



Day: August 12, 2022


PM मोदी पर तंज कस्ते हुए शिवसेना नेता ने किया ट्वीट तो केंद्रीय मंत्री ने किया LIKE, मचा हंगामा: देशभर में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर विपक्ष है केंद्र सरकार पर हमलावर, इसी कड़ी में बिहार में सियासी संग्राम के बाद तेजस्वी यादव के नौकरी देने वाले एक बयान पर गरमाई हुई है सियासत, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने तेजस्वी के बयान को आधार बना पीएम मोदी पर कसा तंज तो मोदी के मंत्री ने ट्वीट किया LIKE, चतुर्वेदी ने ट्वीट कर लिखा- ‘कैसे गिरिराज सिंह जी 10 लाख नौकरियों को लेकर तेजस्वी यादव का उड़ा रहे हैं मजाक, यह भी गौरतलब है कि कैसे पत्रकार भी बिहार के डिप्टी सीएम से पूछ रहे हैं सवाल हैं, लेकिन कोई भी प्रधानमंत्री से नहीं पूछ रहा कोई सवाल, 2014 में किए गए 2 करोड़ नौकरियों का वादा तो छोड़िए, नौकरियां कहां हैं,’ प्रियंका चतुर्वेदी के इस ट्वीट को मिला केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का LIKE, रिजिजू के लाइक से मचा हंगामा, एक पत्रकार ने कहा- ‘अरे ये क्या रिजिजू ने बिना पूरा ट्वीट पढ़े ही कर दिया लाइक,’ तो बोली चतुर्वेदी- ‘दिल से तो रिजिजू भी मेरी बात को कर रहे हैं स्वीकार’
12 Aug 2022
Read More »

मुझे नहीं ईडी, सीबीआई, IT का डर, 2024 आने दीजिये सब कुछ देख लेंगे, मैंने नहीं दिया BJP को धोखा- नीतीश: बिहार की सियासत में हुए बड़े सियासी परिवर्तन के बाद से वार पलटवार का दौर पहुंच चूका है चरम पर, पटना में शुक्रवार को आयोजित ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के आरोपों पर जमकर किया पलटवार, बोले नीतीश- ‘बीजेपी के नेता जो कहते हैं की हमने उन्हें धोखा दिया ऐसा नहीं है, हमने नहीं दिया बीजेपी को धोखा, 2020 में भी हम नहीं बनना चाहते थे मुख्यमंत्री, लेकिन दबाव के कारण बने, बहुत दिनों तक बर्दास्त किया लेकिन बाद में पार्टी के नेताओं ने ही कह दिया कि अब नहीं रहना NDA के साथ तो हमने कह दिया अलविदा और फिर लौटकर अपनी पुरानी जगह आ गए,’ वहीं ED -CBI से जुड़े सवाल पर बोले नीतीश- मुझे नहीं लगता ED सीबीआई से डर, संविधान का किस तरह हो रहा है प्रयोग सब देख रहे हैं, 2024 आने दीजिये सबको देख लेंगे’
12 Aug 2022
Read More »

2024 में रिटायर होंगे पीएम मोदी तो कौन होगा उत्तराधिकारी? शाह और योगी के बीच है कांटे की टक्कर: इंडिया टुडे ग्रुप सी वोटर सर्वे के मुताबिक पीएम मोदी के उत्तराधिकारी के तौर पर अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बीच है कड़ी टक्कर, अमित शाह को 25 प्रतिशत जबकि 24 प्रतिशत लोग यह चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ हों पीएम मोदी के उत्तराधिकारी, दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर के बीच सिर्फ 1% वोटों का ही है अंतर, वहीं नितिन गडकरी तीसरे नंबर पर तो राजनाथ सिंह हैं चौथे नंबर पर, गडकरी को इस मामले में 15% जबकि 9% लोग राजनाथ सिंह को देखना चाहते हैं पीएम मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में, टॉप 5 की लिस्ट में एक और नाम शामिल है और वो हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जिन्हें 4 प्रतिशत लोगों के मिले हैं वोट, आखिर पीएम मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर क्यों हो रही है इतनी चर्चा, क्योंकि बीजेपी ने 75+ नेताओं को राजनीति से रिटायर करने की बना रखी है नीति, मोदी का जन्म हुआ था 17 सितंबर, 1950 को, इस हिसाब से 2024 में 74 साल के हो जांएगे पीएम मोदी, और बीजेपी को माना जाता है सिद्धांतो वाली पार्टी तो रिटायर होंगे मोदी!
12 Aug 2022
Read More »

कांग्रेस विधायक के दामाद ने उजाड़ दीं कई जिंदगियां, एसयूवी ने रिक्शे को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत: बीते गुरुवार की शाम जब सारा देश अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन की बांट रहा था खुशियां, तब किसी की घोर लापरवाही ने हमेशा के लिए छीन ली कुछ परिवारों की खुशियां, गुजरात के आणंद में एसयूवी की ऑटो रिक्शा और बाइक से टक्कर में 6 लोगों की हो गई मौत, कांग्रेस विधायक पुनमभाई माधभाई परमार का दामाद केतन पाढियार चला रहा था एसयूवी को, आणंद पुलिस का कहना है कि आरोपी को कर लिया गया है गिरफ्तार, अब आरोपी हमेशा पढ़ियार को ही माना जाएगा ये आने वाला वक़्त बताएगा, क्योंकि अक्सर ऐसे मामलों में एक गरीब ड्राइवर आ जाता है घटना की जिम्मेदारी लेने, वैसे बताया जा रहा है कि केतन पाढियार पर लागू कर दी गई है आईपीसी की धारा 304, जिला पुलिस अधीक्षक अजीत राजियान ने कहा कि केतन पाढियार कथित तौर पर चला रहा था एसयूवी, हादसे के बाद वह गाड़ी छोड़कर हो गया था मौके से फरार, कांग्रेस विधायक पुनमभाई माधभाई परमार का दामाद है केतन पाढियार मृतक जिले के सोजित्रा और बोरियावी गांव के रहने वाले थे और रक्षाबंधन का त्योंहार मनाकर लौट रहे थे
12 Aug 2022
Read More »


