Day: June 29, 2022

उदयपुर हत्याकांड मामले में सीएम गहलोत ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

उदयपुर हत्याकांड मामले में सीएम गहलोत ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, विपक्षी नेताओं से करेंगे चर्चा: मंगलवार को उदयपुर में हुए निर्मम हत्याकांड को लेकर एक्शन में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री निवास पर लॉ एन्ड ऑर्डर को लेकर हाई लेवल मीटिंग के बाद सीएम गहलोत ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली इस बैठक में सीएम गहलोत सभी विपक्षी दलों के नेताओं करेंगे चर्चा, इससे पहले सीएम गहलोत ने आज जयपुर पहुंचते ही ली थी अहम बैठक, इससे पहले सीएम गहलोत ने घटना के तुरंत बाद अपराधियों को पकड़ने एवं प्रदेश की कानून व्यवस्था को और भी सुदृढ़ करने के दिए थे निर्देश, बता दें उदयपुर में पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर दो लोगों ने निर्ममता पूर्वक पेशे से दर्जी कन्हैया लाल को उतार दिया था मौत के घाट, यहीं नहीं दोनों ने इस घटना को अंजाम देने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर पीएम मोदी के लिए भी कहे थे अपशब्द, फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस ने कर लिया है गिरफ्तार एवं मामले की जांच सौंप दी गई है NIA को

Read More »
बिहार में तेजस्वी का खेला

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच बिहार में तेजस्वी का खेला, AIMIM के 4 MLA हुए RJD में शामिल: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, महाराष्ट्र में जारी सत्ता के संग्राम के बीच बिहार में पक रही है नई खिचड़ी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किया बड़ा खेला, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लगा बड़ा झटका, बिहार विधानसभा में AIMIM के 5 विधायकों में 4 विधायक हुए RJD में शामिल, इसके साथ ही राजद एक बार फिर बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, इससे पहले मुकेश सहनी की पार्टी के विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के कारण बीजेपी बड़ी पार्टी बन गई थी, बुधवार को खुद तेजस्वी याव ने AIMIM के चार विधायकों के RJD में शामिल होने का किया है एलान, शाहनवाज, इजहार, अंजार नाइयनी एवं सैयद रुकूंदीन हुए RJD में शामिल, सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में बिहार में भी महाराष्ट्र की तरह होने वाला है बड़ा खेला

Read More »
शिंदे का बड़ा बयान

हमें बहुमत परिक्षण की नहीं चिंता, हमारे साथ हैं 50 विधायक- गुवाहाटी से निकलने से पहले शिंदे का बड़ा बयान: महाराष्ट्र में जारी सत्ता का संग्राम ख़त्म होने की ओर, असम के गुवाहाटी में बैठे बागी विधायकों ने गोवा रवाना होने से पहले कामख्या देवी के किये दर्शन, दर्शन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बागी विधायकों के लीडर एकनाथ शिंदे ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘हमें बहुमत परिक्षण की नहीं कोई चिंता, देश के कानून से कोई नहीं जा सकता आगे, हम सब कुछ पास करेंगे और हमें कोई नहीं रोक सकता, लोकतंत्र में बहुमत मायने रखता है और वह हमारे पास है, कल हम लोग पहुंचेंगे मुंबई, हमारे साथ है 50 विधायकों का समर्थन, शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की है,’ वहीं बागी विधायक दीपक केसरकर ने पत्रकारों से कहा- ‘हम सबने कामख्या देवी के किए हैं दर्शन, महाराष्ट्र की जनता के लिए हमने मांगी दुआ, असम की जनता के लिए भी हमने दुआ मांगी की जल्द ही बाढ़ की स्थिति सुधर जाए’

Read More »
कन्हैया लाल के साथ बर्बरता की हदें पार

कन्हैया लाल के साथ बर्बरता की हदें पार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा कैसे गई जान, NIA को सौंपी गई जांच: मंगलवार को उदयपुर में हुई निर्मम हत्या ने राजस्थान ही नहीं पुरे देश को रख दिया झकझोर कर, दो अज्ञात लोगों ने पेशे से दर्जी कन्हैया लाल की गला रेंत कर की हत्या, पूर्व बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने में गई जान, कन्हैया लाल को हो चूका है अंतिम संस्कार, पुत्र ने दी मुखाग्नि, सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ साफ़, सूत्रों के अनुसार मृतक के शरीर से मिलें हैं 26 जख्म के निशान, जिनमें से 8 से 10 हैं गर्दन के पास, जिसकी वजह से कन्हैया लाल का अधिक खून बहने की वजह से चली गई जान, तो वहीं बाकी जख्म शरीर के अन्य हिस्सों पर मिलें, दूसरी तरफ इसे आतंकी घटना मानते हुए इसकी जांच दे दी गई है राष्ट्रीय जांच एजेंसी को, फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस पूरी घटना की जांच के लिए NIA को दिए हैं सख्त निर्देश, NIA को पुरे मामले की जल्द से जल्द से जांच रिपोर्ट दर्ज कराने की कही गई है बात, साथ ही इसमें किसी संगठन या अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का पता करने के भी दिए गए हैं निर्देश

Read More »
'आरोपियों को ठोक देना चाहिए'

वारदात से गुस्से में उबल रहा हूं, आरोपियों को ठोक देना चाहिए- कन्हैया की निर्मम हत्या पर बोले खाचरियावास: राजस्थान के उदयपुर में हुई एक टेलर की निर्मम हत्या ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए कई सवाल, पूर्व बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में स्टेटस लगाने पर आरोपियों ने मंगलवार को टेलर कन्हैयालाल की दुकान में कपडे सिलवाने के बहाने घुसकर उसकी गर्दन को किया धड़ से अलग, हालांकि देर शाम दोनों ही आरोपियों को कर लिया गया है गिरफ्तार, तो वहीं राजस्थान सरकार में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास इस घटना के सामने आने के बाद हो गए आग बबूला, बोले खाचरियावास- ‘मैं कल से गुस्से से उबल रहा हूं, इनको तुरंत ठोक देना चाहिए, चार दिन के अंदर इन्हें लटकाया जाए फांसी पर,’ फिलहाल अब इस पुरे मामले की जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी को अपने हाथ में लेने का दिया है निर्देश, सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान स्थित कट्टरपंथी संगठन के स्लीपर सेल द्वारा इस आतंकी कृत्य को दिया गया है अंजाम

Read More »
'...मुझे नहीं मिला ACB का कोई नोटिस'

कांग्रेस सरकार गिराने के सीएम गहलोत और धारीवाल के आरोपों पर गजेंद्र सिंह का पलटवार, कही ये बड़ी बात: यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के सचिन पालयट और गजेंद्र शेखावत द्वारा कांग्रेस सरकार गिराने के षड्यंत्र वाले बयान पर अब खुद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया पलटवार, कहा- ‘यदि धारीवाल इस बात के गवाह हैं और ACB में इसकी गवाही दे सकते हैं तो फिर ACB को शेखावत और पायलट को करना चाहिए गिरफ्तार, धारीवाल हो या सीएम गहलोत केवल बयान को तोड़ मरोड़ कर अपने हित में पेश करने का करते हैं काम, सीएम गहलोत ने मेरे जिस बयान को लेकर यह बात कही वह केवल अपना राजनीतिक हित साधने मात्र था, जबकि मेरा बयान किस परिपेक्ष में था और उसे कांग्रेस के नेता किस परिपेक्ष में ले गए वो है अलग बात,’ वहीं शेखावत ने यह भी कहा कि पूर्व में भी ACB ने वॉइस रिकॉर्डिंग के लिए संबंधित कोर्ट में लगाया था मामला, जिसे साल 2021 में ही कोर्ट ने कर दिया था खारिज, कोर्ट के उसी निर्णय के खिलाफ वापस कोर्ट में लगाया गया है मामला, उस पर कोर्ट ने केवल मुझे अपनी बात और पक्ष रखने के लिए कहा है, जबकि एसीबी का कोई नोटिस मुझे नहीं मिला

Read More »
de867ddaf02b31c8b32dc7e1976d68c8 original

फ्लोर टेस्ट से पहले गोवा शिफ्ट होगा शिंदे गुट तो वहीं पवार व भुजबल हुए कोरोना पॉजिटिव, सरकार पहुंची SC: महाराष्ट्र में भाजपा की मांग पर गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विश्वास मत के एकमात्र एजेंडे के साथ 30 जून को बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र, जिसमें फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही किसी भी स्थिति में शाम 5 बजे तक की जाएगी समाप्त, हालांकि ठाकरे सरकार गवर्नर के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की कर रही है तैयारी, इसी बीच एनसीपी विधायक अजीत पवार और छगन भुजबल हो गए हैं कोरोना पॉजिटिव, ऐसे में ये दोनों विधायक नहीं हो सकेंगे फ्लोर टेस्ट में शामिल, वहीं फ्लोर टेस्ट के लिए गुवाहाटी से मुम्बई आने वाला बागी विधायकों का शिंदे गुट अब पहले एक दिन के लिए गोवा में होगा शिफ्ट, गोवा के ताज कन्वेंशन होटल में की गई है सभी बागी विधायकों की ठहरने की व्यवस्था, उनके लिए यहां बुक किए गए हैं 71 कमरे, एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों के आज शाम साढ़े चार बजे तक गोवा पहुंचने की है उम्मीद, शिंदे गुट 30 जून को विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए गोवा से ही होगा मुंबई रवाना

Read More »
img 20220629 100707

जोधपुर दौरा बीच में छोड़ जयपुर लौट रहे सीएम गहलोत, उदयपुर हत्याकांड को लेकर गृह विभाग की लेंगे बैठक: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में स्टेटस अपडेट करने पर उदयपुर के युवक की दो लोगों ने मिलकर की नृशंस हत्या, यही नहीं घटना के बाद वायरल वीडियो में पीएम मोदी को जान से मारने की घमकी देने के मामले ने पूरे देश को रख दिया झकझोर कर, हालांकि राजस्थान पुलिस ने घटना के कुछ घण्टों बाद ही दोनों हत्यारों को कर लिया है गिरफ्तार, लेकिन घटना ने जहां प्रदेश में गुनाहगारों के अंदर कानून के डर पर लगा दिया है सवालिया निशान, तो वहीं देशभर की राजनीति में आ गया है एक नया उबाल, घटना से साम्प्रदायिक तनाव न हो इसके चलते एहतियात के तौर पर पूरे प्रदेश में 24 घंटे के लिए बन्द कर दी गई है इंटरनेट सेवा, वहीं पूरे प्रदेश में अगले 30 दिन के लिए लगा दी गई है धारा 144, वहीं तीन दिन के प्रवास पर जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अपना दौरा बीच में छोड़ अभी वापस लौट रहे हैं जयपुर, जहां सबसे पहले गृहविभाग की बैठक लेंगे सीएम गहलोत, जिसमें घटना के बाद के उपजे हालातों और नियंत्रण की समीक्षा करेंगे सीएम गहलोत

Read More »
img 20220627 100457

कामाख्या देवी के दर्शन कर बोले शिंदे- फ्लोर टेस्ट के लिए आज जाएंगे मुंबई, सुप्रीम कोर्ट जाएगी ठाकरे सरकार!: महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे अपने बाकी बागी विधायकों के साथ अलसुबह कामाख्या मंदिर पहुंचे दर्शन के लिए, कामाख्या मंदिर में शिंदे सहित सभी विधायकों ने की पूजा अर्चना और आरती में लिया भाग, मंदिर दर्शन के बाद शिंदे ने कहा- ‘वह कल महाराष्ट्र विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट के लिए आज ही होंगे मुंबई रवाना,’ राज्यपाल ने गुरुवार को विशेष सत्र बुलाने का किया एलान, सत्र के दौरान 11 बजे से 5 बजे के बीच ठाकरे सरकार का होगा फ्लोर टेस्ट, इससे पहले दिल्ली में जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात कर मुंबई लौटे फडणवीस ने मंगलवार देर रात गिरीश महाजन और चंद्रकांत पाटील के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल से की मुलाकात, राज्यपाल कोश्यारी से उद्धव सरकार के खिलाफ 30 जून को फ्लोर टेस्ट की मांग की, अब राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट के नोटिस के खिलाफ उद्धव सरकार जा सकती है सुप्रीम कोर्ट

Read More »