Day: June 16, 2022

घोष के निशाने पर पवार

अगर शरद पवार होंगे देश के राष्ट्रपति तो बढेगा आतंकवाद- दिलीप घोष के निशाने पर NCP प्रमुख: आगामी 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष द्वारा बुलाई गई बैठक पर बीजेपी ने साधा निशाना, बीजेपी के अखिल भारतीय सह अध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और NCP प्रमुख शरद पंवार पर साधा निशाना, गुरूवार को दिलीप घोष ने कहा- ‘शरद पवार के आतंकवादियों से थे संबंध, हमारे देश में ऐसा राष्ट्रपति होगा तो आतंकवाद और भी बढ़ेगा,’ वहीं ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए बोले घोष- ‘दीदी सोचती है कि अगर सब उसे एक बार बोलेंगे तो वह मान जाएगा, लेकिन कोई उसका नाम नहीं बोल रहा है, इस बैठक में 16 दल शामिल हुए हैं लेकिन उन लोगों को उसके अस्तित्व को लेकर एक सवाल है, ममता बनर्जी की अखिल भारतीय नेता बनने की इच्छा लंबे समय से ही है,’ बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई विपक्ष की बैठक में सभी दलों ने राष्ट्रपति पद के लिए पवार के नाम पर जताई सहमति, लेकिन पवार ने कर दिया है इंकार

Read More »
‘बाबा’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मैं डरने वाला नहीं, करोली की बेटी के न्याय के लिए लडूंगा- गिरफ्तारी के बाद बोले किरोड़ी लाल मीणा: सपोटरा के मंडरायल में सैनी समाज की बेटी को न्याय दिलाने में जुटे भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा, दो दिन पूर्व कस्बे में मिली नाबालिग लड़की की लाश के बाद फ़ैल गई थी सनसनी, परिजनों एवं ग्रामीणों ने रेप के बाद जताई थी आशंका, वहीं पीड़ित परिवार से मिलने मंडरायल जा रहे सांसद मीणा को पुलिस ने रास्ते में रोका और किया गिरफ्तार, इस दौरान सांसद मीणा के समर्थकों एवं पुलिस के बीच कुड़गांव में हुई हल्की सी झड़प, पश्चात इसके सांसद मीणा को सपोटरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुद सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने ट्वीट कर दी अपनी गिरफ्तारी की जानकारी, सांसद मीणा ने ट्वीट कर लिखा- सैनी समाज की बेटी को न्याय दिलाने के जुर्म में मुझे कर लिया गया है गिरफ्तार, क्या पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना अपराध है मुखिया जी? प्रदेश की तानाशाही सरकार कान खोल कर सुन ले, मेरा जीवन लोगों के हितों में लड़ाई लड़ना और संघर्ष करने में गुजरा है…. इस गिरफ्तारी से मैं डरने वाला नहीं, करौली की बेटी के न्याय के लिए लड़ूंगा, स्थानीय जनता के साथ करूंगा बड़ा आंदोलन’

Read More »
किरोड़ी लाल मीणा बैठे धरने पर

मंडरायल में जा रहे सांसद डॉ किरोड़ी का पुलिस ने रोका काफिला तो थाने में समर्थकों के साथ बैठे धरने पर: करौली के मंडरायल कस्बे में नाबालिग लड़की का शव मिलने से मची सनसनी, परिजनों एवं ग्रामीणों ने रेप के बाद जताई हत्या की आशंका, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजेपी के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा हुए मंडरायल के लिए रवाना, लेकिन सांसद मीणा के काफिले को पुलिस ने लिया रोक जिसके बाद सांसद मीणा कुड़गांव थाने में बैतह गए धरने पर, सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मंडरायल, सपोटरा में सैनी समाज की बेटी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या करना, स्थानीय विधायक, सरकार के मंत्री द्वारा डॉक्टर्स पर दबाव डालकर गैंगरेप की रिपोर्ट को बदलवाना, पीड़ित के परिवारजनों को धमकाना एवं प्रलोभन देना….यह कैसी न्याय व्यवस्था है मुखिया जी, इस बेटी को न्याय दिलाने के लिए मैं मंडरायल धरना स्थल जा रहा था भारी पुलिस जाब्ता ने मुझे रोक लिया कुडगांव, स्थानीय जनता के साथ कुड़गांव थाने में बैठ गया हूँ धरने पर, जब तक इस करौली की बेटी को नहीं मिलेगा न्याय तब तक मेरा संघर्ष रहेगा जारी’

Read More »
कांग्रेस का देश भर में विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस का देश भर में विरोध प्रदर्शन, किया राजभवन का घेराव: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी से ED की पूछताछ को लेकर कांग्रेस में आक्रोश, वहीं प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता के खिलाफ गुरूवार को कांग्रेस देशभर में कर रही है राजभवन का घेराव, राजधानी जयपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्त्ता पहुंचे सिविल लाइन फाटक, मंत्री प्रताप सिंह, मंत्री परसादी लाल,मंत्री महेश जोशी, मंत्री रामलाल जाट, बृजेंद्र ओला और शांति धारीवाल पहुँचे धरना स्थल, केंद सरकार पर लगाए ईडी और सीबीआई के दुरूपयोग का आरोप, वहीं बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्त्ता कर रहे हैं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, वहीं AICC मुख्यलय में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित तमाम दिग्गज नेता हैं मौजूद तो राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने दिल्ली स्थित आवास पर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, पायलट समर्थक और पार्टी कार्यकर्त्ता केंद्र सरकार के खिलाफ कर रहे हैं नारेबाजी, वहीं देश भर के कई राज्यों में भी कांग्रेस कर रही है राजभवन का घेराव

Read More »
राहुल अगर निर्दोष हैं तो फिर बोखलाहट क्यों?

राहुल अगर निर्दोष हैं तो फिर बोखलाहट क्यों? नरोत्तम मिश्रा ने साधा कांग्रेस पर निशाना: नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ मामले में देशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, 13 जून से जब से राहुल गांधी ED के सामने हुए हैं पेश तब से कांग्रेस देश भर के कई राज्यों में कर रही है प्रदर्शन, वहीं कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर विपक्ष है हमलावर, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा ने साधा कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना, मिश्रा ने कहा- ‘अगर निर्दोष है तो बोखलाहट क्यों? अगर डर नहीं है तो यह भीड़ क्यों? आप विदेश में इटली, बैंकाक और थाइलैंड जाते हो तो वहां तो अकेले ही जाते हो, तो फिर ईडी के सामने भीड़ ले जाने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है, भ्रष्टाचार के मुद्दे को पॉलिटिकल बनाने की यह कांग्रेस की है नापाक कोशिश, लेकिन देश की जनता यह जानती है कि दाल में काला नहीं पूरी दाल ही काली है घबराहट उस बात की है’

Read More »
माली समाज के आंदोलन का हुआ पटाक्षेप

भरतपुर में चल रहे माली समाज के आंदोलन का हुआ पटाक्षेप, मंत्री विश्वेंद्र सिंह को सौंपा ज्ञापन: पिछले चार दिनों से लगातार चल रहे माली, मौर्य, सैनी, कुशवाह समाज का आंदोलन गुरूवार को हुआ समाप्त, वार्ता के लिए अधिकृत पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह से गुरूवार को आंदोलन स्थल के नजदीक एक होटल में हुई वार्ता के बाद आंदोलन का हुआ पटाक्षेप, माली समाज के लोगों ने मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को सौंपा ज्ञापन, ज्ञापन सौंपने के साथ ही आंदोलन हुआ स्थगित और आंदोलनकारियों ने नेशनल हाइवे 21 को किया खाली, माली समाज के लोग 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर कर रहे थे जयपुर आगरा हाइवे पर प्रदर्शन, तीन दिन तक प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच नहीं बनी थी सहमति, ऐसे में खुद मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने आंदोलन स्थल पहुंच माली समाज के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, दोनों और से कई मुद्दों पर बनी सहमति के बाद आंदोलन वापस लेने का हुआ फैसला

Read More »
आज राहुल को ED की राहत

तीन दिन की पूछताछ के बाद आज राहुल को ED की राहत, देश भर में राजभवन का घेराव करेंगे कांग्रेसी: नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरवार को नहीं होगी पूछताछ, सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी के आग्रह पर ही उन्हें पूछताछ के लिए शुक्रवार को बुलाया गया है ED दफ्तर, राहुल से अब तक ED पिछले तीन दिनों में करीब 30 घंटे से ज्यादा तक कर चुकी है पूछताछ, पूछताछ के तीसरे दिन AICC मुख्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किये अमानवीय व्यवहार को लेकर कांग्रेस नेताओं में है आक्रोश, दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में राजभवनों का घेराव करने का किया है एलान, दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, मध्यप्रदेश में कमलनाथ, राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और जम्मू में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के नेतृ्तव में पार्टी सुबह 11 बजे करेगी राजभवन का घेराव

Read More »
अग्निपथ योजना को लेकर महासंग्राम जारी

अग्निपथ योजना को लेकर महासंग्राम जारी, युवाओं ने लगातार दूसरे दिन की आगजनी और सड़क जाम: सेना भर्ती को लेकर केंद्र सरकार की अग्‍न‍िपथ योजना के खिलाफ बिहार में लगातार दूसरे दिन भी बेरोजगार युवाओं एवं छात्रों का प्रदर्शन जारी, गुरुवार को जहानाबाद, बक्सर और नवादा में एक बार फिर रोकी गई ट्रेन, तो छपरा और मुंगेर में सड़क पर आगजनी के बाद छात्र कर रहे हैं जमकर प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार की सुबह से ही मुंगेर में पटना-भागलपुर मुख्य मार्ग को सफियाबाद के पास कर दिया है जाम, नवादा में सैकड़ों युवा केंद्र सरकार के खिलाफ प्रजातंत्र चौक पर जमकर कर रहे हैं हंगामा, वहीं जहानाबाद में छात्रों ने गया-पटना रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया और शहर में कर रहे हैं आगजनी, केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत देश के युवाओं को 4 साल सेना में काम करने का मिलेगा मौका, लेकिन ये योजना लागू होने के साथ ही सरकार ने पिछली सभी भर्तियों को कर दिया है निरस्त, यहीं कारण है कि देश के कई राज्यों में बरोजगार युवा कर रहे हैं प्रदर्शन

Read More »