Day: June 29, 2022

शिवसेना को मुझसे कोई छीन नहीं सकता

ठाकरे ने मुख्यमंत्री और विधान परिषद से दिया इस्तीफा, कहा- शिवसेना को मुझसे कोई छीन नहीं सकता: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट से मिले झटके के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से उद्धव ठाकरे ने दिया इस्तीफा, खुद उद्धव ठाकरे ने राजभवन पहुंच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंपा अपना इस्तीफा, सुप्रीम कोर्ट के फ्लोर टेस्ट कराने के फैसले के बाद ठाकरे ने फेसबुक लाइव कर किया इस्तीफे का एलान, इस दौरान सीएम ठाकरे ने बागियों पर साधा निशाना, कहा- ‘मेरे पास जो शिवसेना है, वो कोई नहीं छिन सकता, हमारे अच्छे कामों को नजर लगी, मैं आया भी अनपेक्षित रूप से था और जा भी अनपेक्षित रूप से रहा हूं, हमारे अपने लोग अब बड़े हो गए हैं और जिनको हमने बड़ा बनाया वो हमें भूल गए हैं, जिनको कुछ नहीं दिया वो हमारे साथ हैं, बागियों की नाराजगी आखिर किस बात की है? नाराजगी थी तो मुझसे आकर करते बात, राज्यपाल महोदय का भी शुक्रिया, एक पत्र मिलने पर राज्यपाल ने बड़ा फैसला ले लिया, कैबिनेट बैठक में मुझसे कांग्रेस और NCP ने मंत्रिमंडल से निकलने की भी पेशकश की थी लेकिन मैंने कहा कि ऐसे नहीं होता’

Read More »
ठाकरे ने दिया इस्तीफा तो बागियों पर साधा निशाना

जिन्हें सबकुछ दिया वो बड़े हो गए और हमें भूल गए- ठाकरे ने दिया इस्तीफा तो बागियों पर साधा निशाना: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट के फ्लोर टेस्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे फेसबुक लाइव करते हुए इस्तीफा देने का किया एलान, उद्धव ठाकरे ने कहा- ‘कुछ अच्छा हो तो उसे लग जाती है नजर, आज तक मुझे आपने बहुत प्रेम दिया, मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देता हूं, हमारे अपने लोग अब बड़े हो गए हैं और जिनको हमने बड़ा बनाया वो हमें भूल गए हैं, जिनको कुछ नहीं दिया वो हमारे साथ हैं, राज्यपाल महोदय का भी शुक्रिया, एक पत्र मिलने पर राज्यपाल ने बड़ा फैसला ले लिया, हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं, कैबिनेट बैठक में मुझसे कांग्रेस और NCP ने मंत्रिमंडल से निकलने की भी पेशकश की, बागियों की नाराजगी आखिर किस बात की है? नाराजगी थी तो मुझसे आकर करते बात, केंद्र के आदेश के बाद शिवसैनिकों को घरों में रहने का आदेश दिया जा रहा है, किसके पास कितनी संख्या है उससे मुझे मतलब नहीं’

Read More »
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

कल फ्लोर टेस्ट देना होगा ठाकरे सरकार को, महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम को लेकर SC का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच फ्लोर टेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश, शिवसेना ने गुरूवार को फ्लोर टेस्ट ना कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी याचिका, सुनवाई के दौरान शिवसेना की तरफ से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में रखी दलील- ‘कोर्ट ने विधायकों की अयोग्यता के मसले पर 11 जुलाई तक टाली है सुनवाई, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल से बिना सलाह के फ्लोर टेस्ट का लिया फैसला, जो लोग 21 जून से अयोग्य हो चुके हैं उनके आधार पर फ्लोर टेस्ट करवाना गलत, पहले स्पीकर पर होना चाहिए फैसला उसके बाद ही हो वोटिंग,’ शिवसेना के वकील की दलील के जवाब में बोलै सुप्रीम कोर्ट- ‘डिप्टी स्पीकर के पास बहुमत होना खुद ही विवादित है, इसलिए, अयोग्यता के मसले पर टाली गई है सुनवाई, बहुमत फ्लोर पर ही परखा जा सकता है, अयोग्यता के मामले में नहीं रुक सकता फ्लोर टेस्ट, दूसरे गुट में 39 विधायक तो सिर्फ 16 को ही क्यों भेजा गया नोटिस’

Read More »
सर्वदलीय बैठक में सीएम गहलोत ने की अपील

सर्वदलीय बैठक में सीएम गहलोत ने की अपील- कोई ऐसा बयान ना दें जिससे बिगड़े प्रदेश का अमन चैन: उदयपुर में हुए निर्मम हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सीएम आवास पर हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने की प्रदेश में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग करने की अपील, सीएम गहलोत ने कहा- ‘मेरी सभी दलों के नेताओं से है अपील कोई भी ऐसा बयान ना दें जिससे बिगड़ जाए प्रदेश का अमन चैन,’ बैठक में सभी दलों ने उदयपुर घटना की भर्त्सना की, भाजपा नेताओं ने बैठक में कई अहम मुद्दों पर रखा अपना पक्ष, पुरानी घटनाओं में न्याय नहीं मिलने का उठाया मुद्दा, वहीं बैठक के दौरान संयम लोढ़ा ने इस पूरे मामले में इंटेलिजेंस की बड़ी विफलता की कही बात, साथ ही मृतक के परिवार को 50 लाख रुपया और परिजन को सरकारी नौकरी देने की कही बात, जिसे सीएम गहलोत ने दे दी है अनुमति, वहीं बैठक में निर्दलीय विधायक बलवान पूनियां ने कहा- ‘सरकार अगर न्याय करती है तो वह दिखाना भी चाहिए, दोषियों को तुरंत सजा दिलाने की दिशा में हो त्वरित काम’

Read More »
फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा देंगे उद्धव!

फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा देंगे उद्धव! कैबिनेट बैठक में बोले- ढाई साल तक मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, फ्लोर टेस्ट से पहले ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे देंगे इस्तीफा! सूत्रों के अनुसार बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सीएम ठाकरे ने कही ये बात, इस दौरान सीएम ठाकरे ने कैबिनेट बैठक में कहा- ‘ढाई साल तक आपने मेरा साथ दिया उसके लिए धन्यवाद, हमारे अपनों ने ही हमें धोखा दिया, सरकार के सभी फैसले लेने में आप सभी ने मेरा साथ दिया, हमेश साथ देने के लिए मैं हूं आपका आभारी, बीते ढाई साल में अगर हुई है कोई गलती तो दें माफ़ी,’ कैबिनेट बैठक के बाद जब सीएम ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ हुए रवाना तो उन्होंने भावुक होकर मीडिया कर्मियों का किया धन्यवाद, वहीं इस बैठक में सीएम ठाकरे ने बड़ा फैसला लेते हुए, औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर, उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव और नवी मुंबई एयरपोर्ट का भी नाम बदलकर डीबा पाटिल एयरपोर्ट रखा गया, इस्तीफा देने से पहले सीएम ठाकरे ने बड़ा फैसला लेते हुए खेला हिंदुत्व का कार्ड

Read More »
ठाकरे कैबिनेट का बड़ा फैसला

ठाकरे कैबिनेट का बड़ा फैसला- औरंगाबाद का नाम बदलकर किया संभाजी नगर, तो कांग्रेस ने रखी ये मांग: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच उद्धव ठाकरे की कैबिनेट का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर करने को दी मंजूरी, काफी लंबे समय से औरंगाबाद का नाम बदलने की हो रही थी मांग, इसके साथ ही उस्मानाबाद का भी नाम बदलने को मिली मंजूरी, उस्मानाबाद का नाम बदल कर किया गया धाराशिव, इसके साथ ही नवी मुंबई एयरपोर्ट का भी नाम बदलकर डीबा पाटिल एयरपोर्ट रखा गया, वहीं कैबिनेट की बैठक में कांग्रेस ने पुणे का नाम बदलकर जीजाऊ नगर करने की रखी थी मांग, लेकिन इस मांग पर अभी तक कैबिनेट का फैसला नहीं हो पाया है स्पष्ट,’ वहीं कैबिनेट बैठक में बोले उद्धव- ‘हमारे अपने लोगों के कारण आज यहां पैदा हुए हैं ऐसे हालात’

Read More »
राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव का भी बजा बिगुल

EC का बड़ा एलान, राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव का भी बजा बिगुल, 6 अगस्त को होगा मतदान: राष्ट्रपति चुनाव के ऐलान के बाद अब उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए भी तारीख का हो गया है ऐलान, चुनाव आयोग के अनुसार उपराष्ट्रपति के पद के लिए 6 अगस्त को होंगे चुनाव, मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को हो रहा है खत्म, ऐसे में उनके कार्यकाल के खत्म होने से पहले चुनाव कराना था जरूरी, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 जुलाई को नोटिफिकेशन किया जाएगा जारी, वहीं, नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है 19 जुलाई 2022, इसके बाद 20 जुलाई को की जाएगी उम्मीदवारों की स्क्रूटनी, वहीं 22 तारीख तक उम्मीदवार ले सकेंगे अपना नाम वापस, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अगर मतदान की पड़ती है जरूरत तो उसके लिए 6 अगस्त को डाले जाएंगे वोट, मतदान का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, मतदान के दिन ही वोटों की गिनती कर परिणाम कर दिए जाएंगे घोषित

Read More »
राहुल के निशाने पर पीएम मोदी

पीएम मोदी का ‘गब्बर सिंह टैक्स’ अब ‘गृहस्थी सर्वनाश टैक्स’ का ले चुका है विकराल रूप- राहुल गांधी: जीएसटी काउंसिल की 47वीं बैठक के पहले दिन कई चीज़ों को GST के दायरे में लाने के लिए राज्यों के साथ बनी सहमति, इस फैसले के बाद अब दही, पनीर, शहद, मांस और मछली जैसे डिब्बा बंद और लेबल-युक्त खाद्य पदार्थों पर लगेगा जीएसटी, केंद्र के फैसले को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- ‘घटती आमदनी और रोज़गार, ऊपर से महंगाई का बढ़ रहा प्रहार, प्रधानमंत्री जी का ‘गब्बर सिंह टैक्स’ अब ‘गृहस्थी सर्वनाश टैक्स’ का ले चुका है विकराल रूप,’ राहुल गांधी ने एक समाचार रिपोर्ट का हवाला दिया कि खाद्य पदार्थों, पढ़ाई और होटल में ठहरना अब हो गया है महंगा, बता दें कि इससे पहले पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने पहले माल और सेवा कर (जीएसटी) को “गब्बर सिंह टैक्स” दिया था करार

Read More »