Day: June 18, 2022

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को रक्षा मंत्रालय में नौकरी के लिए मिलेगा 10% आरक्षण: केंद्र की अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई अहम बैठक के बाद सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 4 साल बाद सेना से बाहर निकलने वाले अग्निवीरों को रक्षा मंत्रालय में नौकरी के लिए मिलेगा 10% आरक्षण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दे दी है इसे अपनी मंजूरी, रक्षा मंत्रालय ने कहा- ‘10% आरक्षण भारतीय तटरक्षक बल और रक्षा नागरिक पदों और सभी 16 रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में किया जाएगा लागू, ये आरक्षण भूतपूर्व सैनिकों के लिए मौजूदा आरक्षण के अतिरिक्त होगा, इन प्रावधानों को लागू करने के लिए प्रासंगिक भर्ती नियमों में किए जाएंगे आवश्यक संशोधन, साथ ही रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को दी जाएगी सलाह कि वे अपने संबंधित भर्ती नियमों में करें समान संशोधन, आवश्यक आयु में छूट का प्रावधान भी किया जाएगा, जो अग्निवीर अपेक्षित पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं उन्हें रक्षा मंत्रालय में 10% नौकरी रिक्तियों का मिलेगा फायदा’

Read More »
अग्निवीरों से सोनिया की अपील

अग्निपथ के विरोध में सड़कों पर उतरे अग्निवीरों से सोनिया की अपील- शांतिपूर्ण तरीके से रखें अपनी मांग: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में बेरोजगार युवाओं का चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी, इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पत्र के माध्यम से अग्निवीरों से की अपील, सोनिया ने कहा- ‘आप भारतीय सेना में भर्ती होकर देशसेवा का महत्वपूर्ण कार्य करने की रखते हैं अभिलाषा, लेकिन लाखों ख़ाली पद होने के बावजूद पिछले 3 साल से भर्ती न होने का दर्द मैं समझ सकती हूं, एयरफोर्स में भर्ती की परीक्षा देकर रिज़ल्ट व नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे युवाओं के साथ है पूरी सहानुभूति, दुःख है कि सरकार ने आपकी आवाज़ को दरकिनार करते हुए की है नई आर्मी भर्ती योजना की घोषणा, कांग्रेस आपके साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और इस योजना को वापस करवाने के लिए संघर्ष करने व आपके हितों की रक्षा करने का करती है, हम एक सच्चे देशभक्त की तरह सत्य, अहिंसा, संयम व शांति के मार्ग पर चलकर सरकार के सामने उठाएँगे आपकी आवाज़, मैं आपसे भी अनुरोध करती हूँ कि अपनी जायज़ माँगों के लिए शांतिपूर्ण व अहिंसक ढंग से करें आंदोलन’

Read More »
अग्निपथ योजना पर गरमाई सियासत

अग्निपथ योजना पर गरमाई सियासत, MLA और MP के बच्चों से भी कराओ 4 साल की नौकरी- सिसोदिया: केंद्र की अग्निपथ योजना के विरोध में अग्निवीरों का कोहराम, कई राज्यों में रेलवे स्टेशन, ट्रैन, बीजेपी ऑफिस सहित सरकारी बसों को किया आग के हवाले, वहीं बेरोजगार युवाओं के इस उग्र प्रदर्शन को देखते हुए देश में गरमाई सियासत, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘अग्निपथ योजना अगर इतनी ही अच्छी है तो नियम बना दो- देश भर में हर MLA और MP के बच्चे 17 साल के होते ही सबसे पहले इस योजना के तहत करेंगे 4 साल की नौकरी,’ एक अन्य ट्वीट करते हुए सिसोदिया ने लिखा- ‘हर युवा को हक है कि सेना में शामिल होकर देश के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करें, पर आज BJP इस हक से उनको कर रही है वंचित, देशभर में हो रहे प्रदर्शन साफ प्रमाण हैं कि भारत के युवा अग्निपथ को कभी नहीं करेंगे स्वीकार, कोई भी नीति या कानून देश सेवा के जुनून से बढ़कर नहीं हो सकता’

Read More »
रक्षा मंत्री के आवास पर चल रही अहम बैठक हुई ख़त्म

अग्निपथ पर मचे बवाल पर रक्षामंत्री के आवास पर चल रही अहम बैठक हुई ख़त्म, तीनों सेना प्रमुख रहे मौजूद: केंद्र सरकार द्वारा लाइ गई सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ को लेकर देश भर में मचा बवाल, देश के बेरोजगार युवाओं ने कई राज्यों में किया उग्र प्रदर्शन, तो वहीं लगातार चौथे बेरोजगार युवाओं को रोष और भी उग्र हो गया है, इसे देखते हुए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर बुलाई अहम बैठक, इस बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख रहे मौजूद, फिलहाल रक्षा मंत्री के आवास पर चल रही बैठक हो चुकी है ख़त्म, बैठक से पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा एलान करते हुए रक्षामंत्री कार्यालय की तरफ से किए गए ट्वीट में लिखा- ‘जो नौजवान चार वर्ष सेना में सेवा देने के बाद बाहर निकलेंगे उन्हें आजीवन अग्निवीर के रूप में जाना जाएगा, मुझे खुशी है कि इन अग्नि वीरों की सैनिक सेवा समाप्त होने के बाद कई सरकारी विभागों में चयन के लिए उन्हें प्राथमिकता दिए जाने की हो चुकी है घोषणा, यदि वे कोई और काम करना चाहेंगे तो उन्हें सस्ती दर पर कर्ज की भी सुविधा की जाएगी प्रदान’

Read More »
मां के 100वें जन्मदिन पर भावुक हुए पीएम

मां के 100वें जन्मदिन पर भावुक हुए पीएम, लिया आशीर्वाद, गुजरात को देंगे 21 हजार करोड़ की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के जन्मदिन पर अहमदाबाद पहुंचे पीएम, अहमदाबाद पहुंच पीएम मोदी ने सबसे पहले अपनी मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद और उसके बाद उन्हें कुर्सी पर बैठा कर धोए उनके पैर, इसके बाद पीएम मोदी ने उस पानी को अपनी आंखों से लगाया और मां को ओढ़ाया शॉल, इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी मां के साथ बैठकर की पूजा, जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने मां तो मां ने बेटे का कराया मुहं मीठा, इस दौरान पीएम मोदी हो गए भावुक, इसके बाद पीएम मोदी ने वड़ोदरा पहुंच किया भव्य रोड शो, इसके बाद गुजरात गौरव अभियान के तहत पीएम मोदी देंगे प्रदेशवासियों को 21000 करोड़ की सौगात, साथ ही पीएम ‘मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना’ की भी करेंगे शुरुआत, गुजरात सरकार ने महिला की गर्भावस्था से लेकर मातृत्व के पहले 1000 दिनों तक माता और शिशु दोनों को पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराने तथा उनकी पोषण स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से की है ‘मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना’ की घोषणा

Read More »
img 20220618 093217

अर्ध सैनिक बलों में अग्निवीरों के लिए रिजर्व होंगे 10% पद, 3 साल की मिलेगी छूट भी- शाह का बड़ा एलान: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का देशभर में जबरदस्त विरोध, इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा एलान, कहा- अर्ध सैनिक बलों में अग्निवीरों के लिए रिजर्व होंगे 10 फीसदी पद, होम मिनिस्ट्री ऑफिस की ओर से बताया गया है कि, अग्निवीरों के लिए अर्ध सैनिक बलों और असम राइफल्स की भर्ती में दिया जाएगा 10 फीसदी आरक्षण, यही नहीं मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि अग्निवीरों को अर्ध सैनिक बलों में भर्ती के लिए 3 साल की दी जाएगी छूट भी, दो साल से नहीं निकली भर्ती को देखते हुए पहले बैच के लिए यह छूट होगी 5 साल की, अग्निपथ स्कीम के विरोध का आज है चौथा दिन, लगातार उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में जारी है भारी विरोध, सबसे ज्यादा बिहार में हो रही है हिंसक घटनाएं, बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी की ओर से इस बंद का किया गया है आह्वान, जिसे मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी और जीतनराम मांझी के दल ‘हम’ ने भी किया है सपोर्ट

Read More »