Day: July 17, 2022

hfrq8pn31rzsos3l 1658059422

मार्गेट अल्वा बनी विपक्ष की उपराष्ट्रपति की उम्मीदवार, 30 साल सांसद के साथ तीन राज्यों की रह चुकी हैं राज्यपाल: एनडीए के बाद विपक्ष ने भी उपराष्ट्रपति पद पर अपना प्रत्याशी किया घोषित, विपक्ष ने राजस्थान की पूर्व राज्यपाल रही मार्गेट अल्वा को बनाया अपना प्रत्याशी, मार्गेट अल्वा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता होने के साथ ही उत्तराखंड और गोवा की भी रह चुकी हैं पूर्व राज्यपाल, मार्गेट अल्वा के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अब उपराष्ट्रपति पद पर प्रमुख मुकाबला एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ और यूपीए प्रत्याशी मार्गेट अल्वा के बीच ही रहेगा, हालांकि, बहुमत के आधार पर धनखड़ का पलड़ा है भारी, मार्गेट अल्वा का राजनीतिक अनुभव रहा है काफी लंबा, 30 साल तक सांसद रहने के साथ ही कई समितियों में अध्यक्ष और सदस्य भी रहीं हैं मार्गेट अल्वा, 1999 में लोकसभा के लिए निर्वाचित होने से पहले 1974 से लगातार चार बार राज्यसभा के लिए चुनी गईं मार्गेट अल्वा

Read More »
rj jpr 04 mantrivairal av 7201261 17072022141335 1707f 1658047415 1007

मंत्री परसादी मीणा ने महिला को गुस्से में डांटा- बकवास मत डरो, गेट आउट, BJP ने बताया कांग्रेस के संस्कार: गहलोत सरकार के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा एक बार फिर अपनी विवादास्पद फटकार के चलते हैं सुर्खियों में, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मंत्री परसादी लाल मीणा एक महिला को गुस्से में डांटते हुए आ रहे हैं नजर, वायरल हो रहा यह वीडियो बताया जा रहा है मंत्री के गृह क्षेत्र लालसोट का, जानकारों ने बताया कि वीडियो में जो महिला अन्य लोगों के साथ मंत्री परसादी लाल मीणा से मिलने आई है उसका नाम है राजेश्वरी, और वो ईआरसीपी मामले में मंत्री को देने आई थी ज्ञापन, लेकिन मंत्री परसादी लाल मीणा ने महिला को ‘बकवास ना करने’ की नसीहत देते हुए गुस्से में आकर कह दिया ‘गेट आउट’ भी, वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा राजस्थान ने अपने टि्वटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के संस्कार बता रहे है कि उनकी पार्टी का विचार महिला सम्मान को लेकर है कितना गंभीर, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा का ये रवैया दर्शाता है नारी शक्ति के प्रति उनकी सोच को

Read More »
mp urban body election results live 1658022521

निकाय चुनाव परिणामों में BJP का पलड़ा भारी, आप ने चौंकाया, तो रीवा में हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की मौत: मध्य प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की सुबह 9 बजे शुरू हुई मतगणना जारी, अब तक आए रुझानों में कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस आगे दिखाई दी, तो वहीं सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने सबको चौंकाया, बीजेपी ने दोपहर होते-होते खंडवा, बुरहानपुर और सतना के महापौर चुनाव पर बनाई जीत, वहीं बैतूल नगर परिषद पर भी बीजेपी ने किया कब्जा, तो वहीं सतना की कोठी परिषद पर हुआ बीजेपी का कब्जा, तो दूसरी तरफ सिंगरौली की सीट आप की महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने जीत हासिल कर सबको चौंका दिया, आप की महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने बीजेपी प्रत्याशी को 9 हजार से ज्यादा वोटों से हराया, जबकि जबलपुर में कांग्रेस को मिल गई है अजेय बढ़त, इन सबके बीच रीवा के हनुमना में पार्षद चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता की हो गई मौत, वॉर्ड क्रमांक 9 से उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने हरिनारायण को 14 मतों से किया पराजित

Read More »
singhdeo join protest against two mining projects in hasdeo arayna says he standing with the prote 1654586082

टीएस सिंहदेव के इस्तीफे पर बोले बघेल- मुझे नहीं मिला कोई इस्तीफा, फ़ोन किया लेकिन नहीं हो पाई बात: छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के मंत्रीपद से इस्तीफे को लेकर अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आया बयान, बघेल ने कहा- ‘मुझे टीएस सिंहदेव का नहीं मिला है इस्तीफा, इसकी जानकारी मुझे मिली है मीडिया से, हमारे बीच में पूरी तरह से समन्वय है और जो भी मुद्दा है, उस पर एक साथ बैठकर की जा सकती है चर्चा’, बघेल ने आगे कहा कि हमें जब भी इस्तीफा मिलेगा, तब उसपर करेंगे बात, हां मैंने बीती रात की थी मंत्री टी एस सिंहदेव को फोन पर बात करने की कोशिश, लेकिन नहीं हो पाया मेरा उनसे संपर्क,’ जबकि शनिवार को खबर आई थी कि मंत्री सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से दे दिया है इस्तीफा, इस्तीफे के रूप में सिंहदेव ने बघेल को लिखी थी एक चिठ्ठी भी, जो कि मीडिया में की गई थी सावर्जनिक भी, टीएस सिंहदेव ने कहा था- उनके धैर्य की ली जा रही है परीक्षा, हालांकि पारिवारिक पृष्टभूमि कांग्रेस की है और फिलहाल वे रहेंगे कांग्रेस में ही, लेकिन जीवन में लेने पड़ते हैं कुछ निर्णय

Read More »
img 20220717 131203

राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद, सांसद बेनीवाल के विधायक भाई नारायण की लग्जरी कार हुई चोरी: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के भाई आरएलपी विधायक नारायण बेनीवाल श्याम नगर थाना इलाके के विवेक विहार स्थित एक अपार्टमेंट में करते हैं निवास, जहां शनिवार देर रात अपार्टमेंट के बाहर अपनी लग्जरी कार को बेनीवाल ने किया था पार्क, आज सुबह उठकर जब बेनीवाल ने बालकनी से नीचे देखा तो गायब मिली गाड़ी, इस पर बेनीवाल ने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने भी तुरंत मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई, चोरी हुई लग्जरी गाड़ी पर विधायक लिखा हुआ है और साथ ही नंबर प्लेट पर लाल पट्टी भी लगी हुई है, इसके बावजूद भी चोर उस गाड़ी को ले गए चुराकर, फिलहाल पुलिस ने पूरे शहर में चोरों की तलाश में करवाई है नाकाबंदी, इसके साथ ही जयपुर से बाहर निकलने वाले तमाम रास्तों पर भी की जा रही है नाकाबंदी, इसके साथ घटनास्थल के आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर चोरों का सुराग लगाने में जुटी हुई पुलिस

Read More »
img 20220717 110422

अगले दो दिनों में शिंदे करेंगे ठाकरे से मुलाकात- शिवसेना नेता के दावे से गरमाई सियासत, लगने लगे कयास: महाराष्ट्र की राजनीति में लगाए जा रहे नित नए कयास, इन दिनों सियासी गलियारों में चल रहा सबसे बड़ा सवाल, क्या वाकई उद्धव ठाकरे फिर जाएंगे बीजेपी के साथ? इसी बीच अब एक बड़ी खबर आ रही है सामने, शिवसेना नेता दीपाली सैयद ने अपने ट्वीट में कहा- ‘यह सुनकर बहुत अच्छा लगा है कि अगले दो दिनों में आदरणीय उद्धव साहब और आदरणीय शिंदे साहब शिवसैनिकों की भावनाओं पर चर्चा करने के लिए मिलेंगे पहली बार, साफ है कि शिंदे साहब समझते थे शिवसैनिकों की तड़प को, और उद्धव साहब ने परिवार के मुखिया की भूमिका निभाई थी बड़े दिल से, इसमें मध्यस्थता मदद करने के लिए भाजपा नेताओं को धन्यवाद, एक हॉट स्पॉट कर रहा होगा इंतजार,’ दीपाली सैयद के इस ट्वीट के बाद महाराष्ट्र की राजनीति शुरू हुई सियासी हलचलें और शुरू हुई सियासी चर्चाएं, क्या शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बीजेपी के साथ जाने को होंगे तैयार?

Read More »
768 512 15845615 354 15845615 1658024622127

घनश्याम तिवाड़ी को दो बार पटखनी देने वाली गहलोत सरकार में मंत्री रहीं कांग्रेस नेत्री इंदिरा मायाराम का निधन: लम्बे समय से बीमार चल रही 85 वर्षीय कांग्रेस नेत्री इंदिरा मायाराम का देर रात हुआ निधन, सांगानेर जैसी भाजपा का अभेद्य किला मानी जाने वाली विधानसभा सीट पर दो बार कांग्रेस से विधायक चुनी गईं थीं मायाराम, सांगानेर जैसे आरएसएस का गढ़ माने जाने वाली विधानसभा सीट पर पहले 1993 में और फिर 1998 में घनश्याम तिवाड़ी को दी थी मात, मायाराम के व्यक्तित्व का ही असर था कि न तो उनके पहले और न उनके बाद कांग्रेस पार्टी को सांगानेर सीट पर मिल सकी है जीत, 1998 से 2003 तक गहलोत सरकार के पहले कार्यकाल में संस्कृत राज्यमंत्री रहीं थीं इंदिरा मायाराम, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आर्थिक सलाहकार व देश के पूर्व वित्त सचिव 1978 बैच के IAS अधिकारी अरविंद मायाराम की मां थी इंदिरा मायाराम, एक मार्मिक पोस्ट के साथ ट्वीट कर अरविंद मायाराम ने उनके निधन की जानकारी, आज दोपहर बाद लालकोठी श्मशान घाट पर किया जाएगा इंदिरा मायाराम का अंतिम संस्कार

Read More »