Day: June 11, 2022

ED ने सोनिया गांधी को किया 23 जून को पेश होने का दूसरा समन जारी

ED ने सोनिया गांधी को किया 23 जून को पेश होने का दूसरा समन जारी, 13 जून को राहुल को होना है पेश: नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही ED ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के लिए दोबारा जारी किया समन, ईडी ने सोनिया को अब आगामी 23 जून को बुलाया पूछताछ के लिए, कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सोनिया गांधी ने ईडी से पेश होने के लिए मांगा था तीन हफ्ते का समय, इससे पहले ईडी ने सोनिया गांधी को 8 जून को बुलाया था पूछताछ के लिए, लेकिन उससे पहले ही कोरोना संक्रमित हो गईं थीं सोनिया गांधी, बता दें इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी जारी किया है समन, जांच एजेंसी ने राहुल गांधी को 13 जून को बुलाया है पूछताछ के लिए, ED द्वारा समन जारी किए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप, सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के लगाए थे आरोप, राहुल गांधी से पूछताछ के दिन 13 जून को कांग्रेस पार्टी लगी शक्ति प्रदर्शन दिखाने की तैयारी में

Read More »
हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद बिश्नोई के निशाने पर राहुल

‘फन कुचलने का हुनर आता है मुझे’– हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद बिश्नोई के निशाने पर राहुल: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन की हुई हार, इस हार के पीछे आलाकमान से नाराज चल रहे दिग्गज कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई की क्रॉस वोटिंग को माना जा रहा है वजह, वहीं कुलदीप बिश्नोई के एक तंज भरे ट्वीट के जरिए आलाकमान पर साधा निशाना, ट्वीट कर लिखा– ‘फन कुचलने का हुनर आता है मुझे, सांप के ख़ौफ़ से जंगल नही छोड़ा करते’, कुलदीप बिश्नोई यहीं नहीं रुके और उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर साधा निशाना, दरअसल बिश्नोई हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ना बनाए जाने के कारण आलाकमान से चल रहे थे नाराज, अपनी बात रखने के लिए बिश्नोई ने कई बार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मांगा था मुलाकात का समय, लेकिन नहीं मिला समय, ऐसे में बिश्नोई ने राज्यसभा चुनाव में अजय माकन की बजाय निर्दलीय प्रत्याशी को दिया अपना मत, वोट और ट्वीट के साथ बिश्नोई ने जाहिर की अपनी नाराजगी

Read More »
गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते है कई बड़े फैसले

गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते है कई बड़े फैसले: बाड़ेबंदी के बाद अब काम काज की बारी, राज्यसभा चुनाव खत्म होते ही अब सरकार आई वर्किंग मोड़ में, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक, आज दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होगी कैबिनेट की बैठक, 6 विभागों के एजेंडे आज रखे जा सकते है कैबिनेट बैठक में, शिक्षा, आयुर्वेद, डीओपी, आईटी, कृषि विभाग के एजेंडों को लेकर हो सकता है बैठक में विचार, वही इसके बाद दोपहर 2:30 बजे होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य रहेंगे बैठक में मौजूद, कई विभागों के एक दर्जन प्रस्तावों पर बैठक में होगी चर्चा

Read More »
स्व0 राजेश पायलट की पुण्यतिथि आज

स्व0 राजेश पायलट की पुण्यतिथि आज, सचिन पायलट ने पिता को किया नमन, कही ये बड़ी बात: दिग्गज किसान नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 22वीं पुण्यतिथि आज, आज ही के दिन 11 मई 2000 को सड़क हादसे में हुआ था राजेश पायलट का निधन, पायलट की पुण्यतिथि पर दिग्गज जता रहे संवेदना, स्व. पायलट के पुत्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने दी श्रद्धांजलि, पिता को याद कर बोले पायलट- मेरे पूज्य पिता स्व. श्री राजेश पायलट जी की 22वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, उनका गाँव, गरीब, युवा और किसानों के प्रति समर्पण मुझे सदैव प्रेरित करता रहेगा

Read More »
राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में हुआ बड़ा उलटफेर,

हरियाणा में एक बार फिर हुआ बड़ा खेला, निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा और बीजेपी के पंवार जीते, माकन की हुई हार: हरियाणा राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, हरियाणा से राज्यसभा की 2 सीटों के लिए हुआ बड़ा दिलचस्प मुकाबला, मतगणना में हुआ बड़ा ‘खेला’, रिकाउंटिंग में कांग्रेस के राज्यसभा उमीदवार अजय माकन की हुई हार और जीते निर्दलय उमीदवार कार्तिकेय शर्मा, वही भाजपा के उमीदवार कृष्ण पंवार की भी हुई जीत, आपको बता दे इससे पहले मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन की हुई थी जीत घोषित, लेकिन रिकाउंटिंग पर अल सबह शनिवार 2 बजकर 24 मिनट पर निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा की जीत घोषित की गई, तो इसके तुरंत बाद ही डिप्टी सीएम ने ट्ववीट करके विक्टरी चिन्ह बनाया, बता दे कांग्रेसी विधायक भरत भूषण बत्रा ने बताया है कि हमारे उम्मीदवार अजय माकन को 30 वोट मिले थे, परंतु एक वोट रद्द हो गया, जिस कारण 29 वोट रह गए, पहले मिस कम्युनिकेशन हो गया था और हरियाणा कांग्रेस से गलत ट्वीट हो गया, वही सीएम मनोहर लाल खट्टर विधानसभा में पहुंचे और उन्होंने कहा कि हमारे दोनों उम्मीदवार जीत गए है, एक हमारे उम्मीदवार थे और दूसरे निर्दलीय उम्मीदवार थे, जिन्हें हमने समर्थन दिया

Read More »