



Day: June 11, 2022


राज्यसभा चुनाव में मिली जीत से मुख्यमंत्री गहलोत गदगद, सीएम ने अपने विधायकों का जताया आभार: राजस्थान में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों के जीतने के बाद राजनीति के जादूगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्दलीय, BTP, CPI, RLD सहित कांग्रेस के सभी विधायकों का जताया आभार, CM गहलोत ने ट्वीट कर कहा- ‘राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की शानदार विजय के लिए सभी माननीय विधायकगणों का हृदय से आभारी हूं, यह राजस्थान की खुशकिस्मती है कि राज्यसभा चुनाव हो या पॉलिटिकल क्राइसिस का समय हो राजस्थान में BSP से कांग्रेस में शामिल हुए 6 विधायकों, 13 निर्दलीय, 2 CPI(M), 2 BTP, 1 RLD विधायकों ने हमारी सरकार का साथ दिया है, इन सबने BJP द्वारा की गईं खरीद-फरोख्त की कोशिशों को करारा जवाब दिया है’, मुख्यमंत्री गहलोत ने आगे कहा- ‘इन विधायकों ने प्रदेश को स्थिर सरकार देने के लिए ही 2018 से सरकार को समर्थन दिया हुआ है क्योंकि स्थायी सरकार से विकास तेज गति से संभव होता है, इन विधायकों ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए बिना किसी प्रलोभन के सरकार का समर्थन किया है, मुझे खुशी है कि राजस्थान में इन विधायकों ने एक नई परंपरा कायम की है जिसमें भाजपा के धनबल और बाहुबल को हराया है एवं प्रदेश की जनता के विश्वास को और मजबूत किया है, CM ने अंत में कहा की इस विजय से हमारे प्रदेश का मान-सम्मान पूरे देश में हुआ है ऊंचा’
11 Jun 2022
Read More »


कुलदीप बिश्नोई की कांग्रेस से छुट्टी, पार्टी से किए गए निष्कासित, विधायकी भी जाएगी : हरियाणा कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर, कांग्रेस पार्टी ने कुलदीप बिश्नोई को लेकर लिया बड़ा फैसला, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिश्नोई को सीडब्ल्यूसी (विशेष आमंत्रित) की सदस्यता से हटाकर पार्टी से किया निष्कासित, साथ ही पार्टी कुलदीप बिश्नोई की विधायकी खत्म करने को लेकर हरियाणा विधानसभा स्पीकर को लिखेगी पत्र, ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे है की कुलदीप बिश्नोई जा सकते हैं भाजपा में, आपको बता दे लंबे समय से आलाकमान से नाराज चल रहे दिग्गज कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग जिसके कारण कांग्रेस के उमीदवार अजय माकन की हुई हार, निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा थे जीत, भाजपा के उमीदवार कृष्ण पंवार को भी मिली जीत, वही आज सुबह भी कुलदीप बिश्नोई ने अजय माकन की हार के बाद तंज भरा किया था ट्वीट
11 Jun 2022
Read More »

…अब महान दल पर भड़के अखिलेश, मौर्य को गिफ्ट में दी फार्च्यूनर मांगी वापस: राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव में हिस्सेदारी ना मिलने से नाराज महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य ने बुधवार को सपा से गठबंधन तोड़ने का किया था एलान, जैसे ही मौर्य ने गठबंधन तोड़ने का किया एलान तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव आए एक्शन में, अखिलेश ने पिछली दिवाली पर मौर्य को गिफ्ट में दी फॉर्च्यूनर कार मांगी वापस, अखिलेश के एक सलाहकार ने केशव देव मौर्य को फोन करके गाड़ी वापस करने की कही बात, जिसके बाद तुरंत ही केशव देव ने SUV कर दी वापस, ये फार्च्यूनर अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2022 से पहले महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य को दी थी गिफ्ट में, बीते वर्ष ऑटोमेटिक फार्च्यूनर मिलने के बाद केशव देव मौर्य की पत्नी और उनके बेटे व बहू ने कार की करी थी पूजा, हालाँकि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के बाद भी विधानसभा चुनाव में महान दल को एक भी सीट नहीं मिली थी, वही इस मामले को लेकर महान दल के अध्यक्ष मौर्य ने बताया है कि, ‘हम ऐसी सैकड़ों गाडिय़ां खरीद सकते हैं, अगर कार्यकर्ताओं के चंदे का पैसों का इस्तेमाल गाडिय़ों में करने लगे तो हम एक ही दिन में सैकड़ों गाड़ी खरीद लेंगे, लेकिन हम कार्यकर्ताओं की मेहनत का पैसा सुविधाओं के लिए नहीं उड़ाते’
11 Jun 2022
Read More »

‘RLP के तीनों वोट गए भाकरी के बेरे में’-एक बार फिर मदेरणा के निशाने पर बेनीवाल,कसा ये जोरदार तंज: राज्यसभा चुनाव को लेकर ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा के निशाने पर एक बार फिर आए हनुमान बेनीवाल, मदेरणा लगातार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और पार्टी मुखिया हनुमान बेनीवाल पर साध रही हैं निशाना, इस बार दिव्या मदेरणा ने कांग्रेस से राज्यसभा जाने वाले रणदीप सुरजेवाला को जीत कि बधाई देते हुए बेनीवाल पर इशारों इशारों में निशाना साधते हुए कहा- ‘रालोपा के तीन वोट भाकरी के बेरे में गए, राजस्थान से किसान वर्ग की मज़बूत आवाज़ बनने पर रणदीप सुरजेवाला को जीत की शुभकामनाएं’, बता दे राज्यसभा चुनाव के रण में सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने दिया था निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को समर्थन, लेकिन सुभाष चंद्रा को करारी हार का करना पड़ा सामना
11 Jun 2022
Read More »

‘पायलट को लाओ, राजस्थान को बचाओ’- MLA सोलंकी के बयान से गहलोत-पायलट कैंप में जुबानी जंग छिड़ना तय: राज्यसभा चुनाव होने के बाद एक बार फिर गहलोत और पायलट कैंप के बीच जुबानी जंग तेज होना तय, सचिन पायलट के पक्के समर्थक विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने की पायलट को सीएम बनाने की मांग, चाकसू से कांग्रेस विधायक वेदप्रकाश सोलंकी बोले- ‘पायलट को लाओ और राजस्थान को बचाओ’, करौली के श्रीमहावीर में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए सोलंकी ने इशारों-इशारों में सीएम अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा, पायलट समर्थक विधायक ने सोलंकी ने कहा कि हम कांग्रेस के हितैषी हैं, कांग्रेस की सरकार दोबारा कैसे बने यह सब जानते हैं’, सोलंकी ने यहां नारा दिया- “पायलट को लाओ और राजस्थान बचाओ”, सोलंकी के बयान के बाद सियासी चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, मतलब साफ है कि राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस को सभी विधायकों ने वोट दिया हो लेकिन अभी प्रदेश में गहलोत पायलट के बीच कुर्सी का संघर्ष रहेगा जारी, सोलंकी के बयान के बाद अब तय माना जा रहा है गहलोत कैंप की ओर से इस बयान पर पलटवार आएगा
11 Jun 2022
Read More »

मुझे मारने की हो रही साजिश, धमकियों के डर से परिवार ने छोड़ा दिल्ली- BJP से निकाले गए जिंदल बोले: आपत्तिजनक टिप्पणी और विवादित बयानों की वजह से भाजपा से निकाले गए नवीन जिंदल के परिवार ने छोड़ा दिल्ली, जिंदल और उनकी फैमिली को कई दिनों से लगातार जान से मारने की मिल रही है धमकी, पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में चर्चा में आए हैं नवीन जिंदल, बढ़ते विवाद को देखते हुए BJP ने 5 जून को पार्टी से कर दिया था निष्काषित और इनके बयानों से बना ली थी दूरी, नवीन जिंदल ने पॉलिटॉक्स को बताया कि उन्हें ट्विटर और फेसबुक पर मिल रहीं हैं धमकियां और उनके परिवार को भी किया जा रहा है परेशान, कुछ लोग साजिश रच रहे हैं कि मैं जब बाहर निकलूंगा तो मुझे मारा जाएगा’, नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की हो रही है मांग
11 Jun 2022
Read More »

…जब नतीजों के बाद भिड़े लोढ़ा और कटारिया तो रघु शर्मा ने जोड़े हाथ और किया मामला शांत: राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों को लेकर हुए चुनाव में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों ने की जीत दर्ज तो बीजेपी के घनश्याम तिवाड़ी ने की जीत दर्ज, वहीं इस दौरान नतीजों की घोषणा के बाद जब नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया देर रात विधानसभा के पश्चिमी गेट पर मीडिया से चर्चा करने के बाद जैसे ही कटारिया जाने लगे तो पीछे से सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने दिखाया विक्ट्री साइन तो भड़क उठे कटारिया और कहा की ज्यादा फैलने की कोशिश मत करो इसके जवाब में संयम लोढ़ा ने तंज कसते हुए कहा की फैलने का ठेका तो अपने लिया हुआ है वही कटारिया ने जवाब देते हुए कहा की हम अपने बलबूते पर चलते हैं, तो लोढ़ा ने कहा की हम भी अपने बलबूते पर ही आये हैं और मैंने कोई टिप्पणी नहीं की आप पर ये विक्ट्री निशान देने का अधिकार हैं हम लोगों का ऐसे में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघु शर्मा को करना पड़ा बीच बचाव और हाथ जोड़कर कटारिया से किया निवेदन तब जाकर हुआ मामला हुआ शांत, इस दौरान वह मौजूद थे बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी
11 Jun 2022
Read More »

कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई को सभी पदों से किया निलंबित,राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग: हरियाणा कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर, कांग्रेस पार्टी ने कुलदीप बिश्नोई को लेकर लिया बड़ा फैसला,पार्टी ने हरियाणा में अपने विधायक कुलदीप बिश्नोई को सभी पदों से किया सस्पेंड, साथ ही पार्टी कुलदीप बिश्नोई की विधायकी खत्म करने को लेकर हरियाणा विधानसभा स्पीकर को लिखेगी पत्र, वही कयास लगाए जा रहे है की कुलदीप बिश्नोई जा सकते है बीजेपी में! दरअसल लंबे समय से आलाकमान से नाराज चल रहे दिग्गज कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग जिसके कारण कांग्रेस के उमीदवार अजय माकन की हुई हार,और निर्दलय उमीदवार कार्तिकेय शर्मा जीते थे,तो भाजपा के उमीदवार कृष्ण पंवार को भी मिली जीत, वही आज सुबह भी कुलदीप बिश्नोई ने अजय माकन की हार के बाद तंज भरा किया था ट्वीट
11 Jun 2022
Read More »


