



Day: June 17, 2022


अग्निपथ योजना लाके केंद्र ने किया सेना का अपमान, हिटलर शाही शाशन ने लोकतंत्र किया खत्म- डोटासरा: देश भर में केंद्र सरकार की सेना भर्ती अग्निपथ योजना पर गर्म हुई सियासत, लगातार तीसरे दिन बेरोजगार युवाओं ने देश के कई राज्यों में मचाया बवाल, वहीं केंद्र के इस फैसले के विरोध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, PCC मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा- ‘8 साल पहले जब नरेंद्र मोदी पीएम बने तो मोदी जी ने देश के युवाओं, उद्योगपति सभी से बड़े वादे कर अच्छे दिन लाने की कही थी बात, उसके बाद सबसे पहले नोटबन्दी की जिससे देश की अर्थव्यवस्था खराब हुई, जीएसटी लगाई जिससे व्यापार छिन्न भिन्न हो गए, उसके बाद किसान विरोधी 3 काले कानून लेके आये उसमे 15 महीने में किसानों को आंदोलन करना पड़ा और काले कानून वापिस लिए और अब उन्होंने अगिनपथ योजना लाके सेना का किया है अपमान, आज पूरा देश आग में जल रहा है, मोदी जी जिन व्यापारियों, युवाओं की बदौलत 2 बार आप पीएम बने उनको आपने दिया है धोखा, इस हिटलर शाही शाशन ने लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर दिया है शुरू’
17 Jun 2022
Read More »

देश में की जा रही है बदले की राजनीति, जिनकी अभी रगड़ाई भी नहीं हुई वो मुझे क्या डराएंगे- गहलोत: 4 दिन दिल्ली में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद वापस जयपुर लोटे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राहुल गांधी से सोमवार को होने वाली पूछताछ के सिलसिले में सीएम गहलोत रविवार शाम फिर से होंगे दिल्ली के लिए रवाना, वहीं जयपुर पहुंचे सीएम गहलोत ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ‘मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हो रही है राहुल गांधी से पूछताछ, देश में चल रही है बदले की राजनीति,’ वहीं बड़े भाई अग्रसेन गहलोत पर हुई CBI की कार्रवाई को लेकर बोले सीएम गहलोत- ‘राजनीति में भाग लेने वाले किसी भी व्यक्ति के परिवार को निशाना बनाना गलत, इस तरह की नीतियों के चलते भाजपा के खिलाफ लोगों में है आक्रोश, 50 साल से मैं राजनीति में हूं, जो लोग कल राजनीति में आए हैं वो मुझे क्या डराएंगे धमकाएंगे जिनकी कोई रगड़ाई नहीं हुई, आज ये लोग बड़े पद पर तो बैठे हैं लेकिन इनकी रगड़ाई नहीं हुई है’
17 Jun 2022
Read More »

राहुल से ED की पूछताछ का प्रमुखता से विरोध कर रहे सीएम गहलोत के भाई के घर CBI का छापा: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के घर आज एक बार फिर पहुंची केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की टीम, बताया जा रहा है कि आज सुबह पहले सीबीआई की एक टीम पहुंची अग्रसेन के फार्म हाउस और शुरू कर दी छानबीन, कार से उतरते ही एक सदस्य ने फार्म हाउस का दरवाजा बंद किया और अंदर चले गए लेकिन कुछ देर बाद कुछ लोग फिर निकल गए वापस, इसी बीच कयास लगाया गया कि पावटा स्थित अग्रसेन गहलोत के प्रतिष्ठान पर भी टीम करेगी छानबीन, इसकी खबर लगते ही पावटा में उनकी दुकान के सामने भीड़ हो गई इकट्ठा, लेकिन जानकारी के अनुसार फिलहाल अभी तक किसी भी तरह की टीम नहीं पहुंची अग्रसेन के प्रतिष्ठान पर, इस पूरे घटनाक्रम को दिल्ली में राहुल गांधी पर ईडी कार्रवाई में सीएम गहलोत के विरोध को लेकर देखा जा रहा है, विरोध प्रदर्शन में अगुवा की भूमिका में नजर आ रहे हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हालांकि पिछले साल भी इस कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी ने अग्रसेन गहलोत के कई ठिकानों पर की थी छापेमारी, ईडी ने उनसे जुड़ी 13 जगहों पर मारा था छापा
17 Jun 2022
Read More »


नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने पर 1 करोड़ का ईनाम देने वाले भीम सेना चीफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को धमकाने के मामले में भीम सेना चीफ के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर को भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाने और धमकाने के आरोप में किया गिरफ्तार, सतपाल तंवर ने बीते दिनों किया था ऐलान कि जो भी नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाएगा, उसे एक करोड़ का दिया जाएगा इनाम, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की IFSO (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) यूनिट ने गुरुवार को नवाब सतपाल तंवर को गुरुग्राम स्थित आवास से किया गिरफ्तार, गुरुग्राम पुलिस ने तंवर के खिलाफ विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, उकसाने, जानबूझकर अपमान करने और आपराधिक धमकी देने की धाराओं के तहत मामला किया दर्ज, बीजेपी यूथ विंग की अध्यक्ष सर्वप्रिया त्यागी ने सतपाल तंवर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
17 Jun 2022
Read More »


