



Day: July 19, 2022



आप मेरे तरकश से कितने भी तीर क्यों ना निकाल लीजिए, लेकिन उसे चलाने वाला धनुष मेरे पास है- ठाकरे: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, शिवसेना से बागी होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में शिवसेना सांसदों से मुलाकात कर लोकसभा स्पीकर के सामने कराई उनकी परेड, साथ ही स्पीकर के सामने अपने गुट को बताया असली शिवसेना, वहीं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने इसके लिए साधा BJP पर निशाना, उत्तर भारतीय महासंघ के नेताओं को संबोधित करते हुए बोले ठाकरे- ‘आप मेरे तरकश से कितने भी तीर क्यों ना निकाल लीजिए, लेकिन उस तीर को चलाने के लिए जिस धनुष की आपको जरूरत होगी वह मेरे पास ही है, जिस शिवसेना पर ये दावा ठोक रहे हैं वो भी मेरे पास है, हमारे लोग गद्दार नहीं है, उन्हें बीजेपी गुमराह कर गद्दारी का काम कर रही है, मुझे दुख इस बात का नहीं है कि मेरे लोगों ने हमारा साथ छोड़ दिया बल्कि तकलीफ इस बात की है कि बीजेपी शिवसेना को खत्म करना चाहती है, वो मुर्गा लड़ा रहे हैं, इस लड़ाई में जब एक मुर्गा मर जाएगा तब वो दूसरे मुर्गे को भी मारकर करे देंगे शिवसेना को खत्म’
19 Jul 2022
Read More »


पुराना वीडियो शेयर कर गजेंद्र सिंह ने बोला CM गहलोत पर हमला तो OSD लोकेश शर्मा ने ऐसे किया पलटवार: जयपुर में सर तन से जुदा करने की धमकी देने वाला वीडियो शेयर कर विवादों में आए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मामले में सीएम गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने गजेंद्र सिंह पर किया पलटवार, ट्वीट कर कहा- ‘केंद्रीय मंत्री जी आपसे आग्रह है कि पहले आपकी मिट्टी का प्रकार बताने का करें कष्ट, ताकि प्रदेश की जनता ये जान सके कि वो कौनसी मिट्टी है जो बार-बार पुराने वीडियोज को यहां करती है शेयर, उसकी मंशा क्या है, जिसे प्रदेश में अमन-चैन-शांति से नहीं है कोई वास्ता, ये वीडियो अप्रेल 2021 का है और तत्कालीन समय में पुलिस द्वारा की गई थी कार्रवाई भी, इस पुराने वीडियो को शेयर करने के पीछे की पता चलनी चाहिए आपकी मंशा, बार-बार मुख्यमंत्री जी के लिए जिस भाषा का उपयोग लेते हैं वो आपको नहीं देती शोभा,’ इससे पहले गजेंद्र सिंह ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- गहलोत जी किस मिट्टी के बने हैं आप? राजधानी जयपुर में सर तन से जुदा करने की पोस्टर लगाकर खुलेआम दी जा रही है धमकी और पुलिस का कहीं अता पता नहीं
19 Jul 2022
Read More »


मेरी सुरक्षा की चिंता छोड़ उन लोगों की सुरक्षा पर दें ध्यान, जो हैं जिहादियों के निशाने पर- जाने क्यों बोले डॉ किरोड़ी: बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को पत्र भेजकर धमकी देने का मामला, मामले के सामने आने के बाद डॉ किरोड़ी के हजारों समर्थकों ने जताई गहरी चिंता, प्रदेश के अलग अलग जिलों में सांसद किरोड़ी मीणा की सुरक्षा को लेकर सरकार को सौंपे जा रहे हैं ज्ञापन, ऐसे में डॉ किरोड़ी मीणा ने भगवान में विश्वास जताते हुए अपने समर्थकों का जताया आभार और सरकार से की मांग, ट्वीट कर कहा- मेरी जीवन सुरक्षा के लिए प्रदेश के हजारों युवा चिंतित हो सरकार को दे रहे हैं ज्ञापन, मैं उनके प्रति करता हूं कृतज्ञता ज्ञापित, सरकार से मांग है कि मेरी सुरक्षा की चिंता छोड़ उन लोगों की सुरक्षा पर दें ध्यान, जो हैं जिहादियों के निशाने पर, मैं हूं भगवान श्रीराम जी का भक्त, मानता हूं जीवन-मरण विधि हाथ के सिद्धांत को, ईश्वर ही मुझे पीड़ित, वंचित, शोषित व बेरोजगारों की आवाज उठाने की देते हैं शक्ति, भगवान की कृपा से आजीवन चलता रहेगा यह क्रम, जीवन की रक्षा भी वही करेंगे, चिंतित न हों, अपना सहयोग रखें जारी रखें
19 Jul 2022
Read More »


शाह से मुलाकात के बाद शिंदे ने लोकसभा स्पीकर के सामने पेश किये 12 सांसद, अब EC जाने की तैयारी: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होने वाली अहम सुनवाई से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खेला नया दांव, अपने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास पर आए एकनाथ शिंदे ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद उठाया बड़ा स्टेप, शिंदे ने शिवसेना पर दावा ठोकते हुए लोकसभा स्पीकर के सामने 12 सांसदों की कराई परेड, शिंदे का दावा है कि शिवसेना के 19 में से 12 सांसदों का समर्थन है उनके पास, सूत्रों के मुताबिक शिवसेना के 19 में से 12 सांसद लोकसभा में अलग गुट का दावा कर सकते हैं पेश, शिवसेना पर पूर्णतः अपना दावा ठोकने के लिए एकनाथ शिंदे चुनाव आयोग से करेंगे मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चा है कि फिलहाल एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना के दो तिहाई जनप्रतिनिधि हैं, इसलिए असली शिवसेना अब उनकी वाली है, वहीं महाराष्ट्र के सियासी संकट को लेकर कल सुप्रीम कोर्ट में होनी है अहम सुनवाई, ऐसे में शिंदे सुनवाई से पहले शिवसेना पर जताना चाहते हैं अपना पूरा हक़
19 Jul 2022
Read More »

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर शर्मा को मिली राहत, SC ने नूपुर की गिरफ्तारी पर लगाई रोक: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणियों को लेकर बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को मिली राहत, नूपुर शर्मा ने अपने खिलाफ दर्ज FIR को लेकर आज खटखटाया था सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, नूपुर की अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर लगाई रोक, दरअसल नूपुर शर्मा ने अपनी जान पर गंभीर खतरा होने की जताई थी आशंका, इसलिए देश के कई राज्यों में दर्ज हुई FIR को उन्होंने दिल्ली में एक जगह शिफ्ट करने की कोर्ट से लगाई थी दरख्वास्त, वहीं अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र एवं राज्य सरकारों को नोटिस भेजा, अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी, नूपुर शर्मा द्वारा एक टीवी चैनल पर चल रही बहस में पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए बयान के बाद से समुदाय विशेष के लोग नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की कर रहे हैं मांग, वहीं कुछ ने नूपुर को जान से मारने की भी दी है धमकी
19 Jul 2022
Read More »


