



Day: July 21, 2022



भारत ने रचा इतिहास, आदिवासी समुदाय से आने वाली भारत की बेटी को चुना गया राष्ट्रपति- पीएम मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी देश की अगली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई, पीएम मोदी ने मुर्मू के आवास पहुंच दी बधाई, पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- ‘भारत ने रचा इतिहास, ऐसे समय में जब 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, पूर्वी भारत के एक दूरदराज के हिस्से में पैदा हुए आदिवासी समुदाय से आने वाली भारत की बेटी को चुना गया है हमारा राष्ट्रपति, इस उपलब्धि के लिए द्रौपदी मुर्मू को बहुत बहुत बधाई, मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को करती है प्रेरित, वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, हाशिए पर और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं, द्रौपदी मुर्मू एक उत्कृष्ट विधायक और मंत्री रही हैं, झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल रहा बहुत शानदार,मुझे विश्वास है कि वह एक उत्कृष्ट राष्ट्रपति होंगी जो आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को करेंगी मजबूत’
21 Jul 2022
Read More »


आदिवासी समाज से आने वाली 64 वर्षीय द्रोपदी मुर्मू बनीं देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति, सिन्हा को दी मात: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, आदिवासी समाज से आने वाले 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वी राष्ट्रपति, आज आए चुनावी नतीजों में द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को दी मात, इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू बनीं है देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू से पहले प्रतिभा पाटिल को देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का गौरव हुआ था प्राप्त, द्रौपदी मुर्मू केवल दूसरी महिला राष्ट्रपति ही नहीं, बल्कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति भी हैं, झारखण्ड की पूर्व राज्यपाल के साथ साथ ओडिशा सरकार में मंत्री भी रह चुकी है मुर्मू, वहीं मुर्मू की जीत के साथ ही उनके गांव में है जश्न का माहौल, वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और द्रौपदी मुर्मू का होगा रोड शो, जिसके लिए लुटियंस में जगह जगह की जा रही हैं स्वागत की तैयारियां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबसे कुछ देर में अपनी पूरी कैबिनेट के साथ मुर्मू के घर जाकर उन्हें देंगे शुभकामनाएं
21 Jul 2022
Read More »


क्या अब दूध का जला, छाछ को… दूध का दूध… जैसे लोकोक्ति-मुहावरों पर भी देना पड़ेगा GST?- अखिलेश: केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में डेयरी उत्पादों पर बढ़ाये गए GST को लेकर को विपक्ष है हमलावर, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जन्माष्टमी और मुहावरों-लोकोक्ति का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर कसा तंज, अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘जय श्री कृष्णा! जन्माष्टमी के ठीक एक महीने पहले बीजेपी सरकार ने दूध, दही, छाछ पर GST लगाकर जो चोट कृष्ण भक्तों को दी है, उससे आहत होकर हर एक भोला कृष्ण भक्त पूछ रहा है कि क्या अब दूध का जला, छाछ को भी… दूध का दूध… दूधो नहाओ… दही जमना जैसे लोकोक्ति-मुहावरों पर भी GST देना पड़ेगा?’, दूध, दही और छाछ पर जीएसटी लगाने के फैसले को लेकर अखिलेश पहले भी साधा चुके हैं केंद्र सरकार पर निशाना, साथ ही अखिलेश यादव ने दी थी GST की नई परिभाषा- ‘GST=गयी सारी तनख़्वाह’
21 Jul 2022
Read More »

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा एलान, वोटिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेगी TMC: उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी उप राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया से रहेगी दूर, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने गुरूवार को हुई पार्टी की बैठक के बाद किया एलान, कहा- ‘ज्यादातर सांसदों ने ममता बनर्जी से इस संबंध में किया है अनुरोध, अंतिम समय में विरोधी दलों ने बिना परामर्श किए मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा की थी, मार्गरेट अल्वा के नाम पर विपक्ष ने TMC से नहीं की थी किसी तरह की चर्चा,’ सांसदों के अनुरोध के बाद अभिषेक बनर्जी ने बड़ा एलान करते हुए कहा- ‘TMC आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया में नहीं लेगी हिस्सा,’ बता दें आज सुबह ही TMC की तरफ से मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने की हुई थी घोषणा, लेकिन सीएम ममता बनर्जी के इस फैसले को विपक्षी खेमे के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है, बता दें मार्गरेट अल्वा ने मंगलवार को दाखिल किया था अपना नामांकन, इस दौरान भी टीएमसी के प्रतिनिधि नहीं थे मौजूद
21 Jul 2022
Read More »

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय, बीजेपी निकालेगी रोड़ शो, दिल्ली के लुटियंस में तैयारियां जोरों पर: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ी खबर, आदिवासी समाज से आने वाले 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय, तो राउंड की वोटिंग में द्रौपदी मुर्मू निकली बहुत आगे, दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद द्रौपदी मुर्मू को मिले 1349 वोट तो वहीं विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मिले 534 वोट, ऐसे में दो चरणों की काउंटिंग से हो चूका है तय कि द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की अगली राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू की जीत की अग्रिम ख़ुशी में लुटियंस में जगह जगह की जा रही हैं मुर्मू के स्वागत की तैयारियां, हर प्रदेश की तरफ से जगह जगह की जारी हैं स्वागत की तैयारियां, नतीजे घोषित होने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ द्रौपदी मुर्मू के साथ निकालेंगे रोड शो, वहीं सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी पूरी कैबिनेट के साथ द्रौपदी मुर्मू के आवास पहुंच देंगे उन्हें बधाई
21 Jul 2022
Read More »

LG ने सीएम केजरीवाल के सिंगापूर दौरे की फ़ाइल को किया ख़ारिज, कहा- वह है मेयर से जुड़ा सम्मेलन: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब नहीं जा पाएंगे सिंगापुर, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीएम केजरीवाल को सिंगापुर दौरे के लिए मंजूरी देने से किया इनकार, 1 अगस्त को एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अरविंद केजरीवाल जाना चाहते थे सिंगापुर, जरूरी प्रक्रिया के तहत दिल्ली सरकार ने एलजी से मांगी थी इसकी मंजूरी, लेकिन काफी दिनों से यह फाइल थी लंबित, एलजी ऑफिस की ओर से फाइल खारिज करने को लेकर कहा गया- ‘सिंगापुर का सम्मेलन मेयर्स का है उसमें मुख्यमंत्री के जाने का नहीं है कोई औचित्य, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस मुद्दे को लेकर लिखा था लेटर, वहीं एलजी की ओर से फाइल रिजेक्ट किए जाने पर बोले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया- ‘एलजी के बताए कारण से हम नहीं हैं सहमत, यह मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत निमंत्रण है’
21 Jul 2022
Read More »


