Day: July 20, 2022

‘महंगाई से जूझती जनता के लिए 'गब्बर' की रेसिपी...’

कम बनाओ, कम खाओ, जुमलों के तड़के से भूख मिटाओ, GST= गृहस्थी सर्वनाश टैक्स- राहुल गांधी: बढ़ती महंगाई से आम आदमी की टूटी कमर, इसी बीच केंद्र सरकार द्वारा खाने की कई चीजों पर लगाए गए TAX ने किया आग में घी डालने का काम, दूध, दही, पनीर सहित अन्य पैक्ड खाद्य प्रदार्थों पर सरकार ने लगाया GST, इसे लेकर विपक्ष सड़क से लेकर संसद तक केंद्र सरकार के खिलाफ उठा रहा है आवाज, इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए केंद्र पर साधा निशाना, लिखा- महंगाई से जूझती जनता के लिए ‘गब्बर’ की रेसिपी, कम बनाओ, कम खाओ, जुमलों के तड़के से भूख मिटाओ, ‘मित्रों’ की अनकही बातें तक सुनने वाले प्रधानमंत्री को अब जनता की बात सुननी भी होगी और ये GST वापस लेना भी होगा,’ यही नहीं राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ एक फोटो शेयर करते हुए GST की नई परिभाषा भी बताई, जिसके अनुसार- ‘GST= गृहस्थी सर्वनाश टैक्स’

Read More »
किसकी होगी शिवसेना?

ठाकरे को लगा एक और झटका, शिंदे ने चुनाव आयोग के सामने ठोका असली शिवसेना होने का दावा: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को दे रहे हैं लगातार झटके, चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार शिंदे गुट ने आयोग के सामने असली शिवसेना होने का ठोका दावा, सूत्रों के मुताबिक मंगलवार 19 जुलाई देर शाम शिंदे गुट के सांसदों की तरफ से चुनाव आयोग को लिखा गया है एक पत्र, इसमें शिंदे गुट को असली शिवसेना की मान्यता देने की मांग की गई है, हालांकि इस पर फैसला करने के लिए चुनाव आयोग राजनीतिक दल की मान्यता से जुड़ी प्रक्रिया के तहत दोनों दलों को देगा समान अवसर, शिंदे ग्रुप ने अपने साथ दो तिहाई से अधिक विधायक और शिवसेना के 19 में से 12 सांसद के समर्थन के आधार पर शिवसेना पर ठोका है ये दावा, चुनाव आयोग के सूत्रों ने पुष्टि की है कि शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट से मंगलवार शाम करीब 6 बजे मिला था एक पत्र

Read More »
आजम ने मिलाये राजभर के सुर में सुर बोले

आजम ने मिलाये राजभर के सुर में सुर, बोले- अखिलेश कभी धूप में खड़े दिखेंगे तो मैं कुछ बोलूंगा: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव और लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मुश्किलें नहीं ले रही ख़त्म होने का नाम, समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जहां अखिलेश यादव के खिलाफ खोल रखा है मोर्चा तो वहीं अब उनकी पार्टी के ही विधायक ने साधा है निशाना, मंगलवार रात रामपुर से सपा विधायक आजम खान के प्रयागराज पहुंचने पर जब अखिलेश और राजभर के बीच चल रही जुबानी जंग से जुड़े सवाल के जवाब में दे दिया बड़ा बयान, आजम ने राजभर के सुर में सुर मिलाते हुए कहा- ‘मैं राजभर के बयान से सहमत हूँ, कभी धूप में वे खड़े दिखेंगे तो मैं कुछ बोलूंगा’, इससे पहले राजभर ने लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद अखिलेश पर AC के कमरों में बैठकर राजनीति करने का लगाया था आरोप, साथ ही कहा था कि अगर चुनाव जीतना है तो बाहर सड़कों पर उतरना ही होगा

Read More »
शिंदे गुट के विधायकों को SC से मिली राहत

शिंदे गुट के विधायकों को SC से मिली राहत, 1 अगस्त को होगी अगली सुनवाई, बनेगी एक बड़ी बेंच: महाराष्ट्र के सियासी संकट पर उद्धव ठाकरे की अगुआई वाले खेमे और एकनाथ शिंदे खेमे की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज की सुनवाई हुई ख़त्म, अब 1 अगस्त को होगी मामले में अगली सुनवाई, आज की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच हुई जमकर बहस, दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी अपनी तरफ से रखा अपना पक्ष, तो वहीं सुनवाई के दौरान CJI एनवी रमना ने कहा- इस पुरे केस को लेकर हमारे मन हैं कुछ शंकाएं, लेकिन मैं इस पर नहीं करना चाहता कोई भी टिप्पणी, क्योंकि यह है एक राजनीतिक मुद्दा, लेकिन पार्टी में बंटवारे के बिना व्हिप जारी होने का क्या परिणाम होगा? हमारे सामने आज नहीं रखी गई हैं सभी याचिकाएं, दोनों पक्ष एक-एक पेपरबुक एक हफ्ते के अंदर कोर्ट में कराएं जमा, उसके बाद हो सकता है की ये मामला हो सकता है यह मामला संविधान पीठ को सौंपने की पड़े ज़रूरत, विधानसभा के रिकॉर्ड को रखा जाए सुरक्षित’

Read More »
810320 modi gehlot

अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा भी तभी होगा सफल जब…- CM गहलोत के निशाने पर फिर मोदी सरकार: आजादी के बाद से अब तक हुए विकास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निशाने पर मोदी सरकार, सीएम गहलोत ने कहा- ‘केंद्र सरकार को आमजन को बताना चाहिए कि आजादी के बाद से अब तक हम अन्य मुल्कों के साथ किस तरह से विकास की गति में रहे हैं आगे, इस बात को स्वीकार करने में राजनीतिक दलों को नहीं होना चाहिए कोई गुरेज, आजादी अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा भी तभी होगा सफल, जब हम देश के आमजन को बात सकें आजादी के बाद के बारे में,’ गहलोत ने बताया- आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस से प्रदेश सरकार की ओर से पूरे साल चलाया जाएगा कार्यक्रम, जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से युवा पीढ़ी को कराया जाएगा अवगत, पिछले 75 सालों में देश ने स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, बिजली, पानी आदि क्षेत्रों में की है अभूतपूर्व तरक्की, देश द्वारा की गई इस तरक्की का एहसास होने पर ही सभी घरों में झंडा फहराने का कार्यक्रम हो पाएगा सफल, देश के विकास के लिए आवश्यक है कि सभी धर्माें में सद्भावना एवं देश में एकता रहे कायम

Read More »