Day: July 21, 2022

पहले राउंड की काउंटिंग में मुर्मू आगे

राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहले राउंड की काउंटिंग में मुर्मू आगे, मिले 540 वोट तो यशवंत को 240: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ी खबर, देश को आज मिलेगा नया राष्ट्रपति, NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय, मतदान के बाद वोटों की काउंटिंग जारी, पहले राउंड की वोटिंग हो चुकी है समाप्त, पहले राउंड में मुर्मू को मिले 540 वोट तो वहीं विपक्ष की तरफ से साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मिले महज 240 वोट, सूत्रों के अनुसार NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत है तय, इसी बीच ओडिशा के एसएलएस मेमोरियल रेजिडेंशियल स्कूल, पहाड़पुर में जश्न हो गया है शुरू, इस स्कूल की स्थापना एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपने पति और 2 बेटों के निधन के बाद की थी उनकी याद में, मुर्मू की जीत की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे मुर्मू के आवास, साथ ही पीएम मोदी के पूरी कैबिनेट भी पहुंचे मुर्मू के आवास

Read More »
सोनिया से पहले चरण की पूछताछ हुई खत्म

सोनिया से पहले चरण की पूछताछ हुई खत्म, ED दफ्तर से निकली गांधी, 25 को फिर होगी पेशी: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से पहले चरण की पूछताछ हुई खत्म, प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया आज की पूछताछ पूरी कर ली है, पहले दिन सोनिया से ED ने करीब 2 घंटे तक की पूछताछ, पहले दिन की पूछताछ के खत्म होने के बाद ED दफ्तर से निकली सोनिया गांधी पहुंची अपने आवास, अब सोनिया गांधी से 25 जुलाई को होगी आगे के चरणों की पूछताछ, अगले चरणों में सोनिया गांधी से ED कर सकता है कई अहम सवालों को लेकर पूछताछ, ईडी सूत्रों के मुताबिक, केन्द्रीय जांच एजेंसी की तरफ से सोनिया गांधी से दस जनपथ पर हुई बैठक को लेकर भी पूछे सवाल, साथ ही उनसे पुछा गया कि यंग इंडिया बनाने का आइडिया किसका था? आरंभिक बैठक कहां हुई और आप कितनी बैठकों में शामिल हुई थी? क्या इसकी कोई बैठक 10 जनपथ पर भी हुई थी? क्या यह पूरा मामला पहले से ही पूर्व निर्धारित था क्योंकि यंग इंडियन एजीएल और कांग्रेस तीनों की मुख्य कर्ताधर्ता आप ही हो?

Read More »
आज मिलेगा देश को नया राष्ट्रपति

आज मिलेगा देश को नया राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू की जीत तय, PM मोदी के साथ पूरी कैबिनेट जाएगी उनके गांव: आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी, आज शाम को देश को मिलेगा नया राष्ट्रपति, NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है मुकाबला, सियासी जानकारों और मतगणना के बाद आये पहले रुझानों के अनुसार द्रौपदी मुर्मू की जीत मानी जा रही है तय, रुझानों में मुर्मू के आगे होने पर उनके गांव में लोगों में देखने को मिल रही है जोरदार खुशी, पूरा गांव जीत के एलान से पहले ही जश्न मनाने में जुटा, युवतिया, स्कूली छात्राएं नाच-गाने के साथ मना रही है जश्न तो वहीं गांव में बनाए गए हैं 20 हजार लड्डू, वहीं सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव मतगणना के बाद द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी पूरी केबिनेट पहुंचेगी उनके घर

Read More »
राहुल के निशाने पर केंद्र सरकार

अहंकार और तानाशाही पर ‘सत्य’ पड़ेगा भारी, दबाई जा रही है देश की जनता की आवाज- राहुल: नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से ED की पूछताछ जारी, तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे लेकर इशारों इशारों में अन्य मुद्दों के साथ साधा केंद्र पर निशाना, संसद में विपक्ष द्वारा उठाई जा रही मांगों को लेकर चर्चा ना होने पर भी राहुल ने कैसा तंज, राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘GST पर चर्चा करो – सदन स्थगित, महंगाई पर चर्चा करो – सदन स्थगित, अग्निपथ पर चर्चा करो – सदन स्थगित, एजेंसियों के दुरूपयोग पर चर्चा करो – सदन स्थगित, आज सरेआम, देश की जनता की आवाज़ दबाई जा रही है, इस अहंकार और तानाशाही पर ‘सत्य’ भारी पड़ेगा’, वहीं सोनिया गांधी से ED दफ्तर में हो रही पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कर रही है देशभर में विरोध प्रदर्शन, नेशनल हेराल्ड केस ED राहुल गांधी से पहले ही कर चूका है करीब 50 घंटे तक पूछताछ

Read More »
ममता के निशाने पर केंद्र सरकार

मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर भी GST है तो सरकार ये बताएं कि मरने पर कितनी लगेगी- ममता: TMC ने कोलकाता में शहीद दिवस रैली का किया आयोजन, आयोजन के दौरान कोलकाता में हो रही है जमकर बारिश, शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए TMC प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साधा केंद्र पर निशाना, केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में कई खाद्य प्रदार्थो एवं अस्पताल के बेड पर लगाया है GST, इसे लेकर ममता ने कहा- ’21 जुलाई को बारिश होती ये ईश्वर,अल्लाह की मेहरबानी है और बारिश को देखकर BJP और सीपीआई (एम) हंस रही थी, लेकिन आप डटे रहे ham डटे रहे, भाजपा हर जगह सरकार तोड़ रही है, भाजपा का यही काम है, बंगाल में उन्होंने हमें हराने की कोशिश लेकिन हरा नहीं सकी, अब बीजेपी वालों की बुद्धि ख़राब हो गई है, वे पागल हो गए हैं, उन्होंने मूढ़ी पर GST लगाई है तो क्या भाजपा के लोग अब मूढ़ी नहीं खाएंगे, मिठाई, लस्सी, दही पर GST लगी है, लोग क्या खाएंगे? मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर भी GST… ये बताएं कि मरने पर कितनी GST लगेगी’

Read More »
गहलोत ने साधा केंद्र पर निशाना

सोनिया गांधी ने जीता है पुरे देश का दिल, क्या कोई छोड़ सकता है प्रधानमंत्री का पद?- CM गहलोत: नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से ED की पूछताछ जारी, सोनिया से पूछताछ से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने AICC दफ्तर से मीडिया को किया संबोधित, कहा- ‘आज ED ने सोनिया जी को बुलाया है जिनके बारे में पूरा देश जानता है कि वो ऐसी नेता हैं, जिन्होंने पूरे देश का दिल जीता और जिस रूप में यूपीए का गठन किया, फील गुड, इंडिया शाइनिंग के नारों को हराया जोकि आर्टिफिशियल थे, मनमोहन सिंह को पीएम बनाया, आप ही बताइये कोई प्रधानमंत्री पद छोड़ सकता है क्या?, जिन्होंने भारतीय संस्कार-संस्कृति आत्मसात की, क्या-क्या बातें उनके बारे में नहीं कही जा रही थीं जब राजीव गांधी की शहादत हो गयी थी, इस सरकार को इतनी भी शर्म नहीं आती है आप किस महिला से किस रूप में कर रहे हैं व्यवहार, ED वाले उनके घर जाकर बयान ले सकते थे, मोतीलाल वोरा के बयान भी लिए गए थे घर जाकर, पर उनका रवैया बहुत ही निम्न स्तर का है उनको चिंता ही नहीं है देश क्या सोच रहा होगा’

Read More »
गहलोत-पायलट को लिया हिरासत में

गहलोत-पायलट को पुलिस ने लिया हिरासत में, सोनिया से ED की पूछताछ के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए सोनिया गांधी पहुंची ED दफ्तर, सोनिया गांधी से पूछताछ हुई शुरू, हो रही है रिकॉर्डिंग, प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के विरोध में देश भर के कांग्रेसी दिग्गज पहुंचे दिल्ली, AICC दफ्तर से प्रवर्तन निदेशालय की तरफ कूच कर रहे कोंग्रेसी दिग्गजों को पुलिस ने लिया हिरासत, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट को पुलिस ने लिया हिरासत में, ED के खिलाफ आज कांग्रेस ने पूरे देश में किया है प्रदर्शन का ऐलान, इससे पहले AICC दफ्तर में पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम गहलोत ने साधा केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना, कहा- ‘सोनिया गांधी ने पूरे देश का दिल जीता है और किया है यूपीए का गठन, उन्होंने प्रधानमंत्री का पद छोडा था, यह एक साजिश है कांग्रेस को रोकने की, लेकिन विपक्ष केंद्र के खिलाफ उठाता रहेगा अपनी आवाज’

Read More »
सोनिया गांधी पहुंची ED दफ्तर

सोनिया गांधी पहुंची ED दफ्तर तो विपक्ष का आया साझा बयान- सरकार कर रही है बदले की राजनीति: देश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंची कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, ED द्वारा भेजे गए समन के विरोध में कांग्रेस कर रही है देश भर में प्रदर्शन, कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता हैं दिल्ली में मौजूद, एआईसीसी दफ्तर को पुलिस ने पूरी तरह किया छावनी में तब्दील, वही इस मामले में विपक्ष की और से भी आया है साझा बयान, विपक्ष ने कहा– ‘जाँच एजेंसियो का किया जा रहा है दुरूपयोग, सरकार कर रही है बदले की राजनीति’, 12 विपक्षी दलो के आए बयान के बाद कांग्रेस को मिली ताकत, इससे पहले नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निर्देशालय राहुल गांधी से कर चूका है करीब 50 घंटे की पूछताछ

Read More »