



Day: June 16, 2022



राहुल गांधी की अपील ED ने की स्वीकार, अब शुक्रवार को नहीं सीधे सोमवार को होगी आगे की पूछताछ: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर नेशनल हेराल्ड मामले में शुक्रवार को होने वाली पूछताछ को आगे बढ़ाने का किया था आग्रह, राहुल गांधी के इस आग्रह को ED ने कर लिया है स्वीकार, अब सोमवार को होगी आगे की पूछताछ, राहुल ने ED से अनुरोध किया कि कथित मनी लांड्रिंग मामले में उनसे होने वाली पूछताछ को टाल दिया जाए सोमवार तक के लिए, राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी के इलाज की वजह से केंद्रीय एजेंसी से कुछ दिनों की मांगी थी राहत, ताकि वो कर सकें अस्पताल में भर्ती अपनी मां की देखभाल, इससे पहले राहुल गांधी ने गुरुवार को भी पूछताछ में न शामिल होने के लिए ED से मांगी थी छूट, गौरतलब है कि राहुल गांधी के साथ इस मामले में अब तक तीन दिनों में करीब 28 घंटे की जा चुकी है पूछताछ, सूत्रों ने बताया कि राहुल और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा हैं अपनी मां सोनिया गांधी के पास अस्पताल में, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हैं भर्ती
16 Jun 2022
Read More »


अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य एवं देश की सुरक्षा से है खिलवाड़- सीएम गहलोत के निशाने पर केंद्र सरकार: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ कई राज्यों में जमकर हो रहा है विरोध, इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की इस योजना को बताया अविवेकपूर्ण फैसला, गहलोत ने कहा- सेना जैसे संवेदनशील संस्थान में संविदा भर्ती करना है अविवेकपूर्ण फैसला, सेना को अभी तक गैर-राजनीतिक एवं वित्तीय बंधनों से रखा गया मुक्त, एक तरफ तो यह तर्क दिया गया कि सेना में न्यू पेंशन स्कीम (NPS) को भी इसलिए ही लागू नहीं किया जिससे सैनिक भविष्य की चिंता किए बगैर दे सकें अपना योगदान, अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य एवं देश की सुरक्षा से है खिलवाड़, राजस्थान के हजारों युवा देश सेवा के लिए होते हैं सेना में भर्ती, अग्निपथ योजना से राजस्थान समेत भारत के लाखों युवाओं में है रोष एवं नाराजगी, पूरे देश में जिस तरह युवा आक्रोशित होकर कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन, उसे देखते हुए इस योजना को केन्द्र सरकार द्वारा अविलंब लेना चाहिए वापस, मैं युवाओं से अपील करता हूं कि विरोध में ना अपनाएं हिंसा का रास्ता
16 Jun 2022
Read More »

जैसे किसानों से बिना पूछे लाए थे किसान कानून, वैसे ही ये लाए हैं सेना में ठेके की भर्ती- पायलट का केंद्र पर निशाना: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ कई राज्यों में जमकर हो रहा है विरोध, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों में हो रहा योजना का भारी विरोध, इसी बीच आज कांग्रेस मुख्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर योजना को लेकर उठाए सवाल और जमकर साधा निशाना, पायलट ने कहा- केंद्र सरकार को पहले भरना चाहिए था खाली पदों को, 1 लाख 20 हजार अधिकारियों के पद खाली हैं थल सेना में, अहंकार और जिद में सेना पर नहीं थोपी जाए ऐसी योजना नही, जिनके लिए योजना लाए वो सड़कों पर हैं, सेना के साथ ऐसा खिलवाड़ नहीं हो, स्कीम से फायदा कम और नुकसान है ज्यादा, सचिन पायलट ने कहा- जैसे किसानों से बिना पूछे किसान कानून लाए थे और देश में किसान आंदोलन हो गया था, ऐसे ही सेना अधिकारियों, सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं को विश्वास में लिए बिना यह लाए हैं सेना में ठेके की भर्ती, अब इसके खिलाफ भी देश भर में युवा आंदोलन हो गया है शुरू
16 Jun 2022
Read More »

राहुल गांधी ने ED को पत्र लिखकर कल होने वाली पूछताछ को सोमवार तक बढ़ाने का किया आग्रह: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर नेशनल हेराल्ड मामले में शुक्रवार को होने वाली पूछताछ को आगे बढ़ाने का किया आग्रह, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल ने अनुरोध किया कि कथित मनी लांड्रिंग मामले में उनसे होने वाली पूछताछ को टाल दिया जाए सोमवार तक के लिए, राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी के इलाज की वजह से केंद्रीय एजेंसी से कुछ दिनों की मांगी है राहत, ताकि वो कर सकें अस्पताल में भर्ती अपनी मां की देखभाल, इससे पहले राहुल गांधी ने गुरुवार को भी पूछताछ में न शामिल होने के लिए ED से मांगी थी छूट, गौरतलब है कि राहुल गांधी के साथ इस मामले में अब तक तीन दिनों में करीब 28 घंटे की जा चुकी है पूछताछ, सूत्रों ने बताया कि राहुल और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा हैं अपनी मां सोनिया गांधी के पास अस्पताल में, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हैं भर्ती, कोविड से जुड़ी जटिलताओं के चलते सोनिया गांधी को भर्ती कराया गया है अस्पताल में
16 Jun 2022
Read More »


किरोड़ी लाल मीणा को घोषित करें राष्ट्रपति पद उम्मीदवार, दूंगा 1 करोड़ का चंदा और वोट- हुड़ला का बड़ा बयान: राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा और दौसा जिले के महुवा से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला की कट्टर सियासी दुश्मनी है जगजाहिर, लेकिन विधायक हुड़ला ने अपने धुर विरोधी डॉ किरोड़ी मीणा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने की मांग करके सबको चौंका दिया, हुड़ला ने चुनाव खर्च के लिए एक करोड रुपए देने का किया एलान भी, अपने जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक हुड़ला ने कहा- हमारी हो सकती है राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता, लेकिन राजस्थान की धरती पर डॉ. किरोड़ी लाल ने 40 साल राजनीति कर की है लोगों की सेवा, ऐसे में मैं पूरे आदिवासी समाज की ओर से प्रधानमंत्री से करता हूं मांग, कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डॉ. किरोडी लाल मीणा को बनाया जाना चाहिए राष्ट्रपति का उम्मीदवार, मैं इस पूरे कार्य के लिए डॉ. किरोड़ी लाल को एक करोड़ रुपए का दूंगा चंदा, इसके साथ ही मैं उन्हें दूंगा अपना वोट भी, प्रदेश की कांग्रेस सरकार के समर्थित निर्दलीय विधायक के बयान के बाद तेज हुईं सियासी सरगर्मियां
16 Jun 2022
Read More »



