Day: July 18, 2022

img 20220718 wa0256

धमकियों से नहीं डरता मैं, खोलता रहूंगा जेहादियों व उनको संरक्षण देने वालों की पोल, चाहे मेरी जान..- किरोड़ी: दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को पत्र भेजकर धमकी देने का मामला, अब डॉ किरोड़ी मीणा ने दिया ऐसे जेहादियों को सॉलिड जवाब, ट्वीट कर डॉ मीणा ने कहा- मेरे द्वारा उदयपुर में जेहादियों का शिकार बने कन्हैयालाल जी के परिवार को एक महीने का वेतन देना, किसी कादिर अली नाम के जेहादी को नहीं आया है रास, उसने मुझे जान से मारने की दी है धमकी, जिस पर कार्रवाई के लिए मैंने राजस्थान के मुख्यमंत्री व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को लिखा है पत्र, इस प्रकार की धमकियों से डरने वाला नहीं हूं मैं, मैं लगातार जेहादियों और इन्हें संरक्षण देने वाली राजनीतिक शक्तियों की खोलता रहूंगा पोल, चाहे क्यों न चली जाए मेरी जान ही,’ डॉ किरोड़ी मीणा के दिल्ली स्थित निवास एबी-4 पण्डारा रोड पर जरिए डाक के किसी कादिर अली नाम के जेहादी ने भेजा धमकी भरा पत्र, कन्हैया के परिजनों की सहायता करने और हिंदुत्व के मुद्दों पर बोलने को लेकर दी जान से मारने की धमकी

Read More »
बीजेपी सांसद ने नकवी को दी अग्रिम बधाई

मुख़्तार अब्बास नकवी को राज्यपाल बनने की अग्रिम बधाई दे बीजेपी सांसद ने डिलीट किया ट्वीट: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बीजेपी के लोकसभा सांसद हंसराज हंस ने बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी को दी पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनने की अग्रिम बधाई, हालांकि हंसराज हंस ने थोड़ी ही देर में अपना यह ट्वीट कर दिया डिलीट, इससे पहले बीजेपी सांसद ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘केंद्र सरकार द्वारा मुख्तार अब्बास नकवी जी को बंगाल का नया राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई’, गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को NDA की तरफ से बनाया गया है उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, इसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चा है कि मुख्तार अब्बास नकवी को बंगाल का राज्यपाल बनाये जाने की चल रही है तैयारी, बीजेपी नकवी को बंगाल का राज्यपाल बना आगामी लोकसभा चुनाव से पहले वहां के मुस्लिम बेल्ट को साधने की कर सकती है कोशिश, माना जा रहा है कभी भी हो सकती है नकवी के लिए नाम की घोषणा, फिलहाल मणिपुर के राज्यपाल ला. गणेशन को का सौंपा गया है पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार

Read More »
रोक के बावजूद बेनीवाल ने निभाया अपना वादा

रोक के बावजूद अग्निपथ के विरोध में संसद की वैल तक तख्ती लेकर पहुंचे बेनीवाल, योजना वापसी की उठाई मांग: संसद का मानसून सत्र आज से हुआ शुरू, मानसून सत्र का पहला दिन ही चढ़ा विपक्ष के हंगामे की भेंट, केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना का विपक्ष कर रहा है जमकर विरोध, इसी कड़ी में देशभर के युवाओं से किया वादा निभाते हुए नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने आज संसद में अग्निपथ योजना का किया जोरदार विरोध, सदन में रोक के बावजूद वैल में ‘अग्निपथ वापस लो’ की तख्ती लेकर पहुंचे बेनीवाल और जमकर की नारेबाजी, वहीं संसद के बाहर भी तख्ती पकड़कर केंद्र की इस योजना का बेनीवाल ने जताया विरोध, सांसद बेनीवाल ने कहा- ‘केंद्र के ऐसे निर्णय से देश में सेना में जाने के इच्छुक युवा हुए है आहत और आंदोलित, देश भर के युवाओं की बात को सरकार को समझने की है जरूरत और ऐसे निर्णय कभी नहीं होंगे सेना के हित में, इसलिए सरकार जब तक इस निर्णय को वापिस नहीं लेगी तब तक हमारा विरोध रहेगा जारी, हमने जोधपुर में बड़ा आंदोलन किया और अब उससे भी बड़ा आंदोलन करने की चल रही है तैयारी’

Read More »
राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हुई खत्म

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हुई खत्म, पंजाब के 1 तो राजस्थान के दो विधायकों नहीं किया मतदान: देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए चल रहा मतदान अब हो चूका है समाप्त, NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है सीधा मुकाबला, इसी बीच मतदान के दिन कई राज्यों से क्रॉस वोटिंग की खबर भी आ रही है सामने, गुजरात में NCP के विधायक कांधल जडेजा, यूपी में सपा विधायक शिवपाल यादव और शहजिल इस्लाम और ओडिशा में कांग्रेस विधायक मुकीम ने की है क्रॉस वोटिंग, इन सभी ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में दिया है वोट, वहीं पंजाब में अकाली दल के विधायक मनप्रीत अयाली ने राष्ट्रपति चुनाव का किया बायकॉट, वहीं राजस्थान के 200 विधायकों में से 198 विधायकों ने दिया वोट, कांग्रेस के विधायक भंवर लाल शर्मा एवं BTP विधायक राजकुमार रौत ने नहीं किया मतदान, उन्होंने मुर्मू को समर्थन देने वाले पार्टी के फैसले पर जताया विरोध, संसद में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट किया और कहा- ‘आज देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए हो रही है वोटिंग, सदन के इस सत्र में हमें नए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का मिलेगा मार्गदर्शन

Read More »
केजरीवाल का बड़ा बयान

मुझे सिंगापुर जाने से रोकने का नहीं है कोई कानूनी आधार, मैं नहीं कोई अपराधी- केजरीवाल का बड़ा बयान: दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सिंगापुर जाने के लिए केंद्र से लंबित मंजूरी को लेकर जाहिर की अपनी नाराजगी, सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए बोले केजरीवाल- ‘सिंगापुर में विश्व नगर शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उन्हें उस देश की सरकार ने किया है आमंत्रित, जहां मैं विश्व नेताओं के समक्ष दिल्ली मॉडल करूंगा पेश और भारत का नाम करेंगे रोशन, लेकिन मैं पिछले एक महीने से अनुमति की कर रहा हूँ प्रतीक्षा, इसके लिए मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी की है अपील, मैं कोई अपराधी नहीं हूं, मैं एक मुख्यमंत्री और देश का एक स्वतंत्र नागरिक हूं, मुझे सिंगापुर जाने से रोकने का नहीं है कोई कानूनी आधार, इसलिए इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण प्रतीत होता है,’ बता दें कि, सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने जून में अरविंद केजरीवाल को शिखर सम्मेलन के लिए किया था आमंत्रित, लेकिन अभी तक उन्हें केंद्र सरकार से जाने की नहीं मिली है अनुमति

Read More »