



Day: July 19, 2022


राय का बीजेपी में घुट रहा है दम, RJD में होंगे शामिल- तेजश्वी के बयान पर बोली BJP- दावा झूठा: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को लेकर दिए गए बयान पर गरमाई राजनीति, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सोमवार को हुई वोटिंग के दौरान तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि, ‘नित्यानंद राय ने उनसे मिलकर आरजेडी में आने की जताई थी इच्छा, यहीं नहीं नित्यानंद ने उनसे बीजेपी में उनका दम घुटने की भी कही थी बात,’ तेजश्वी यादव के इस दावे को लेकर अब बीजेपी नेता तेजस्वी पर हो गए हैं हमलावर, बीजेपी की बिहार इकाई के उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा- ‘तेजस्वी यादव का यह दावा बालू की दीवार की तरह है झूठा, यह अनर्गल प्रलाप है जो नेता विपक्ष के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है, तेजस्वी खुद को नित्यानंद के सामने बौना समझ रहे हैं, इसलिए वे ऐसा बयान दे रहे हैं, ईडी से बचने के लिए खुद तेजस्वी यादव ने नित्यानंद राय से की थी मुलाकात’
19 Jul 2022
Read More »

अखिलेश ने माना होता मेरा और नेता जी का कहना तो आज होते मुख्यमंत्री- चाचा शिवपाल का बड़ा बयान: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, समाजवादी पार्टी और गठबंधन में शामिल दलों के बीच की दरार अब हो चुकी है बढ़ी, समाजवादी पार्टी के साथ विधानसभा चुनाव से पहले साथ आए प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने अपने भतीजे अखिलेश यादव को लेकर दिया बड़ा बयान, यादव ने कहा- ‘अगर अखिलेश यादव ने मेरा और मुलायम सिंह का सुझाव माना होता तो आज वे सत्ता में होते, नेताजी से लेकर समाजवादियों के आदर्शों और विचारों पर चले होते तो वो आज राज्य के मुख्यमंत्री बने होते,’ यहीं नहीं आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव को लेकर भी शिवपाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी, शिवपाल ने कहा- ‘मैं इतना जानता हूं कि अगर मुझे स्टार प्रचारक बना दिया होता तब भी आजमगढ़ की सीट जीत जाते, चाहे मुझे कही भी भेंजते, वहां तो हमारे लोग थे, वहां हमारी उपेक्षा हुई है, अगर स्टार प्रचार कर के सूची में हमारा नाम होता तो ऐसा नहीं होता, नेताजी के अलावा हमसे बड़ा समाजवादी नेता और कौन था नेताजी के अलावा’
19 Jul 2022
Read More »

मानसून सत्र के दूसरे दिन भी संसद के दोनों सदनों में हुआ जमकर हंगामा, 2 बजे तक कार्रवाई हुई स्थगित: संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी लोकसभा एवं राज्यसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, बढ़ती महंगाई, जीएसटी और अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस ने आज संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन, सदन के अंदर हंगामे को बढ़ता देख दोनों सदनों की कार्रवाई को किया गया 2 बजे तक के लिए स्थगित, वहीं कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने सदन के बाहर किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेता हाथ में बैनर लेकर गांधी की प्रतिमा के पास किया प्रदर्शन, दरअसल, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य कई नेताओं ने सशस्त्र बलों के लिए अग्निपथ योजना, जीएसटी में बढ़त, महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दिया था नोटिस जिसे स्पीकर ने किया अस्वीकार, राज्यसभा स्पीकर वेंकैया नायडु ने कहा- ‘उनके कार्यकाल के दौरान सदन की 57 प्रतिशत बैठकें या तो पूरीतरह या आंशिक रूप से बाधित रहीं
19 Jul 2022
Read More »



CM गहलोत का संवेदनशील फैसला, मध्यप्रदेश बस दुखान्तिका में मारे गए लोगों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख: मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह ओवरटेक करते समय महाराष्ट्र रोडवेज की एक बस गिर गई नर्मदा नदी में, बस में सवार कुल 40 लोगों में से कई लोगों की हो चुकी है मौत, जिसके बाद रेस्क्यू कर 13 लोगों के निकाले जा चुके हैं शव, मृतकों में राजस्थान के भी चार लोग हैं शामिल, हादसे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जताई संवेदना, साथ ही चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी की घोषणा, सीएम गहलोत ने कहा- मध्य प्रदेश के धार में बस के नर्मदा नदी में गिरने के कारण कई लोगों की मौत का समाचार है दुखद, मैं ईश्वर से सभी मृतकों की आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की करता हूं प्रार्थना, मृतकों में राजस्थान के निवासी भी हैं शामिल, इन सभी मृतकों के परिजनों को चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5-5 लाख रुपये का दिया जाएगा मुआवजा
19 Jul 2022
Read More »



