



Day: August 11, 2022





खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की हुई थी मौत: खाटूश्यामजी मंदिर में भगदड़ मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को लिया हिरासत में, श्याम मंदिर कमेटी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने की ये कार्रवाई, मंदिर कमेटी के सभी नामजद पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR, बीते सोमवार अलसुबह मची भगदड़ में तीन महिला श्रद्धालुओं की हो गई थी मौत, जांच अधिकारी दांतारामगढ़ एसएचओ मदन कड़वासरा ने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंभू सिंह चौहान, प्रताप सिंह चौहान, श्याम सिंह चौहान, कालू सिंह चौहान और भवानी सिंह चौहान को लिया हिरासत में, अभी सभी आरोपियों की की जा रही है पूछताछ, मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव ने गैर इरादतन हत्या का दर्ज कराया था मामला, वहीं हादसे के बाद से कई लोगों और श्रद्धालुओं और नेताओं ने मंदिर कमेटी के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए खोला हुआ है मोर्चा
11 Aug 2022
Read More »


देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली जगदीप धनखड़ ने, पहले राजघाट जाकर बापू को दी श्रद्धांजलि: वीरों की धरती राजस्थान के एक छोटे से गांव से निकले किसान के बेटे जगदीप धनखड़ बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति, आज सुबह राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धनखड़ को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ, हाल ही में हुए उपराष्ट्रपति के चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 346 मतों के अंतर से हराया था धनखड़ को, इसके साथ ही राज्यसभा अध्यक्ष के रूप में वैंकेया नायडू की जगह लेंगे जगदीप धनखड़, राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था धनखड़ का जन्म, राजनीति में आने से पहले एक वकील थे धनखड़ जिन्होंने 1990 में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया था, 2019 में उन्हें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में किया गया था नियुक्त, इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनके संबंध रहे थे तल्खी भरे, आज सुबह शपथ ग्रहण से पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी जगदीप धनखड ने, देश प्रदेश के कई सियासी दिग्गज शपथग्रहण के दौरान रहे मौजूद
11 Aug 2022
Read More »

नहीं थम रही TMC की मुश्किलें, पार्टी के एक और बड़े नेता पर गिरी गाज, सीबीआई ने किया गिरफ्तार: पश्चिम बंगाल की सियासत से बड़ी खबर, तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता पर सीबीआई ने कसा शिकंजा, अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, सीबीआई ने पशु तस्करी के आरोप ने अनुब्रत मंडल को दबोचा, पशु तस्करी के आरोप में सीबीआई ने पहले मंडल को पेश होने के लिए कहा था वह नहीं हुए अधिकारियों के सामने पेश, सीबीआई का आरोप है कि वे नहीं कर रहे हैं सीबीआई जांच में सहयोग, आखिर सीबीआई ने मंडल को कर लिया है गिरफ्तार, अनुब्रत मंडल पश्चिम बंगाल के वीरभूम से हैं टीएमसी के जिलाध्यक्ष, आरोप है कि मंडल सीबीआई को चकमा देकर जांच से बचने की कर रहा था कोशिश, अनुब्रत मंडल को गो तस्करी के आरोप में सीबीआई ने इसी हफ्ते भेजा था दो बार समन, लेकिन वह बीमारी का कारण बताते हुए नहीं हुआ एजेंसी के सामने हाजिर
11 Aug 2022
Read More »

सौम्या गुर्जर का महापौर पद से दुबारा हटना तय, न्यायिक जांच में मेयर सहित तीन पार्षद हुए दोषी करार: ग्रेटर नगर निगम के तत्कालीन कमिश्नर यज्ञमित्र सिंह देव के साथ मारपीट व अभ्रदता मामले की न्यायिक जांच में ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर व तीन पार्षदों को माना दोषी, मेयर सौम्या के साथ ही पार्षदों अजय सिंह चौहान, शंकर शर्मा व पारस जैन को नगर पालिका अधिनियम की धारा 39(1)(d) सहित अन्य प्रावधानों के अनुसार, दुराचरण, कर्तव्यों के पालन में लापरवाही बरतने व अभद्र भाषा के आरोप में दिया गया दोषी करार, न्यायिक जांच अधिकारी सीनियर डीजे मुदीता भार्गव ने जांच रिपोर्ट भेज दी है स्वायत्त सचिव के पास, तत्कालीन ग्रेटर कमिश्नर यज्ञमित्र सिंह देव ने ज्योति नगर पुलिस थाने में जून 2021 में कराई थी रिपोर्ट दर्ज, निलंबित, 2 फरवरी 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने जांच में देरी के चलते सौम्या गुर्जर को कैप्ट इन एंबिएंस के तहत कर दिया था वापस बहाल, लेकिन अब जांच पूरी होने के बाद सौम्या गुर्जर का मेयर पड़5से हटना माना जा रहा तय, राज्य सरकार कभी भी कर सकती है इसके आदेश जारी
11 Aug 2022
Read More »


