्विटर DP पर मचा बवाल कांग्रेस हुई आग बबूला– क्या नेहरू को स्वतंत्रता सेनानी नहीं मानती TMC?: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के ट्विटर हैंडल में लगी DP पर विवाद हुआ शुरू, ममता ने अपनी तस्वीर में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कई क्रांतिकारियों की तस्वीरों को किया है शामिल, मगर उसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की नहीं है तस्वीर, अब इसे लेकर कांग्रेस हो गई है आगबबूला, अब तक भाजपा पर ही कांग्रेस द्वारा जवाहर लाल नेहरू की अनदेखी किए जाने के लगते थे आरोप, मगर अब ममता बनर्जी भी उसी क्लब में शामिल होती आ रही है नज़र, कांग्रेस ने ममता पर निशाना साधते हुए एक बच्ची द्वारा बनाए गए स्कैच की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा– ‘क्या तृणमूल कांग्रेस और टीएमसी नहीं मानती स्वतंत्रता सेनानी? बच्ची ने अपने स्कैच से टीएमसी को सिखाया इतिहास का सबक,’ दरअसल अभिषेक नाम के एक यूजर ने एक बच्ची का स्कैच शेयर किया था जिसमें बच्ची ने स्वतंत्रता सेनानियों में जवाहर लाल नेहरू का स्कैच भी बनाया था, इसी तस्वीर को शेयर कर कांग्रेस ने साधा निशाना

Read More »