



Day: August 15, 2022





बीजेपी वाले अपने दफ्तरों में भर रहे हैं खजाना, करोडों रूपये IT-सोशल मीडिया पर हो रहे हैं खर्च- CM गहलोत: देश की आजादी के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, शहीद स्मारक पर आअयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली में सीएम गहलोत ने की शिरकत, इस दौरान सीएम गहलोत ने एक बार फिर जमकरसाधा बीजेपी और मोदी पर निशाना, कहा- ‘जिस गुजरात मॉडल की ये चर्चा करके सत्ता में आए थे दरअसल वो था बिलकुल फ्लॉप मॉडल, प्रधानमंत्री ने और बीजेपी ने पुरे देश को दिया धोखा, यह मॉडल तो सिर्फ बीजेपी की थी मार्केटिंग, आज है सोशल मीडिया का जमाना, बीजेपी आज करोडों रूपये IT-सोशल मीडिया पर कर रही है खर्च, हर राज्य में बैठे हैं हजारों लोग, उन्हें कांग्रेस नहीं कर पा रही है अफोर्ड, आज बीजेपी के प्रदेश और देश के लगभग हर जिले में बन रहे हैं आलिशान दफ्तर, लेकिन उनके पास ये पैसा आया कहां से, ये इलेक्टोरल बांड जो लेकर आए हैं उसके जरिये ये करेंगे देश को बर्बाद, बीजेपी वाले अपने दफ्तरों में भर रहे हैं खजाना, जबकि 2-4 प्रतिशत भी मुश्किल से मिलता है अन्य सियासी दलों को’
15 Aug 2022
Read More »

निर्ममतापूर्ण पिटाई से हुई दलित छात्र की मौत से आहत हुए पायलट, परिजनों को ढांढस बंधाने जाएंगे जालोर: जालोर जिले में मटकी से पानी पीने पर गुस्साए स्कूल संचालक की पिटाई से हुई दलित छात्र की मौत से व्यक्तिशः आहत हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कल मृतक के गांव पहुंचकर परिजनों को बंधाएंगे ढांढस, मंगलवार को 2 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे पायलट, वहां सड़क मार्ग से जाएंगे जालोर के सुराणा गांव, लिखा- ‘जालौर जिले के सुराणा गाँव में छात्र इंद्र कुमार के साथ शिक्षक द्वारा निर्ममता से की गई पिटाई में मासूम को गंवाने पड़े अपने प्राण, मैं कल, 16 अगस्त को स्व. इंद्र कुमार के परिजनों से मिलकर व्यक्त करूंगा संवेदना,’ बीते रोज पायलट ने ट्वीट कर लिखा था- जालोर के निजी स्कूल में एक छात्र के साथ शिक्षक द्वारा की गई मारपीट से छात्र की मृत्यु होना है झकझोर देने वाली घटना, इस भयानक घटना की जितनी निंदा की जाए वह है कम, समाज में व्याप्त इन कुरीतियों को हमें करना ही होगा खत्म, मैं आशा करता हूँ कि सरकार और प्रशासन सिर्फ़ औपचारिक खानापूर्ति ना कर, जल्द से जल्द उचित न्याय दिलाएंगे परिजनों को
15 Aug 2022
Read More »


दलित बच्चे की मौत से आहत कांग्रेस विधायक ने भेजा सीएम गहलोत को इस्तीफा, सरकार पर उठाये सवाल: जालोर में स्कूल संचालक की पिटाई से हुई दलित छात्र की मौत के बाद सियासत में आया भूचाल, विपक्ष के बाद अब अपनों के निशाने पर आई गहलोत सरकार, दलित बच्चे की मौत से आहत बारां विधायक पानाचंद मेघवाल ने दिया इस्तीफा, मेघवाल ने सीएम गहलोत को भेजा अपना इस्तीफा, हालांकि मेघवाल के इस्तीफे पर उठने लगे सवाल, मेघवाल को अपना इस्तीफा भेजना चाहिए था प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को, सीएम गहलोत को इस्तीफा भेजना माना जा रहा है दबाव की राजनीति, मेघवाल ने अपने इस्तीफे में अपनी ही सरकार के कामकाज पर उठाये सवाल, प्रदेश में दलित और वंचित वर्ग हो रही यातनाओं को लेकर बोले मेघवाल- प्रदेश में कहीं मटकी से पानी पीने के नाम पर तो कहीं घोड़ी चढ़ने को लेकर दलितों को उतारा जा रहा है मोत के घाट और मेरे द्वारा विधानसभा में सवाल उठाने के बाद भी सरकार द्वारा नहीं लिया गया कोई एक्शन, ऐसे में अंतर आत्मा की आवाज को सुन मैं दे रहा हूं विधायक पद से इस्तीफा’
15 Aug 2022
Read More »

आज है आजादी की सालगिरह, नहीं करेंगे राजनीति की बात- महंगाई के विरुद्ध पैदल मार्च में बोली प्रियंका: देश आज मना रहा है 76वां स्वतंत्रता दिवस, AICC मुख्यालय पर भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पूर्व मंत्री अंबिका सोनी ने किया ध्वजारोहण, इस मौके पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गुलाब नबी आज़ाद और आनंद शर्मा सहित कई दिग्गजों ने आजादी के अमृत महोत्सव पर बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ निकाला पैदल मार्च, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हाथ में तिरंगा लेकर 30 जनवरी मार्ग पर महात्मा गांधी के शहादत स्थल तक किया पैदल मार्च, हालाँकि कांग्रेस को नहीं थी इस पैदल मार्च की अनुमति, कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी के शहादत स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लिया संकल्प, स्थल पर मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को देश की अखंडता और विकास के लिए काम करने का दिलाया गया संकल्प, साथ ही कांग्रेस की नीतियों पर चलने और देश को नफरत, जाति-धर्म भाषा के भेदभाव से न बंटने देने की दिलाई गई शपथ, वहीं पत्रकारों ने जब प्रियंका से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के भाषण से जुड़ा पुछा सवाल, तो बोली प्रियंका- ‘आज है आजादी की सालगिरह,नहीं करेंगे राजनीति की बात’
15 Aug 2022
Read More »

तेजस्वी के वादे पर सीएम नीतीश ने लगाई मुहर, गांधी मैदान से 20 लाख रोजगार देने का किया बड़ा एलान: बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के महागठबंधन सरकार ने देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर लिया बड़ा फैसला, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान से 76वें स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में ध्वजारोहण के बाद सीएम नीतीश ने बड़ा एलान करते हुए कहा- ‘हमारी सरकार का संकल्प है कि युवाओं को नौकरी मिले चाहे सरकारी हो या उसके बाहर, दस लाख क्या हम लोगों का मन है इसे पहुंचाया जाए 20 लाख तक’, नीतीश कुमार के इस एलान के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जताया उनका आभार, कहा- ‘आज हर एक बिहार के नौजवान की उम्मीद थी, जो ख्वाहिश थी उसको हम लोग साथ मिलकर कर रहे हैं पूरा, इस घोषणा के लिए इससे बड़ा प्लेटफॉर्म क्या हो सकता है, हम लोग साथ मिलकर नौजवानों को नौकरी देंगे, बेरोजगारी हटाना रहा है हमारा सबसे बड़ा मुद्दा, इसी के आधार पर हमें मिला है जनादेश, जज़्बा है बिहारी, जुनून है बिहार, उत्तम बिहार का सपना, करना है साकार’
15 Aug 2022
Read More »


