Day: June 17, 2022

ओवैसी ने साधा केंद्र पर निशाना

जो 4 साल सियाचिन में खड़ा रहेगा उसको आप दे रहे हैं 11 लाख रुपये? ये है ऊंट के मुंह में जीरा- ओवैसी: केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर तेज हुई सियासत, देश भर के युवा जहां कर रहे हैं उग्र प्रदर्शन तो कुछ कर रहे हैं आत्मदाह की कोशिश, ऐसे में सभी विपक्षी दलों के निशाने पर आई केंद्र सरकार, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, ओवैसी ने कहा- ‘अगर मैं होता एक दिन का एमपी तो मुझको जिंदगी भर मिलेगी पेंशन लेकिन जो चार साल सियाचिन में खड़ा रहेगा उसको आप क्या दे रहे हैं, 11 लाख रुपये? ये है ऊंट के मुंह में जीरा, ये सेना के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के साथ है धोखा,’ वहीं देशभर में युवाओं द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन को लेकर ओवैसी ने कहा- ‘यकीनन हिंसा नहीं होनी चाहिए लेकिन इस हिंसा का कारण क्या है, आप हिंसा का कारण देखते ही नहीं है, आपने युवाओं के सपनों का बना दिया है मजाक, अगर प्रधानमंत्री ने ये फैसला आर्थिक कारणों से लिया है तो उसके लिए भी वही जिम्मेदार हैं, पिछले आठ सालों में उन्होंने देश की इकॉनमी को कर दिया है बर्बाद’

Read More »
राहुल-प्रियंका ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ

सीएम गहलोत के भाई पर CBI छापे को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के आवास पर पढ़े CBI छापे के बाद कांग्रेस का हल्लाबोल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- ‘सत्ता के सामने खड़े होकर सच बोलने वाले विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न भाजपा सरकार की बन गई है पहचान, मैं एकजुटता के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके परिवार के साथ खड़ा हूँ, हमारी लड़ाई जारी रहेगी,’ वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई पर भाजपा सरकार द्वारा बदले की भावना से की गई कार्रवाई है निंदनीय, लोकतंत्र में एक राज्य के चुने हुए मुख्यमंत्री को अपनी बात कहने व सच्चाई के साथ खड़े होने का है पूरा हक, कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ उठाएगी आवाज’

Read More »
कांग्रेस ने जारी किया सोनिया का हेल्थ अपडेट

ED के सामने पेश होने से 7 दिन पहले कांग्रेस ने जारी किया सोनिया का हेल्थ अपडेट, आया था नाक से खून: नेशनल हेराल्ड केस में कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने भेजा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नया समन, सोनिया को अब 23 जून को होना है ED के सामने पेश, लेकिन इससे पहले कांग्रेस ने जारी किया सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट, कांग्रेस नेता जयराम रमेश के अनुसार पोस्ट कोविड लक्षणों के चलते सोनिया गांधी का सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है इलाज, कांग्रेस के अनुसार सोनिया गांधी के श्वसन तंत्र के निचले हिस्से में पाया गया है फंगल इन्फेक्शन, इसका और कोरोना के बाद दिखने वाले दूसरे लक्षणों का चल रहा है इलाज, बीते 12 जून को उनकी नाक से आया था खून जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में कराया गया था भर्ती, फिलहाल सोनिया गांधी डॉक्टरों की देख रेख में अस्पताल में है भर्ती, सूत्रों का कहना है इस हेल्थ अपडेट के सहारे सोनिया ED से आगे की तारीख देने की कर सकती है मांग, वहीं राहुल गांधी से तीन दौर की बातचीत के बाद सोमवार को होगी चौथे दौरे की बातचीत

Read More »