Day: July 31, 2022

img 20220731 170352

पूछताछ के बाद ED ने हिरासत में लिया राउत को, ट्वीट कर लिखा- मर जाऊंगा लेकिन नहीं छोड़ूंगा शिवसेना: लगभग 9 घण्टे की लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने संजय राउत को ले लिया है हिरासत में, आज सुबह 7 बजे से ही मुंबई के भांडुप स्थित रावत के घर पर जारी है ईडी की छापेमारी, अब अपने दफ्तर लेकर जाएगी ईडी और वहां करेगी पूछताछ, मामले में ईडी ने समन भेजकर बुलाया था रावत को, लेकिन संसद के मानसून सत्र का हवाला देते हुए पूछताछ के लिए पेश होने से इनकार कर दिया था राउत ने, यही नहीं राउत ने यह भी कहा था कि अगर हिम्मत है तो एजेंसी कर ले उन्हें गिरफ्तार, यहां तक कि आज आज सुबह भी संजय राउत ने ट्वीट कर कहा- ‘झूठी कार्रवाई, झूठा सबूत, मैं नहीं छोड़ूंगा शिवसेना, मैं मर भी जाऊं तो नहीं करूंगा सरेंडर, जय महाराष्ट्र, महाराष्ट्र और शिवसेना की लड़ाई है जारी,’ 1034 करोड़ के पात्रा चॉल लैंड स्कैम से जुड़ा है मामला, रविवार सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम पहुंची रावत के मुंबई के भांडुप स्थित घर पर, बीती 27 जुलाई को ईडी ने समन भेजकर तलब किया था राउत को, जांच में सहयोग ना करने के बाद ईडी के अधिकारी पहुंच गए राउत के घर

Read More »
jharkhand congress mla letter 1659263167

सोरेन सरकार गिराने के लिए विधायकों को मंत्रीपद और 10 करोड़ का खुलासा, सीएम बिस्वा ने बनाया था प्लान!: झारखंड कैश कांड में सोरेन सरकार गिराने और इसमें असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के शामिल होने की साज़िश का हुआ बड़ा खुलासा, एक अन्य कांग्रेस विधायक ने लेटर बम फोड़ कर किया बड़ा खुलासा, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने हावड़ा में पकड़े गए तीनों कांग्रेसी विधायकों पर लगाया बड़ा आरोप, कुमार जयमंगल सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि- इन तीनों विधायकों ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था कोलकाता, इसके बाद तीनों उन्हें लेकर जाना चाहते थे गुवाहाटी, वहां असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा से मिलने की थी योजना, इस पत्र में कांग्रेस विधायक ने लिखा है कि असम के मुख्यमंत्री ने इन लोगों से किए थे कुछ खास वादे, जिनके मुताबिक झारखंड की कांग्रेस और झामुमो की सरकार गिराने की थी इनकी साजिश, इसके बाद बनने वाली नई सरकार में इन विधायकों को मंत्री पद और 10 करोड़ रुपए देने का किया था वादा, वहीं हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं उस पार्टी में 22 साल तक रहा हूं तो ऐसे में कई लोग रहते हैं मेरे सम्पर्क में

Read More »
congrees mla with cash 1659252072

नोटों की गड्डियों के साथ पकड़े गए तीनों कांग्रेसी विधायकों को सोनिया गांधी ने 24 घण्टे के अंदर किया निलंबित: कैश कांड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर की बड़ी करवाई, नोटों की गड्डियों के साथ पकड़ में आए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखंड के 3 विद्यायकों को किया पार्टी से निलंबित, जामताड़ा के इरफान अंसारी, खिजरी के राजेश कच्छप और कोलेबिरा के नमन विक्सल कोंगाड़ी को कांग्रेस पार्टी ने किया निलंबित, बीते रोज शनिवार को पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के तीनों विधायक को उनकी गाड़ी में नोट की गड्डियों के साथ पुलिस ने लिया था हिरासत में, कांग्रेस के तीन विधायकों के इतने कैश के साथ पकड़े जाने के बाद से ना सिर्फ पार्टी के अंदर बल्कि प्रदेश व देश की राजनीति में भी आ गया भुचाल, झारखंड में ऑपेरशन लोटस के तहत सोरेन सरकार को गिराने की साज़िश से जोड़कर देखा जा रहा है इस कांड को, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा- धनबल और षड्यंत्र के दम पर बीजेपी हासिल करना चाहती है सत्ता, लोकतंत्र के लिए नही है ये संकेत अच्छा, लगातार इस तरह की कोशिश हो रही है देशभर में

Read More »
maharashtra cm eknath shinde uddhav thackeray

मुझे पता है कि आनंद दिघे के साथ क्या हुआ था, अगर बोलने लगा तो आ जाएगा भूकंप- शिंदे का ठाकरे पर निशाना: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सत्ता परिवर्तन के बाद भी दिग्गजों के बीच जुबानी जंग जारी, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आरोपों पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया पलटवार, साथ अपने राजनीतिक गुरु आनंद दिघे को लेकर उद्धव ठाकरे का बिना नाम लिए दी चेतावनी, मालेगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा–‘धर्मवीर’ के साथ जो हुआ मैं उसका गवाह हूं, मुझे पता है कि दिघे के साथ क्या हुआ था ? अगर मैं इंटरव्यू में बोलने लगा तो आ जाएगा भूकंप, आज बागी विधायकों को बागी कहा जा रहा है लेकिन मैंने विद्रोह इसलिए किया क्योंकि मैं बालासाहेब ठाकरे की विरासत की करना चाहता हूं रक्षा, कुछ लोगों के विपरीत, मैंने हर साल छुट्टियों के लिए नहीं की कभी विदेश यात्रा, मेरे दिमाग में केवल शिवसेना और उसके विकास की थीं बातें, आप भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ते हैं और फिर मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस और राकांपा के साथ बनाते हैं सरकार, क्या यह नहीं है विश्वासघात?’

Read More »
sanjay raut

शिवसेना नेता संजय राउत के घर पहुंची ED, हो सकती है गिरफ्तारी, पात्रा चॉल जमीन घोटाले से जुड़ा है मामला: रविवार सुबह-सुबह शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत पर हुई ED की बड़ी कार्रवाई, प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम पहुंची रावत के मुंबई के भांडुप स्थित घर पर, जानकारी के मुताबिक पात्रा चॉल जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच में सहयोग ना करने के चलते ED की टीम पहुंची रावत के घर, ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि राउत को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है ED, महाराष्ट्र के 1000 करोड़ से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम संजय राउत पहले से ही कर रही है पूछताछ, बीती 27 जुलाई को ईडी ने समन भेजकर तलब किया था संजय राउत को, लेकिन अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए थे राउत, इसके बाद अब ईडी के अधिकारी पहुंच गए हैं राउत के घर, इस मामले में बीजेपी नेता रामकदम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखबार सामना चला रहे हैं लेकिन लेकिन नहीं कर पा रहे हैं जांच का सामना, देश में कोई भी हो, जिसने गलत काम किया है, उसके खिलाफ होगी कार्रवाई

Read More »