Day: July 20, 2022

'गहलोत सरकार की घोर लापरवाही से पनप रहा अवैध खनन'

अवैध खनन रोकने में नाकाम सरकार की लापरवाही के कारण संत को करना पड़ा आत्मदाह का प्रयास- मैडम राजे: भरतपुर जिले के डीग में आदिबद्री धाम और कनकांचल में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ एक संत ने किया आत्मदाह का प्रयास, गंभीर रूप से झुलसे संत को तुरंत ले जाया गया डीग के स्थानीय अस्पताल, जहां से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल के लिए कर दिया गया रेफर, अब इस मामले को लेकर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोल दिया है मोर्चा, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर साधा गहलोत सरकार पर निशाना, लिखा- ‘उदयपुर के बाद फिर बृज के कामा क्षेत्र में अशोक गहलोत सरकार की घोर लापरवाही, अवैध खनन को बंद कराने की साधु-संतो की मांग पर राज्य सरकार ने नहीं दिया ध्यान, एक संत के आत्मदाह का प्रयास इसी का है परिणाम, ये कैसी है विडम्बना कि रोक के बाद भी वहां हो रहा है अवैध खनन और साधु-संतो को उठानी पड़ रही है आवाज़, राज्य सरकार ने यदि इस विषय को गम्भीरता से लिया होता तो आज नहीं होती ये स्थिति, इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है राज्य की गहलोत सरकार’

Read More »
गहलोत के बयान पर राठौड़ीवार

अन्तर्द्वन्द में उलझी है सरकार इसीलिए ठहरा हुआ है प्रदेश का विकास- गहलोत के बयान पर राठौड़ी’वार’: आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा फहराने को लेकर गरमाई सियासत, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा हर घर तिरंगा फहराने को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी ने किया पलटवार, राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा- ‘अच्छा रहता नवंबर में गहलोत सरकार 4 साल पूरा कर रही है वो अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखते, मैने पहली बार देखा कि सत्तारूढ़ दल के मंत्री कभी राजेन्द्र गुढ़ा तो कभी अशोक चांदना सरकार को ललकारते हैं, पार्टी के विधायक सरकार पर भ्रष्टाचार के लगा रहे हैं आरोप, प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार खुद अन्तर्द्वन्द में उलझी हुई है और यही कारण है कि आज राजस्थान में विकास ठहरा हुआ है, पहले बार प्रदेश में आतंकी संगठन पसार रहे हैं अपने पैर,’ इससे पहले सीएम गहलोत ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि पहले पीएम मोदी को देश को बताना चाहिए कि आज विश्व में भारत किस स्थान पर खड़ा है फिर घर घर झंडा लगाने की बात करें’

Read More »
कल होगी सोनिया की ED के सामने पेशी

सीएम गहलोत पहुंचे दिल्ली, सोनिया से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन में होंगे शामिल: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड केस में कल प्रवर्तन निदेशालय करेगा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ, इसे लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का दिल्ली जमावड़ा हुआ शुरू, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे दिल्ली, सीएम गहलोत ED के विरोध में होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन में होंगे शामिल, वहीं कल होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अकबर रोड को आज ही कर दिया है बंद, इससे पहले नैशनल हेराल्ड केस में ED कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कर चुकी है पूछताछ, ED ने राहुल से करीब 50 घंटे तक की थी पूछताछ, हालांकि सोनिया को भी पहले ED ने किया था समन जारी लेकिन उन्होंने ख़राब स्वास्थ्य का हवाल देकर जुलाई के अंत में मांगी थी तारीख

Read More »
कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है

कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है, अगली बारी किसकी- खटीक के इस्तीफे पर बोले अखिलेश: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, योगी सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, खटीक के इस्तीफा देने पर अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना, ट्वीट कर लिखा- जहाँ मंत्री होने का सम्मान तो नहीं परंतु दलित होने का अपमान मिले… ऐसी भेदभावपूर्ण भाजपा सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए यथोचित उपाय है, कभी-कभी बुलडोज़र उल्टा भी चलता है, उप्र भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कुशासन की क्रॉनॉलॉजी समझिए: पहले लोक निर्माण विभाग के मंत्रालय में विद्रोह, फिर स्वास्थ्य मंत्रालय में विद्रोह, अब जल शक्ति मंत्रालय में विद्रोह, जनता पूछ रही है, उप्र की भाजपा सरकार ईमानदारी से बताए… अब अगली बारी किसकी है?’ बता दें कि दिनेश खटीक ही नहीं कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद भी पार्टी से नाराज हैं

Read More »
अठावले का बड़ा बयान

संजय राउत ने ही शिवसेना को तोड़ा है, उन्हीं के कहने पर ठाकरे ने लिए गलत फैसले- अठावले: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच जुबानी जंग चरम पर, शिवसेना में बने दो गुटों को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सांसद संजय राउत को ठहराया जिम्मेदार, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा- ‘मुझे लगता है कि संजय राउत ने ही शिवसेना को तोड़ा है, संजय राउत के कहने पर ही उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस-NCP के साथ जाने का लिया था निर्णय, जो कि सरासर गलत था,’ बता दें कि कुछ दिनों पहले शिवसेना में अंदरूनी कलह के बाद पार्टी बंट गई है दो धड़ों, जिसमें एक धड़ा उद्धव ठाकरे और दूसरा धड़ा एकनाथ शिंदे के समर्थन में है, एकनाथ शिंदे गुट ने बीजेपी के समर्थन के साथ प्रदेश में बनाई नई सरकार, फिलहाल ठाकरे और शिंदे गुट के बीच असली शिवसेना को लेकर चल रही है तकरार

Read More »
सिंधिया के बाद तोमर के गढ़ में भी लगा बीजेपी को झटका

निकाय चुनाव में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, सिंधिया के बाद अब तोमर के गढ़ में भी मिली हार: मध्यप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, भले ही नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना दबदबा कायम रखा हो लेकिन चंबल क्षेत्र में पार्टी को लगा है बड़ा झटका, पहले चरण में जहां बीजेपी को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में करना पड़ा था हार का सामना तो अब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के संसदीय क्षेत्र मुरैना में भी पार्टी को मिली है पराजय, कांग्रेस महापौर प्रत्याशी शारदा राजेंद्र सोलंकी ने 14 हजार 600 वोट से जीत की है हासिल, उन्होंने भाजपा की मीना जाटव को हराया, मुरैना में मिली हार को पार्टी के लिए माना जा रहा है बड़ा झटका, पहले चरण की मतगणना में बीजेपी ने 7 और दूसरे चरण में 4 सीटों पर जीत की है दर्ज, भाजपा ने 16 में से 9 नगर निगम में मेयर का पद किया है हासिल, हालांकि, 2015 के मुकाबले पार्टी को नुकसान झेलना पड़ा भरी नुक्सान, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सेमीफाइनल कहे जा रहे इस चुनाव में चंबल क्षेत्र ने बढ़ा दी है भाजपा की परेशानी

Read More »
राजभर ने फिर साधा अखिलेश पर निशाना

अखिलेश सिर्फ BJP का नाम लेकर जिंदा हैं, मुसलामानों को भाजपा का डर दिखाकर लेते हैं वोट- राजभर: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर साधा निशाना, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बोले राजभर- ‘अखिलेश यादव सिर्फ बीजेपी का नाम लेकर जिंदा हैं, वो मुसलमानों को बीजेपी का डर दिखाते हैं और मुसलमान डर की वजह से करते हैं उन्हें वोट लेकिन अब मुसलमान भी इस बात को समझ गए हैं कि अखिलेश उन्हें बीजेपी का डर दिखाकर ले लेते हैं वोट, जब मुसलमानों के खिलाफ जुल्म होता है तो अखिलेश यादव साध लेते हैं चुप्पी,’ राजभर के एक के बाद एक आ रहे अखिलेश विरोधी बयानों से अब सियासी गलियारों में लगने लगे हैं कयास कि राजभर चाहते हैं कि खुद अखिलेश उन्हें कर दे गठबंधन से अलग, यही वजह है कि कई मौकों पर राजभर अखिलेश पर साध चुके हैं निशाना, यहीं नहीं गठबंधन में होने के बावजूद भी उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार के पक्ष में डाला था अपना वोट

Read More »
विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति

विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, 134 सांसदों ने पक्ष में किया वोट, प्रदर्शनकारियों ने जताया विरोध: श्रीलंका में जारी सियासी संकट के बीच बड़ी खबर, श्रीलंका की संसद में लिया गया बड़ा फैसला, रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, सदन के 134 सांसदों ने विक्रमसिंघे के पक्ष में किया वोट तो वहीं अन्य उम्मीदवार दुल्लास अल्हाप्पेरुमा को 82 वोट मिले जबकि अनुरा कुमारा दिसानायके के पक्ष में सिर्फ 3 सांसदों ने किया वोट, राष्ट्रपति बनने के बाद बोले रानिल- ‘देश है मुसीबत की स्थिति में, आगे और बड़ी चुनौती है,’ गौरतलब है कि श्रीलंका में अब तक के सबसे भीषण आर्थिक संकट से निपटने में सरकार की नाकामी के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और राजनीतिक उथल पुथल तथा देश में फैले अराजकता के माहौल के बीच गोटबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद से दे दिया था इस्तीफा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुप्त मतदान के जरिए कराया गया राष्ट्रपति चुनाव

Read More »