Day: July 18, 2022

ठाकरे की मुश्किलें नहीं ले रही ख़त्म होने का नाम

ठाकरे की मुश्किलें नहीं ले रही ख़त्म होने का नाम, लगा झटका, रामदास कदम ने छोड़ा पार्टी का साथ: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, अपने विधायकों की नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री पद से हटे उद्धव ठाकरे की मुश्किलें नहीं ले रही ख़त्म होने का नाम, अब शिवसेना के एक और दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री रामदास कदम ने छोड़ा ठाकरे का साथ, रामदास कदम ने शिवसेना से दिया इस्तीफा, आपको बता दें कि रामदास कदम के बेटे योगेश दपोली से हैं विधायक और वे गुवाहाटी पहुंचे शिवसेना के उन बागी विधायकों में से थे, जिन्होंने एकनाथ शिंदे को दिया था समर्थन, इससे पहले ठाणे, नवी मुंबई समेत कई महानगरपालिकाओं में बड़ी संख्या में शिवसेना के पार्षदों ने शिंदे को समर्थन देने का किया है ऐलान, यह खबर ऐसे समय सामने आई जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना के 14 अन्य विधायकों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट हो गया है तैयार, इस याचिका में विधानसभा के उपाध्यक्ष की ओर से शुरू की गई अयोग्यता कार्यवाही को दी गई है चुनौती

Read More »
सिन्हा का बड़ा बयान

राष्ट्रपति चुनाव में चल रहा है पैसे का खेल, आपका वोट करेगा भारत के लोकतंत्र का रास्ता तय- सिन्हा: भारत के 15वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव आज, इलेक्टोरल कॉलेज सिस्टम के जरिए हो रही है वोटिंग, वहीं वोटिंग के दौरान विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने दिया बड़ा बयान, यशवंत सिन्हा ने कहा- ‘मैं सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ रहा बल्कि सरकारी एजेंसी के खिलाफ भी एक लड़ाई लड़ रहा हूं, वो बहुत ही शक्तिशाली बन गई हैं, ये एजेंसियां पार्टियों को तोड़ने का कर रही है काम और लोगों को उनके लिए वोट करने लिए कर देती है मजबूर, इसमें पैसे का खेल भी चल रहा है इसलिए ये चुनाव बन गया है बहुत महत्वपूर्ण, ये चुनाव भारत के लोकतंत्र का करेगा रास्ता तय, कि वो ठहरेगा या फिर खत्म हो जाएगा, मैं सभी मतदाताओं से अपने दिल की बात सुनने की करता हूँ अपील, उये एक गुप्त मतदान है और मुझे आशा है कि वो इस बात को समझेंगे और लोकतंत्र को बचाने के लिए मुझे करेंगे मतदान’

Read More »
राष्ट्रपति चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग!

राष्ट्रपति चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग! असम और गुजरात के कई विधायकों ने दिया इस प्रत्याशी को अपना वोट: राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, राष्ट्रपति चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस एवं NCP विधायकों ने किया NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट, असम में AIUDF विधायक करीम उद्दीन बरभुइया ने किया दावा, असम में कम से कम 20 कांग्रेस विधायकों ने NDA के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में डाला है अपना वोट, कांग्रेस विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भी उनके उम्मीदवार के साथ किया था विश्वासघात, वहीं गुजरात राष्ट्रवादी कांग्रेस विधायक कंधाल एस. जडेजा ने भी मुर्मू के समर्थन में किया वोट, कहा- ‘एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मैंने किया है वोट,’ वहीं उत्तरप्रदेश में सपा प्रमुख और विधायक अखिलेश यादव ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिंह को वोट, कहा, ‘मैं यशवंत सिन्हा के पक्ष में वोट करूंगा, देश में कोई ऐसा होना चाहिए जो सरकार को समय-समय पर अर्थव्यवस्था की स्थिति बता सके’

Read More »
vicepresidentelection 770x430

नामांकन दाखिल कर बोले धनखड़- मैंने सपने में भी नहीं सोचा था…, PM मोदी सहित NDA के दिग्गज रहे मौजूद: उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने नामांकन किया दाखिल, इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत भाजपा के कई और सीनियर नेता इस मौके पर साथ आए नजर, यही नहीं पूरे एनडीए की ओर से इस मौके पर एकता का किया गया इजहार किया गया भी, नामांकन के मौके पर अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल और रिपब्लिकन पार्टी के नेता रामदास आठवले भी पहुंचे थे साथ, नामांकन के बाद जगदीप धनखड़ ने कहा- मैं हमेशा देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को रखूंगा बनाकर, मैंने तो कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे जैसे व्यक्ति को कभी इस तरह का मिलेगा अवसर, बीते शनिवार को ही भाजपा की ओर से जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने का किया गया था ऐलान, लोकसभा सांसद और विधायक रहे चुके राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले जगदीप धनकड़ फिलहाल पश्चिम बंगाल के हैं राज्यपाल, नामांकन से पहले अलग-अलग दलों के सांसदों से भी मुलाकात की जगदीप धनखड़ ने

Read More »
img 20220718 wa0135

CM गहलोत से पहले बीजेपी विधायक ने डाला वोट, धनखड़ की उम्मीदवारी पर जताई खुशी लेकिन कहा..: राष्ट्रपति चुनाव 2022 के मतदान के दौरान राजस्थान विधानसभा में हुआ अजीब वाक्या, पहला वोट मुख्यमंत्री के बजाय भाजपा विधायक रामप्रताप कासनिया ने डाल दिया, हालांकि वोट डालने के लिए मतदान स्थल पहुंच चुके थे सीएम गहलोत, लेकिन मुख्यमंत्री को देख कर भी बीजेपी के रामप्रताप कासनिया ने डाला पहला वोट, वहीं वोट डालने के बाद मीडिया से बोले मुख्यमंत्री गहलोत, उपराष्ट्रपति चुनाव में जगदीप धनखड़ की उम्मीदवारी को लेकर बोले मुख्यमंत्री गहलोत- उपराष्ट्रपति के लिए राजस्थान से है NDA प्रत्याशी जगदीप धनखड़, जिससे राजस्थान में है खुशी लेकिन चुनाव में विचारधारा के आधार पर ही होगी वोटिंग, राजस्थान की पूर्व राज्यपाल मार्गेट अल्वा को बनाया है विपक्ष की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

Read More »
img 20220718 094549

मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में 17 उम्मीदवार हारे केवल एक-एक वोट से, 5-BJP, 8-कांग्रेस और 4 निर्दलीय: मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद पद के लिए मैदान में उतरे 17 उम्मीदवार सिर्फ एक-एक वोट से हारे चुनाव, यही नहीं इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ यानी NOTA को मिले अधिक वोट, पार्षदों की इन 17 सीटों में से भाजपा पांच सीटों पर सिर्फ वोट से हारी है चुनाव, वहीं कांग्रेस आठ सीटों पर एक वोट की वजह से जीत हासिल करने में रही है नाकाम, इसके अलावा चार निर्दलीय भी ऐसे रहे, जिन्हें सिर्फ एक वोट के लिए चुनाव में हार का करना पड़ा है सामना, सतना के वार्ड संख्या 31 में कांग्रेस प्रत्याशी को एक वोट से मिली हार, तो वहीं नोटा को मिले 31 वोट, इसके अलावा सतना नगर निगम के वार्ड 15 में नोटा को 20 वोट मिले लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र एक वोट से करना पड़ा हार का सामना

Read More »
sinha

सिन्हा और मुर्मू के बीच फाइनल आज, अगर वह चुनी जाती हैं, तो बनेंगी ‘मूक, अदृढ, रबर-स्टाम्प राष्ट्रपति- यशवंत: भारत के 15वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव आज, भारत में राष्ट्रपति का चुनाव होता है इलेक्टोरल कॉलेज सिस्टम के जरिए, आंकड़ों के लिहाज से 4 हजार 896 मतदाता होंगे इस चुनाव में, इनमें 543 लोकसभा और 233 राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के 4 हजार 120 विधायक हैं शामिल, एक ओर जहां NDA की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मैदान में हैं तो वहीं, विपक्ष के साझा उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं मैदान में, इससे पहले रविवार देर शाम यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू पर बोला तीखा हमला, कहा- अगर वह चुनी जाती हैं, तो वह बनेंगी ‘मूक, अदृढ और रबर-स्टाम्प राष्ट्रपति’, देश भर के सांसदों और विधायकों से ‘संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और भारत को बचाने’ में मदद करने के लिए पार्टी-संबद्धता की परवाह किए बिना उन्हें वोट देने की जोरदार अपील की सिन्हा ने, भाजपा सांसदों से कहा, ‘यह चुनाव आपके लिए भाजपा में बहुत जरूरी सुधार लाने का है आखिरी मौका’

Read More »
img 20220718 wa0000

बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी करेगी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन, आदिवासी समाज के सम्मान में लिया फैसला: कल होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी करेगी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन, आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लिया फैसला, राष्ट्रपति चुनाव के एक दिन पहले लिया फैसला, अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ विमर्श के बाद लिया बेनीवाल ने यह फैसला, हालांकि आरएलपी करती रहेगी अग्निपथ योजना का विरोध, खुद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी समाज के सम्मान में राष्ट्रपति पद के लिए महिला उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी का करेगी समर्थन, परंतु सेना में संविदा भर्ती (अग्निपथ) निर्णय का विरोध रहेगा जारी, और उक्त मुद्दे को लोक सभा में भी लगातार उठाया जाएगा

Read More »