



Day: August 7, 2022


‘देख रहे हो ना बिनोद, श्रीकांत त्यागी का BJP से नहीं कोई…’- नड्डा के साथ फ़ोटो शेयर कर कीर्ति ने ली चुटकी: नोएडा स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी कर चर्चा में आए गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के मामले ने पकड़ा तूल, टीएमसी नेता कीर्ति आजाद ने रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ श्रीकांत त्यागी की फोटो शेयर कर ली भाजपा पर चुटकी, तस्वीर में भाजपा अध्यक्ष नड्डा को एक गुलदस्ता भेंट करता दिख रहा है श्रीकांत त्यागी, इस फोटो के साथ कैप्शन के तौर पर उन्होंने वायरल हो रहे एक मीम की लाइन- ‘देख रहे हो ना विनोद, श्रीकांत त्यागी का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है’ भी है लिखी,’ वहीं महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद से कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी चल रहा है फरार, उसके खिलाफ दर्ज हो चुकी है FIR और पुलिस की कई टीमों को है अब उसकी तलाश, वहीं सोसाइटी के लोगों के अनुसार, कथित भाजपाई श्रीकांत त्यागी सब परझाड़ता था अपनी पावर का रौब, उसके द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कहने पर बोलता था अपशब्द, सोसाइटी के ज्यादातर लोग उसके आतंक से थे परेशान
7 Aug 2022
Read More »

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच नीतीश ने अचानक बुलाई जदयू सांसदों की बैठक, लगाए जा रहे कयास: आरसीपी सिंह से चली लंबी तनातनी और फिर इस्तीफे के बाद अचानक जेडीयू सांसदों की बैठक बुलाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने, सूत्रों की मानें तो बीजेपी के साथ गठबंधन के भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है इस बैठक में, सोमवार शाम तक पटना आने के लिए कहा गया है सभी सांसदों कोहालांकि बैठक का विषय अभी नहीं किया गया है सार्वजनिक, दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेडीयू नेता और बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि उनकी पार्टी नहीं होगी मोदी के आगामी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल, नरेंद्र मोदी कैबिनेट में जेडीयू कोटे से नहीं बनाया जाएगा किसी को मंत्री, इस बारे में नीतीश कुमार पहले ही कर चुके हैं ऐलान और अब भी अपने स्टैंड पर हैं कायम, वहीं नीतीश कुमार से लंबी तकरार के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके आरसीपी सिंह ने बीते रोज शनिवार को दे दिया है पार्टी से इस्तीफा
7 Aug 2022
Read More »


गहलोत सरकार गिराने के लिए अग्रणी रहे मंत्री की हठधर्मिता दर्शाती है जैसे CM से भी बड़े पद पर हों- बेनीवाल: जयपुर में मंत्री रमेश मीणा के खिलाफ आंदोलन कर रहे सरपंचों को पुलिस द्वारा जबरन खदेड़ने पर भड़के सांसद हनुमान बेनीवाल, कहा- लोकतंत्र में मांगो व मुद्दो के लिए धरना देना और आंदोलन करना है सभी का हक, मगर राजस्थान की हठधर्मी गहलोत सरकार ने हमेशा लाठी और सत्ता के दम पर जनता के आंदोलनों को कुचलने का किया है प्रयास, मेरी जानकारी में आया है की जयपुर में सरपंचों के आंदोलन को तोड़ने के लिए पुलिस ने किया है खदेड़ने का निंदनीय प्रयास, एक तरफ मुख्यमंत्री गहलोत पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने की करते हैं बात, दूसरी तरफ सत्ता के दम पर पंचायती राज व्यवस्था की प्रमुख कड़ी सरपंचों के आंदोलन को कर रहे हैं नजरअंदाज, वहीं राजस्थान की सरकार गिराने के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाले वर्तमान पंचायती राज मंत्री का जन प्रतिनिधियों, विधायको व मंत्रियों के साथ भी नहीं है सही व्यवहार, पंचायती राज मंत्री की हठधर्मिता दर्शाती है कि जैसे वो बैठे हैं प्रदेश में मुख्यमंत्री से भी बड़े ओहदे पर
7 Aug 2022
Read More »


भरतपुर राजघराने की कलह फिर हुई सार्वजनिक, अनिरुद्ध ने एक बार फिर पिता विश्वेन्द्र के खिलाफ दिया बयान: बहुचर्चित फोन टैपिंग मामले में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह की ओर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के वॉयस सैंपल नहीं देने के मामले में आया सियासी मोड़, खुद विश्वेन्द्र सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह ने ट्वीट कर अपने ही पिता के बयान के खिलाफ दिया बयान, अनिरुद्ध ने कहा कि यह आवाज गजेन्द्र सिंह शेखावत की नहीं बल्कि है जयपुर खातीपुरा की रॉयल हेरीटेज हवेली के डायरेक्टर प्रदीप सिंह की, अनिरुद्ध सिंह के ट्वीट के बाद एक बार फिर से भरतपुर राजघराने की आपसी खींचतान हो गई सार्वजनिक, अनिरुद्ध सिंह कई बार ट्विटर पर अपने पिता के खिलाफ ही कर चुके हैं ट्वीट, जिसमें अनिरुद्ध ने कई पारिवारिक मुद्दों को किया था सार्वजनिक, हाल ही में विश्वेन्द्र सिंह एक पीसी के दौरान कहा था कि मानेसर मामले में पुलिस कई बार मंत्री शेखावत के वॉयस सैंपल लेने की कर चुकी है कोशिश, लेकिन वॉयस सैंपल देने को तैयार नहीं हैं शेखावत, जब मैं वॉइस सैंपल देने को हूं तैयार तो वॉयस सैंपल देने से क्यों झिझक रहे हैं शेखावत
7 Aug 2022
Read More »


