Day: June 18, 2022

img 20220618 215510

अब फारुख अब्दुल्ला ने भी राष्ट्रपति की उम्मीदवारी से किया इनकार, ममता दीदी का जताया आभार: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉफ्रेंस के प्रमुख फारुख अब्दुल्ला ने की विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अपना नाम वापस लेने की घोषणा, फारूख अब्दुल्ला ने कहा- मैं भारत के राष्ट्रपति के लिए संभावित संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार के रूप में वापस लेता हूं अपना नाम, मेरा मानना है कि जम्मू-कश्मीर गुजर रहा है एक महत्वपूर्ण मोड़ से और इन अनिश्चित समय से बाहर निकालने और लोगों की मदद करने के लिए यहां है मेरी जरूरत, मुझे अभी करनी है एक्टिव पॉलिटिक्स, मैं जम्मू-कश्मीर और देश की सेवा में सकारात्मक योगदान देने के लिए हूं तत्पर, मेरा नाम प्रस्तावित करने के लिए मैं ममता दीदी का हूं आभारी, मैं उन सभी वरिष्ठ नेताओं का भी हूं आभारी जिन्होंने मुझे दिया अपना समर्थन, ममता दीदी के मेरे नाम का प्रस्ताव देने के बाद, मुझे विपक्षी नेताओं से मेरी उम्मीदवारी के लिए समर्थन की पेशकश करने वाले आए कई फोन, देश के सर्वोच्च पद के लिए मुझे जो समर्थन मिला उससे मैं गहराई से हूं प्रभावित

Read More »
राहुल ने साधा केंद्र पर निशाना

‘अग्निपथ’ पर चल पढ़े ‘अग्निवीरों’ के लिए पीएम मोदी बनें ‘माफीवीर’- राहुल ने साधा केंद्र पर निशाना: सेना भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर देश में आक्रोशित अग्निवीरों का नहीं थम रहा कोहराम, देश के कई राज्यों में बेरोजगार युवाओं ने लगाई ट्रेनों और बसों में आग, तो केंद्र सरकार युवाओं के इस प्रदर्शन को शांत कराने के लिए कर रही है बड़े बड़े एलान, वहीं विपक्ष के निशाने पर आ गई है केंद्र सरकार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसान आंदोलन की तरह इस बार देश के जवानों से माफ़ी मांगने की कही बात, शनिवार को ट्वीट करते हुए राहुल ने लिखा- 8 सालों से लगातार भाजपा सरकार ने ‘जय जवान, जय किसान’ के मूल्यों का किया है अपमान, मैंने पहले भी कहा था कि प्रधानमंत्री जी को काले कृषि कानून लेने पड़ेंगे वापस, ठीक उसी तरह उन्हें ‘माफ़ीवीर’ बनकर देश के युवाओं की बात माननी पड़ेगी और ‘अग्निपथ’ को वापस लेना ही पड़ेगा’

Read More »
वरुण ने खोला अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा

जब सेना, सुरक्षा और युवाओं के भविष्य का सवाल हो तो ‘पहले प्रहार फिर विचार’ करना उचित नहीं- वरुण: केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी, प्रदर्शनकारी युवाओं ने देश के कई राज्यों में की हिंसा, रेल और बसों में लगाई आग, केंद्र सरकार की इस योजना के खिलाफ पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने खोला मोर्चा, वरुण ने ट्वीट के जरिये अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा- ‘अग्निपथ योजना’ को लाने के बाद महज कुछ घंटे के भीतर इसमें किए गए संशोधन यह दर्शाते हैं कि संभवतः योजना बनाते समय सभी बिंदुओं को नहीं रखा गया ध्यान में, जब देश की सेना, सुरक्षा और युवाओं के भविष्य का सवाल हो तो ‘पहले प्रहार फिर विचार’ करना एक संवेदनशील सरकार के लिए नहीं है उचित,’ रक्षा मंत्रालय ने बढ़ती हिंसा को देखते हुए सबसे पहले आयु सीमा में छूट दी, उसके बाद प्रदेश सरकारों ने अग्निवीरों को नौकरी देने की बात कही, गृहमंत्रालय के बाद रक्षा मंत्रालय ने भी उन्हें नौकरी में 10 आरक्षण देने की कही है बात लेकिन अब तक नहीं हुआ है प्रदर्शन शांत

Read More »
अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस जयपुर में निकालेगी तिरंगा यात्रा

अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस जयपुर में निकालेगी तिरंगा यात्रा, गहलोत, पायलट सहित दिग्गज रहेंगे मौजूद: देशभर में सेना भर्ती को लेकर केंद्र द्वारा निकाली गई योजना अग्निपथ को हो रहा है विरोध, बेरोजगार युवाओं का लगातार चौथे दिन उग्र प्रदर्शन जारी, वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया अहम फैसला, पार्टी के दिग्गज नेता का रविवार को अग्निपथ योजना के विरोध में जयपुर के अमर जवान ज्योति पर निकालेंगे तिरंगा यात्रा, कांग्रेस की इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित पार्टी के दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद, मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, खाचरियावास ने कहा- ‘पहले किसानों की पीठ में खंजर घोंपा, अब युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है मोदी सरकार, गहलोत मंत्री परिषद ने आज अग्निपथ योजना को वापस लेने का प्रस्ताव किया पारित

Read More »
img 20220618 wa0169

बीड़ी कल्ला दो बार चुनाव हारे थे फिर क्यों दिया उनको टिकट?- धारीवाल ने उठाए कांग्रेस संगठन पर सवाल: उदयपुर में हुए नव संकल्प शिविर के घोषणापत्र के क्रियान्वयन पर गहलोत सरकार में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने उठाए सवाल, दो बार हारे नेताओं को तीसरी बार टिकट नहीं देने के फार्मूले को लेकर धारीवाल ने उठाए सवाल, कोटा शहर कांग्रेस की जिलास्तरीय कार्यशाला में खुलकर बोले शांति धारीवाल, कहा- संगठन स्तर पर फैसला कर लेने के बाद हर हाल में उस पर रहना चाहिए कायम, फैसले करने वाले ही उस पर कायम नहीं रहे तो फिर वो हमसे क्या उम्मीद करे?, धारीवाल ने कहा- पहले भी पाबंदी लगाई थी कि 2 बार के हारे व्यक्ति को तीसरी बार नहीं देंगे टिकट, हालांकि कइयों को टिकट नहीं दिए, लेकिन बीकानेर की बारी आई तो बीडी कल्लाजी जो दो बार हारे हुए थे उन्हें तीसरी बार दे दिया टिकट, फिर उन्हें क्यो दे दिया? दूसरे को क्यों नही दिया? अगर आप पाबंदी नहीं रखोगे, तो हम से क्या उम्मीद करोगे छोटे कार्यकर्ताओं से, धारीवाल ने युवाओं को टिकट देने के मसले पर कहा- ठीक हैं लेकिन ये भी देखना पड़ेगा कि जीताऊं कौन है?

Read More »