



Day: August 12, 2022


बीमार हूं और 9 साल से बंद हूं जेल में- आसाराम ने फिर लगाई गुहार, SC ने गुजरात सरकार से मांगा जवाब: नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न के मामले में जेल की सजा काट रहे आसाराम ने जमानत के लिए एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी, आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर 7 सितंबर तक मांगा जवाब, याचिका में खराब सेहत और बीमारी का हवाला देते हुए जमानत की मांग की है आसाराम ने, याचिका में आसाराम ने कहा- ‘जिस तरह के गंभीर मामले को लेकर उनके ऊपर चल रहे हैं ट्रायल, ऐसे में उनको नहीं लगता कि ये ट्रायल उनके खिलाफ कभी होगा खत्म, वह पिछले 9 सालों से जेल में हैं और उनकी उम्र हो गई है 80 साल से ऊपर, अब वह लगातार ग्रसित हैं गंभीर बीमारियों से, लिहाजा सुप्रीम कोर्ट उनकी जमानत अर्जी पर विचार कर उन्हें दे जमानत,’ इससे पहले भी आसाराम सुप्रीम कोर्ट से जमानत के लिए लगा चुके हैं गुहार, लेकिन कोर्ट ने नहीं दी है उन्हें कोई राहत, पिछले साल आसाराम को मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था सुप्रीम कोर्ट ने, पिछले 9 साल से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है आसाराम
12 Aug 2022
Read More »


नीतीश कुमार के निर्णय ने किया है BJP को तमाचा मारने का काम- सोनिया से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी: बिहार में बड़े सत्ता परिवर्तन के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को महागठबंधन के नेताओं से की मुलाकात, तेजस्वी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, सीताराम येचुरी, डी राजा से दिल्ली में की मुलाकात, सोनिया से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी- ‘गठबंधन के नेताओं से मुलाकात के दौरान सभी ने हमें दी बधाई, महागठबंधन की ये सरकार चलेगी मजबूती से क्योंकि ये है जनता की सरकार, नीतीश कुमार के निर्णय ने किया है बीजेपी को तमाचा मारने का काम, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी को देता हूं धन्यवाद, मेरे पिता लालू यादव को भी देता हूं धन्यवाद कि उन्होंने ताउम्र लड़ी गरीबों के लिए लड़ाई, बीजेपी का काम है, जो डरेगा उसको डराओ और जो बिकेगा उसको बिकवाओ, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी संस्थाओं की हालात पुलिस से भी ज्यादा हो गई है खराब, जंगल राज तो केंद्र में है, जहां बीजेपी सांसद नहीं कर सकते चूं तक, बीजेपी वालों को हमने ला दिया है लाइन पर’
12 Aug 2022
Read More »

बेनीवाल ने जनसमस्याओं का किया निराकरण, अधिकारीयों को दिए निर्देश, परिजनों के संग मनाई राखी: संसद के मानसून सत्र के समाप्त होने के बाद नागौर पहुंचे सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने शुरू किया जनसुनवाई का दौर, शुक्रवार को आवास पर प्रदेशभर से आये आमजनों की समस्याओं को सुना बेनीवाल ने, मौके पर ही अधिकारीयों को निस्तारण के दिए निर्देश, सांसद की जन सुनवाई में पेंशन, विद्युत, सड़क सहित कई प्रकार की आई समस्या, वहीं जन सुनवाई में आए किसानों से सांसद बेनीवाल ने उनकी फसलों के बारे में भी ली जानकारी ली, जन सुनवाई में नागौर सहित कई जिलों के लोग व RLP के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी हुए सम्मिलित, वहीं सांसद बेनीवाल ने गुरुवार देर शाम दिल्ली से आते समय कुचामन में स्थानीय लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ की कई मुद्दों पर चर्चा, अपने नागौर स्थित आवास पर ही सांसद बेनीवाल ने परिवार के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार, सांसद बेनीवाल ने अपनी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया और सांसद की पुत्री दिया ने भी अपने भाई आशुतोष के बांधा रक्षा सूत्र
12 Aug 2022
Read More »


आखिर ओबीसी नेता बावनकुले बने महाराष्ट्र BJP के प्रदेशाध्यक्ष तो आशीष शेलार को मिली मुंबई की जिम्मेदारी: एमएलसी चंद्रशेखर बावनकुले बने महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष, तो वहीं विधायक आशीष शेलार को बनाया गया मुंबई का जिलाध्यक्ष, जानकारों की मानें तो आने वाले बीएमसी चुनाव को ध्यान में रखते हुए की गईं हैं ये नियुक्तियां, अब तक महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद चंद्रकांत पाटिल और मुंबई शहर की जिम्मेदारी थी मंगल प्रभात लोढ़ा के पास, लेकिन हाल ही में हुए सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद दोनों नेताओं को राज्य मंत्रिमंडल में किया गया है शामिल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर किए गए हैं ये बदलाव, दरअसल महाराष्ट्र में बीजेपी को एक ओबीसी चेहरे की थी दरकार, चंद्रशेखर बावनकुले ओबीसी समुदाय के नेता होने के साथ हैं महाराष्ट्र बीजेपी का जाना-माना चेहरा, वहीं दूसरी ओर सभी महत्वपूर्ण बीएमसी चयनों पर नजर रखने के लिए की गई है आशीष शेलार की नियुक्ति, ठाकरे सरकार में मुंबई से संबंधित मुद्दों को लेकर काफी सक्रिय रहे हैं शेलार
12 Aug 2022
Read More »

सीएम गहलोत का बड़ा फैसला, अच्छे आचरण के चलते 15 अगस्त को 51 कैदियों को किया जाएगा रिहा: 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर देश मना रहा है आजादी का अमृत महोत्सव, ऐसे में राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, सीएम गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न करागाहों में सजा काट रहे 51 कैदियों को विशेष माफ़ी के तहत 15 अगस्त को रिहा करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘राज्य के विभिन्न कारागाहों में सजा काट रहे 51 कैदियों को अच्छे आचरण के फलस्वरूप विशेष माफी देते हुए 15 अगस्त, 2022 को रिहा करने के प्रस्ताव को दी है मंजूरी, इन कैदियों में अपनी कुल कारावास की दो तिहाई अवधि पूरी कर चुके 36 कैदी, अपनी आधी कारावास अवधि पूरी कर चुके 60 वर्ष की आयु से अधिक के 5 पुरूष कैदी तथा अपनी कारावास अवधि पूरी कर चुके 10 आर्थिक रूप से कमजोर कैदी शामिल हैं, आर्थिक रूप से कमजोर कैदी अपनी सजा पूर्ण होने के बाद भी आरोपित जुर्माना राशि देने में असमर्थ होने के कारण नहीं हो पा रहे थे रिहा’
12 Aug 2022
Read More »




