



Day: August 15, 2022



शिंदे सरकार में कैबिनेट मंत्री का बड़ा फैसला, फोन उठाने पर हेलो की जगह ‘वंदे मातरम’ बोलेंगे अधिकारी: एक तरफ जहां पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री का एक फैसला बना चर्चा का विषय, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एकनाथ शिंदे सरकार के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री बने सुधीर मुनगंटीवार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी अफसर और कर्मचारियों को फोन उठाने के बाद हैलो नहीं, बल्कि वंदे मातरम बोलने के दिए निर्देश, बता दें कि सुधीर मुनगंटीवार को वन विभाग के साथ सांस्कृतिक मामलों का विभाग गया है सौंपा, सांस्कृतिक मामलों के मंत्री बनने के चार घंटे के अंदर ही मुनगंटीवार ने लिया था ये अहम फैसला, अपने इस आदेश को लेकर सुधीर मुनगंटीवार ने कहा- ‘आज इसकी शुरुआत महाराष्ट्र से हो रही है लेकिन बाद में इसे देशभर में अपना लिया जाएगा’
15 Aug 2022
Read More »

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है आत्ममुग्ध सरकार- सोनिया गांधी: पूरा देश आज मना रहा है आजादी का अमृत महोत्सव, 76वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने दी देश को शुभकामनाएं, इस मौके पर सोनिया ने कहा- ‘पिछले 75 साल में भारत ने अपने प्रतिभाशाली भारतवासियों की कड़ी मेहनत के बल पर विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर छोड़ी है एक अमिट छाप, इसके साथ-साथ भारत भाषा-धर्म-संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में अपनी बनाई है गौरवपूर्ण पहचान, केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा- ‘हमने बीते 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुली हुई है तुच्छ साबित करने पर, जिसे कदापि नहीं किया जा सकता स्वीकार, राजनैतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलतबयानी और गांधी-नेहरू-पटेल-आज़ाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध
15 Aug 2022
Read More »

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने देश को दिलाए पांच प्रण, अगले 25 सालों में पूरा करना होगा इन संकल्पों को: स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से फहराया तिरंगा, इस दौरान पीएम मोदी ने देश को दिलाए 5 प्रण, कहा- अगले 25 सालों में जब देश अपनी आजादी के पूरे करेगा 100 साल, तब तक हमें इन संकल्पों को करना है पूरा, इनमें से एक संकल्प होगा विकसित भारत, दूसरा- किसी भी कोने में न रह जाए गुलामी का अंश, अब हमें शत-प्रतिशत उन गुलामी के विचारों से पाना है पार, जिसने हमें रखा है जकड़कर, तीसरी प्रण शक्ति यह है कि हमें अपनी विरासत पर होना चाहिए गर्व, यही विरासत है, जिसने कभी भारत को दिया था स्वर्णिम काल, चौथा प्रण यह है कि देश में रहे एकता और एकजुटता, देश के 130 करोड़ देशवासियों में रहे एकता रहे, और 5वां प्रण है नागरिकों का कर्तव्य, इससे खुद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी नहीं हैं बाहर, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह देश तभी आगे बढ़ सकता है, जब हम अपने कर्तव्यों का करें पालन
15 Aug 2022
Read More »


